By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसवानी में सुशासन तिहार का अंतिम समाधान शिविर संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसवानी में सुशासन तिहार का अंतिम समाधान शिविर संपन्न

News Desk
Last updated: 2025/05/31 at 7:21 PM
News Desk
Share
5 Min Read
पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसवानी में सुशासन तिहार का अंतिम समाधान शिविर संपन्न
SHARE

पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसवानी में सुशासन तिहार का अंतिम समाधान शिविर संपन्न

विधायक श्री संपत अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

समाधान पेटी में प्राप्त 1304 से ज़्यादा आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण हुआ निराकरण
                                                             
हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में किया सामग्री का वितरण
                                                             
महासमुंद

 पूरे छत्तीसगढ़ सहित जिला महासमुंद में सुशासन तिहार के तृतीय चरण में समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई 2025 से कलस्टर वार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में किया किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 मई को पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत परसवानी में अंतिम समाधान शिविर विधायक श्री संपत अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकुमारी सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरपंचगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया गया।

शिविर में श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान 'सरकार आपके द्वार' की भावना को साकार कर रहा है। अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, अधिकारी स्वयं शिविरों में समाधान दे रहे हैं। इससे प्रशासनिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थापना से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्र निर्माण और राशि आहरण जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। साथ ही भूमि पंजीयन प्रणाली में भी सुधार कर रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हो गई है।

परसवानी समाधान शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।सुशासन तिहार के अंतर्गत कुल 1330 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1304 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया। शेष आवेदनों का समाधान प्रक्रिया में है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आवेदकों को सम्बंधित समस्याओं के निराकरण की जानकारी मौके पर ही दी गई तथा अनेक लाभार्थियों को योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया गया। शिविर में विधायक श्री अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा 02 बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराए गए तथा 06 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई।

साथ ही खाद्य विभाग द्वारा बल्लहरी साहू, ममता सेठ, चम्पा निषाद, कमला निषाद और नीलिमा विशाल को राशन कार्ड प्रदान किए गए।समाज कल्याण विभाग ने विद्याधर भोई, भोकलो सिदार, जगतराम विश्वकर्मा, पदमिनी साब और सुकलाल नंद को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन आदेश सौंपे।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आनंद नायक, सुमित्रा और उलासो को घर की चाबी सौंपी गई।पंचायत विभाग ने परसवानी की सुर्वणा, माधुरी, संताराबाई, मैथली, पड़कीपाली की जमुना और कैकेई, लरीपुर के छबिलाल यादव, मिलन सिदार और टिकेश्वर को नरेगा जॉब कार्ड वितरित किए।

इसी प्रकार से महिला स्व-सहायता समूहों विन्दावासनी समूह, सिंहारपुर को 3 लाख रुपए,महिमा समूह डोंगरीपाली को 3 रुपए लाख,मां लोहरिन बाई समूह, को 6 लाख रुपए और मां गौरीया समूह को 6 लाख रुपए का बैंक लिंकेज चेक दिए गए।राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के तहत चेतन, रामरतन, दुर्योधन, तिर्नाथों, सत्यानंद, इंद्रध्वज, जगत और जेराभरन को आबादी पट्टा वितरित किया गया।कृषि विभाग द्वारा परसवानी के महेन्द्र, मुक्तिराम और सिंहारपुर के दुष्यंत को धान बीज किट प्रदान की गई।सहकारिता विभाग ने जगदीश, मनबोध, हलधर, पवन और अरुण को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए। 23 महिला स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।शिविर में एसडीएम श्री ओकारेश्वर सिंह, तहसीलर श्री नितिन ठाकुर, जनपद सीईओ श्री सीपी मनहर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 49 समाधान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें नगरीय निकाय अंतर्गत 8 व जनपद पंचायत अंतर्गत 41 शिविर आयोजित किया गया। इनमें नगरीय निकाय महासमुंद में 3 शिविर एवं बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली और तुमगांव में एक-एक समाधान शिविर आयोजित हुआ। इसी तरह जनपद पंचायत पिथौरा में 10, महासमुंद, बागबाहरा व सरायपाली में 8-8 तथा बसना में 7 समाधान शिविर का आयोजन कर ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया गया।

You Might Also Like

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना…..

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..

साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार…..

News Desk May 31, 2025 May 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : विश्व पर्यावरण दिवस पर जीपीएम ग्रीनाथॉन का आयोजन 5 जून को गौरेला पेंड्रा मरवाही : विश्व पर्यावरण दिवस पर जीपीएम ग्रीनाथॉन का आयोजन 5 जून को
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट
ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट
विदेश
बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका
बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका
लाइफ स्टाइल
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी
मनोरंजन
BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह
BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?