By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में UP के 2 मजदूर जिंदा जले, निर्माण कैंपों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में UP के 2 मजदूर जिंदा जले, निर्माण कैंपों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

News Desk
Last updated: 2025/05/12 at 3:46 PM
News Desk
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ में UP के 2 मजदूर जिंदा जले, निर्माण कैंपों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
SHARE

 रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में भारतमाला सड़क परियोजना के तहत शालीमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप में रविवार शाम हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने दो मजदूरों की जान ले ली।

हादसे में फरमान अली और शहदाब अली दम घुटने और आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले थे। तीसरा मजदूर बिलाल अली बाल-बाल बच गया। घटना ने दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा दिया है।

हादसे का भयावह मंजर

    रविवार शाम करीब 6:30 बजे बिलाल अली, फरमान अली और शहदाब अली कंटेनर के बाहर खाना बना रहे थे। अचानक बारिश शुरू होने पर तीनों गैस सिलिंडर को कंटेनर के अंदर ले गए। खाना बनाते समय सिलिंडर में रिसाव होने से आग फैल गई।
    सामने का दरवाजा सिलिंडर के पास होने और पीछे का दरवाजा बाहर से बंद होने से तीनों अंदर फंस गए। आग और धुएं से तीनों बेहोश होने लगे। बिलाल ने किसी तरह कंटेनर की खिड़की तोड़कर मदद के लिए आवाज दी, जिसके बाद लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला। फरमान और शहदाब आग और धुएं की चपेट में आकर दम तोड़ गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। बिलाल को हल्की चोटें आईं। उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सिलिंडर लीकेज को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
परिवारों में मातम

    अमरोहा के कबीरपुर गांव निवासी फरमान और शहदाब के घरों में हादसे की खबर से कोहराम मच गया। फरमान तीन बच्चों के पिता थे। चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक भाई की पहले ही करंट लगने से मौत हो चुकी है।

    शहदाब अपने परिवार के मुखिया थे, जिनके पिता का पहले निधन हो चुका है। उनकी चार बहनों की शादी की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। गांव के आसिफ ने बताया कि दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। परिजन हादसे की खबर मिलते ही रायपुर के लिए रवाना हो गए।

पुलिस चौकी प्रभारी का बयान

ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी नितेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि युवकों की मौत की सूचना मिली है और स्वजन रायपुर पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। हादसे ने निर्माण कैंपों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You Might Also Like

23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।

प्रवासियों के अनुभव से संवरेगा उत्तराखंड, 13 नवंबर को दून में होगा सम्मेलन।

दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…

स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल।

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा….

News Desk May 12, 2025 May 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बलरामपुर में रेत माफिया ने कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला बलरामपुर में रेत माफिया ने कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
Next Article CG News- खरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक: दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पाँच लाख, घायलों को पचास हजार की सहायता राशि स्वीकृत की… CG News- खरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक: दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पाँच लाख, घायलों को पचास हजार की सहायता राशि स्वीकृत की…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
देश
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
देश
मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
व्यापार
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?