By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कवर्धा : सामूहिक प्रयास से हो रहा शहर का विकास, सड़क चौड़ीकरण के लिए वार्डवासियों से अतिक्रमण हटाने अपील की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

कवर्धा : सामूहिक प्रयास से हो रहा शहर का विकास, सड़क चौड़ीकरण के लिए वार्डवासियों से अतिक्रमण हटाने अपील की

News Desk
Last updated: 2025/04/25 at 2:36 PM
News Desk
Share
8 Min Read
कवर्धा : सामूहिक प्रयास से हो रहा शहर का विकास, सड़क चौड़ीकरण के लिए वार्डवासियों से अतिक्रमण हटाने अपील की
SHARE

कवर्धा : सामूहिक प्रयास से हो रहा शहर का विकास, कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क चौड़ीकरण के लिए वार्डवासियों से अतिक्रमण हटाने अपील की

कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष ने घर-घर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने आग्रह किया

वार्डवासी सक्रिय रूप से कर रहें प्रशासन का सहयोग, अतिक्रमण हटाने दिखा रहे ं सहभागिता

कवर्धा

कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज ठाकुर देव चौक से पैदल चलकर सड़क निर्माण कार्य में खुद को भागीदार बनाया। प्रशासन, वार्डवासी, वरिष्ठ नागरिक और पाषर्दों ने मिलकर अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया, जिसमें वार्डवासियों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। इस अवसर पर शहर के ठाकुर देव चौक, घोठिया और नए बस स्टैंड मार्ग पर हो रहे सड़कों के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री साय सरकार के प्रयासों के तहत “समृद्ध कवर्धा-सुव्यवस्थित कवर्धा“ मॉडल पर शहर का समग्र विकास किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से कवर्धा शहर में परिवर्तन के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस विकास कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहर को एक नई दिशा देने में मदद करें। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भी वार्डवासियों को विश्वास दिलाया कि यह सड़क निर्माण कार्य शहर की व्यवस्था और विकास के लिए आवश्यक है, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान अपर कलेक्टर व कवर्धा एसडीएम मुकेश रावटे, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, सीएमओं रोहित साहू, पार्षद रिंकेश वैष्णव, अजय ठाकुर, सुनील साहू, डोनेश ठाकुर, हरीश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, वार्डवासी उपस्थित थे।

सड़क निर्माण कार्य के दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वार्डवासियों से सड़क चौड़करण के लिए अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने इस प्रयास में सक्रिय रूप से सहयोग किया है और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में सहभागिता दिखाई है।

कलेक्टर ने बताया कि यह कदम सड़क को चौड़ा करने और शहर के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि नई सड़क के निर्माण से कवर्धा शहर को सुसज्जित और आधुनिक रूप मिलेगा, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया कि अतिक्रमित स्थान को ही हटाया जाएगा, ताकि सड़क का विस्तार हो सके। इसके परिणामस्वरूप, व्यापार, व्यवसाय और आवागमन में सुधार होगा, और कवर्धा के नये हाईटेक बस स्टैंड की उपयोगिता भी बढ़ेगी, जिससे जिले के नागरिकों और बाहरी यात्रियों को भी अधिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस पहल से न केवल कवर्धा शहर में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि यह शहरवासियों के लिए एक नई राह भी खोलेगा, जिससे समग्र रूप से शहर की छवि और व्यवस्था में बेहतरी आएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में सभी का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों के समर्थन से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और इसके बाद कवर्धा नगर “समृद्ध कवर्धा-सुव्यवस्थित कवर्धा“ के मॉडल पर विकसित होगा। उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक बनाई जा रही नवीन चौड़ी और पक्की सड़क कवर्धा शहर के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होगी। यह मार्ग शहरवासियों के लिए आवागमन में सुगमता और सुविधा प्रदान करेगा। चौड़ी सड़क बनने से व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही, यह मार्ग शहर के अन्य हिस्सों को हाईटेक बस स्टैंड से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे यात्रियों और दैनिक यात्रियों के लिए यह मार्ग सुरक्षित और तेज होगा।

कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सड़क निर्माण कार्य का किया अवलोकन, दिए निर्देश

शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को ठाकुरदेव चौक से जुनवानी हाईटेक बस स्टैंड तक 11 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क का स्थल अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर और अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। निर्माण सामग्री से लेकर लेवलिंग, ड्रेनेज और डामरीकरण तक हर स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी, मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

नगर सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है कवर्धा

कबीरधाम जिले का प्रमुख नगर कवर्धा, “समृद्ध कवर्धा – सुव्यवस्थित कवर्धा“ के मॉडल शहर के रूप मे कवर्धा को विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से नगर को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। 11 करोड़ रूपए की लागत से 4.20 किलोमीटर ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक की चौड़ी और पक्की सड़क इस योजना का एक अहम हिस्सा है, जिससे आवागमन सुगम होगा और यातायात दबाव कम होगा। इस मार्ग के उन्नयन से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और हाईटेक बस स्टैंड का बेहतर कनेक्टिविटी से लाभ मिलेगा।

सड़क निर्माण कार्य से कवर्धा शहर के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

सड़क के निर्माण से क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को भी नियंत्रित किया जाएगा, और यह कवर्धा शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। नए सड़क मार्ग से हाईटेक बस स्टैंड तक पहुंचना और भी आसान होगा, जिससे स्कूली छात्रों, व्यापारियों, यात्रियों और अन्य वर्गों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह सड़क कवर्धा के यातायात तंत्र का मजबूत हिस्सा बनेगी, जिससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य शहरों से जुड़ने वाले मार्ग और भी प्रभावी होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, और समय की बचत होगी।

You Might Also Like

वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर, स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से मिल रहा आर्थिक संबल….

नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत….

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का….

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लोकभवन में आत्मीय स्वागत…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट….

News Desk April 25, 2025 April 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मोहला : 30 जून तक नलकूप खनन पर प्रतिबंध मोहला : 30 जून तक नलकूप खनन पर प्रतिबंध
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : ‘लू’ से बचाव एवं उपाय के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई समसामयिक सलाह उत्तर बस्तर कांकेर : ‘लू’ से बचाव एवं उपाय के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई समसामयिक सलाह
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर, स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से मिल रहा आर्थिक संबल….
वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर, स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से मिल रहा आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत….
नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।
फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।
मनोरंजन
वाघा बॉर्डर पर आतिफ असलम के गाने से दब गई आयुष्मान-सारा की आवाज, वायरल हुआ वीडियो
वाघा बॉर्डर पर आतिफ असलम के गाने से दब गई आयुष्मान-सारा की आवाज, वायरल हुआ वीडियो
मनोरंजन
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?