By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता पहुंचे ग्राम पाण्डुका, पोंड और श्यामनगर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता पहुंचे ग्राम पाण्डुका, पोंड और श्यामनगर

News Desk
Last updated: 2025/04/10 at 12:36 PM
News Desk
Share
4 Min Read
गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता पहुंचे ग्राम पाण्डुका, पोंड और श्यामनगर
SHARE

गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता पहुंचे ग्राम पाण्डुका, पोंड और श्यामनगर

प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का किया परीक्षण

आवेदन देने आए ग्रामीणों से की चर्चा, कहा समस्या एवं शिकायतों का जल्द होगा समाधान: प्रभारी सचिव गुप्ता

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी सुशासन तिहार 2025 का आगाज 8 अप्रैल से शुरू हो गया है, जिसमें नागरिकों द्वारा अपनी मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला जारी है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के लोग  शिविर में निःसंकोच आवेदन कर रहे हैं। इसी तारतम्य में गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत श्यामनगर में चल रहे सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया। उन्होंने आवेदकों से चर्चा करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में आवेदक अपनी मांग, समस्या एवं शिकायतों से संबंधी आवेदन समाधान पेटी में डाले और आवेदन की पावती भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सुशासन तिहार के दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आवेदकों को पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जायेगा।

    प्रभारी सचिव गुप्ता ने श्यामनगर की सरपंच से चर्चा कर उनके गांव की समस्याओं तथा मनरेगा  के तहत चल रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के मांग के अनुरूप नियमानुसार गांव में नरेगा के तहत कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिये, जिससे कि ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो सके। इसके अलावा उन्होंने बिहान समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बिहान समूह की महिलाओं ने बताया कि गेंदा फूल की खेती करते थे। गुप्ता ने उन्हें अच्छे से प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये, ताकि उन्हें स्वरोजगार एवं उनकी आर्थिक उन्नति हो सके। इसके अलावा बिहान समूह की महिलाओं को ड्रोन दीदी के रूप में भी प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न समूहों को दिये गये ऋण एवं प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर संस्थागत प्रसव की जानकारी ली।

        प्रभारी सचिव गुप्ता ने छुरा विकासखण्ड के पाण्डुका स्थित लाईव फिस वेंडिंग सेंटर का अवलोकन किया, जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत महेन्द्र साहू मछली पालन कर रहे है। उन्होंने इस कार्य के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ने के निर्देश दिये, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। इसके अलावा ग्राम पोंड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 6 पहुंचकर बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलने वाली सुविधाओं जैसे मेन्यू के अनुसार भोजन, पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच और छोटे बच्चों के सार्वांगिण विकास के लिए विभिन्न गतिविधयों की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्ष्ेाक निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ जीआर मरकाम, एसडीएम विशाल महाराणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक आलोक वशिष्ट सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

You Might Also Like

Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….

Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

News Desk April 10, 2025 April 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुशासन तिहार : शासकीय योजनाओं का गंभीरतापूर्वक करें क्रियान्वयन : प्रभारी सचिव गुप्ता सुशासन तिहार : शासकीय योजनाओं का गंभीरतापूर्वक करें क्रियान्वयन : प्रभारी सचिव गुप्ता
Next Article इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऊंची उड़ान, सेमीकंडक्टर, ईव्ही उद्योग को मिलेगा बढ़ावा इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऊंची उड़ान, सेमीकंडक्टर, ईव्ही उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….
Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….
राज्य
Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….
Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….
राज्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….
जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?