By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुआ अनमोल 2.0 का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में बनाएंगे अग्रणी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुआ अनमोल 2.0 का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में बनाएंगे अग्रणी…

News Desk
Last updated: 2025/04/08 at 9:26 AM
News Desk
Share
10 Min Read
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुआ अनमोल 2.0 का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में बनाएंगे अग्रणी…
SHARE

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाया जाएगा। इस दिशा में प्रदेश में निरंतर कार्य हो रहा है। सरकार के साथ समाज को भी स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय करना है। शासकीय, अशासकीय और अर्द्धशासकीय स्तर पर नागरिकों के स्वास्थ्य रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में अनेक प्रकल्प संचालित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर होटल कोर्टयार्ड मैरियट में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मातृ-शिशु संजीवन मिशन रणनीति दस्तावेज एवं अनमोल 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस अभिनव कार्यक्रम की रचना के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बदलते दौर का भारत है और पूरी दुनिया इसे देख रही है।

कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता सामने आई, जब आपदा के अवसर के मंत्र पर काम करके भारत ने वैक्सीन तैयार की और अपने राष्ट्र के नागरिकों के साथ ही अनेक राष्ट्रों को भी सहायता दी। अथक अनुसंधान से देश की नागरिकों को नि:शुल्क वैक्सीन मिल जाने से जहां उनके स्वास्थ्य को ठीक करने में सहायता मिली, वहीं यह वैक्सीन सभी का मनोबल बढ़ाने में भी उपयोगी थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वह काफी कठिन दौर था, जब हमारी जनता कष्ट में थी, लेकिन श्रेष्ठ प्रबंधन से राष्ट्र में टीकाकरण का प्रभावी कार्य हुआ और रोग पर नियंत्रण हुआ। पूरा विश्व सशंकित होकर भारत को देख रहा था। उस कठिन दौर में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समाधान की राह निकाल ली थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाएं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अनमोल 2.0 पोर्टल प्रारंभ करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दो मंत्रालय विभाग होते थे, जिन्हें एकीकृत कर आम जनता के हित को सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या निरंतर बढ़ रही है। साल दर साल नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीपीपी मॉडल अपनाकर अस्पतालों के संचालन में सुधार करने की पहल की गई है। इस दिशा में अनुकूल वातावरण भी तैयार हुआ है।

मेडिकल पर्यटन बढ़ाएंगे –

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा मध्यप्रदेश में मेडिकल पर्यटन की काफी संभावना है। इन संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रयास बढ़ाए जाएंगे । प्रदेश में जो रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हुई हैं, उसमें सेवा क्षेत्र को भी जोड़ा गया है। प्रारंभ में प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर जैसे बड़े नगरों में निजी क्षेत्र में अस्पतालों को भी प्रमोट करेंगे।

इसमें ‘ए’ श्रेणी में बड़े नगर शामिल होंगे। नए अस्पताल प्रारंभ करने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। तीन श्रेणियों में अस्पतालों को सब्सिडी प्रदान कर लाभान्वित किया जाएगा। इससे अस्पतालों के संचालन में सहयोग मिलेगा। सब्सिडी के प्रावधान से अस्पताल समर्थ होंगे और नागरिकों के उपचार के कार्य में व्यापक स्तर पर सहयोग मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एयर एंबुलेंस का संचालन भी दो स्तर पर हो रहा है। प्रदेश में जहां हवाई पट्टियां हैं, वहां जहाज की व्यवस्था कर गंभीर और दुर्घटनाग्रस्त रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है और जहां हेलीपैड हैं वहां से हेली सेवा प्रारंभ की गई है। हाल ही में भोपाल एम्स के एक चिकित्सक को आपात अवस्था में विमान द्वारा चेन्नई भिजवाने की व्यवस्था की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले में चिकित्सक के परामर्श और कलेक्टर के माध्यम से यह सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को विमान और हेलीकॉप्टर सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा एलोपैथी चिकित्सा के साथ ही आयुष, प्राकृतिक चिकित्सा और अन्य चिकित्सा पद्धतियों को भी समग्र दृष्टि से देखते हुए इन सभी पद्धतियों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार हर नागरिक तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित यह कार्यक्रम सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। आईएमआर और एमएमआर में सुधार मध्यप्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण चुनौती है।

पूर्व में भी प्रयास हुए हैं। विगत 20 वर्षों में एमएमआर 400 से 173 हो गयी है। आईएमआर 80 से 43 हो गयी है। एनएमआर 60 से घटकर 31 हुई है। इन सभी प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं, परंतु लक्ष्य अभी दूर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप सतत विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये मध्यप्रदेश पुरज़ोर प्रयास कर रहा है। वर्ष 2030 तक एमएमआर को 100 से कम करने और आईएमआर को 20 से कम करने के योजनाबद्ध प्रयास करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इन परिणामों में अपेक्षित सुधार लाने के लिए विषय विशेषज्ञों और रिसर्च प्रोफेशनल्स द्वारा समस्याओं का चिन्हांकन कर उनमे सुधार के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संजीवन मिशन रोड मैप बनाया गया है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के पंजीयन और उनके स्वास्थ्य की सघन निगरानी के लिए अनमोल 2.0 (एएनएम ऑनलाइन 2.0) ऐप और वेब पोर्टल लांच किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसमें लगभग 20 हज़ार एएनएम को मैप किया गया है। एयर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आगामी समय में आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी मैप करने के प्रयास किये जाएँ। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के शत प्रतिशत पंजीयन और नियमित एएनसी जांच से हाई रिस्क प्रेगनेंसी का समय से चिन्हांकन कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के सही समय में प्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इससे एमएमआर के साथ आईएमआर में भी सुधार लाने में हम सफल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि प्रदेश में सिर्फ 60 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जा रहा है। इनमें से 20 प्रतिशत गर्भवती महिलायें समय से अपनी जांच नहीं करवा रही हैं। इसके लिए महिलाओं के साथ-साथ परिजन को भी जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने आह्वान किया कि गर्भवती महिलायें लापरवाही न कर आवश्यक रूप से समय अनुसार नियमित रूप से एएनसी जांच करवायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान के तहत हर माह की 9 एवं 25 तारीख को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की जाती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश परफ़ॉर्मर स्टेट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सतत सुदृढ़ किया जा रहा है।

बजट की कोई कमी नहीं है। अधोसंरचना विकास, उपकरण, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना सभी क्षेत्रों में कार्य किया जबराहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम से आह्वान किया कि पूरी ताक़त से प्रयास करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम स्वास्थ्य के संगठित प्रयास से मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाने में हम सफल होंगे।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में स्वास्थ्य महत्वपूर्ण आयाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य मानकों में अपेक्षित सुधार होगा।

प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव ने बताया कि मातृ शिशु स्वास्थ्य संजीवन मिशन रणनीति में प्रदेश के सभी क्षेत्रों की स्थानीय चुनौतियों और परिस्थिति के आधार योजनांतर्गत अंतःक्षेप निर्धारित किये गए हैं। अनमोल 2.0 ऐप से गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, एएनसी चेक-अप, प्रसूति सहायता योजना और अन्य योजनाओं से हितलाभ प्रदाय की बेहतर मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

आईसीएमआर के निदेशक डॉ. राजीव बहल ने वीडियो संदेश में कहा कि मातृ एवं शिशु संजीवन मिशन आईएमआर और एमएमआर में सुधार लाने के लिए सशक्त और समय अनुकूल पहल है। नीति आयोग के सदस्य श्री वी के पॉल ने भी वीडियो संदेश में इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर आयुक्त श्री पवन कुमार, प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रतिनिधि, डेवलपमेंट पार्टनर, स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

TEXMAS मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कपड़ा व्यापारियों से व्यापार और निवेश को लेकर की अहम चर्चा…

सीएम डॉ. मोहन यादव की शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम से मुलाकात, एमिरेट्स एयरलाइंस संग एविएशन सहयोग पर हुई चर्चा….

JITO प्रतिनिधियों से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेश व तकनीकी सहयोग को लेकर साझा किया मध्यप्रदेश का विजन….

MP NEWS: मध्यप्रदेश बना देश का सर्वाधिक प्रगतिशील राज्य, CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से किया भरोसेमंद निवेश का आह्वान….

MP NEWS- सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

News Desk April 8, 2025 April 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG News: मासूम के साथ दरिंदगी को CM साय ने बताया “मानवता को कलंकित करने वाला कृत्य”, कहा- अपराधियों को समय सीमा के भीतर दिलाएंगे कड़ी से कड़ी सजा… CG News: मासूम के साथ दरिंदगी को CM साय ने बताया “मानवता को कलंकित करने वाला कृत्य”, कहा- अपराधियों को समय सीमा के भीतर दिलाएंगे कड़ी से कड़ी सजा…
Next Article दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प 08 अप्रैल एवं 09 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज में दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प 08 अप्रैल एवं 09 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज में
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों की होगी मौज, भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों की होगी मौज, भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला
खेल
1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद
1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद
देश
ट्रंप का ‘एनर्जी सीजफायर’ फेल? यूक्रेन फिर रूसी तेल रिफाइनरियों को बनाएगा निशाना
ट्रंप का ‘एनर्जी सीजफायर’ फेल? यूक्रेन फिर रूसी तेल रिफाइनरियों को बनाएगा निशाना
विदेश
यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट
यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?