By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

News Desk
Last updated: 2025/04/02 at 6:15 PM
News Desk
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख 11 हजार 300 रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह रकम 17 चेक के जरिए चंदन कुमार दास और अमित महतो के खातों में ट्रांसफर की गई, जबकि इनका कंपनी से कोई लेन-देन नहीं था। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया की राजबंधा मैदान स्थित शाखा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का खाता है, जहां से चेक बुक जारी की गई थी। हालांकि, जिन 17 चेक के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए, उनकी मूल प्रतियां अब भी कंपनी के पास सुरक्षित हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन चेक से राशि ट्रांसफर हुई, उन पर “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड” लिखा हुआ था, जबकि असली खाता “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड” के नाम पर है। यानी, धोखाधड़ी के लिए नकली चेक तैयार किए गए।

प्रबंधक ने दर्ज कराई FIR
कंपनी के प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत विद्युत मंडल सेवा भवन से दर्ज कराई, जिसके बाद सरस्वती नगर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अब इस घोटाले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कैसे ट्रांसफर हुई।

बैंक अधिकारियों को दी गई जानकारी
घोटाले की भनक लगते ही कंपनी के अधिकारियों ने बैंक पहुंचकर बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने की मांग की। इससे आगे किसी भी फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
जब कंपनी ने बैंक स्टेटमेंट की जांच की तो पाया कि कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने उन चेकों की पड़ताल की, जिनके जरिए पैसे ट्रांसफर हुए थे। जांच में पता चला कि वे चेक असली नहीं थे, बल्कि उनमें कंपनी का नाम तक गलत लिखा गया था। बहरहाल, पुलिस और बैंक अधिकारी इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि आखिर यह घोटाला सिर्फ दो लोगों तक सीमित था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

News Desk April 2, 2025 April 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आठ वर्षीय मनराज को मिला नया जीवन आठ वर्षीय मनराज को मिला नया जीवन
Next Article मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?