By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराया संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराया संपन्न

News Desk
Last updated: 2025/03/29 at 6:36 PM
News Desk
Share
4 Min Read
कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराया संपन्न
SHARE

कवर्धा

महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह डोंगरिया कला में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही, जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न हो रहा है। यह योजना बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में
रामकुमार भट्ट सदस्य जिला पंचायत,श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती राजेश्वरी महेन्द्र धृतलहरे, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत ,श्रीमती नंदनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, श्रीमति मंजूला देवी कुर्रे अध्यक्ष नगर पालिका पंडरिया, श्रीमती सरिता सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, छत्रकिशोर तिवारी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, सुमित तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका पंडरिया, मनोज ठाकुर उपाध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, श्रीमती रानी मिथलेश चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत पंडरिया, प्रदीप पूरी गोस्वामी, रविशंकर चंद्रवंशी जनपद, सदस्य माखन चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत, बैजनाथ चंद्रवंशी सरपंच ग्राम पंचायत डोंगरिया कला, मनीराम साहू, सुरेश दुबे , बैजनाथ चंद्रवंशी एवं पंचगण ग्राम पंचायत डोंगरिया कला, शेषनारायण चंद्रवंशी सरपंच रैतापारा एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने इस योजना की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

डोंगरिया कला स्थित स्वयंभू जलेश्वर महादेव धाम में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में कुंडा, कुकदूर और पंडरिया क्षेत्र के 120 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह संस्कार विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर कुकदुर परियोजना के 28 बैगा जोड़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैगा वाद्य यंत्र के साथ विधायक श्रीमती भावना बोहरा एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी संस्कार गीतों के साथ लोककला मंच "दूज के चंदा" द्वारा मनमोहक छत्तीसगढ़ी गीतों का प्रस्तुत किया गया।

वर-वधू को दिया गया आशीर्वाद और उपहार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी शुरू करने के लिये सरकार द्वारा 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए, जबकि 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन हेतु खर्च किए गए।

नवविवाहित जोड़ों में खुशी की लहर

विवाह संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। एक नवविवाहित जोड़े ने बताया,
"हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन इस योजना के कारण हमारा विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सका। सभी नव विवाहिता जोड़ों ने सरकार और सभी आयोजकों के प्रति आभार व्यक किया ।

You Might Also Like

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

Uttarakhand News: मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे CM धामी, आस्था और परंपरा के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर…..

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

News Desk March 29, 2025 March 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतगर्त सहसपुर लोहरा में सामूहिक विवाह कराया संपन्न, 15 जोड़े बने जीवनसाथी कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतगर्त सहसपुर लोहरा में सामूहिक विवाह कराया संपन्न, 15 जोड़े बने जीवनसाथी
Next Article CG News: तकनीक से तालमेल ही सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्यमिता और नवाचार पर दिया जोर… CG News: तकनीक से तालमेल ही सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्यमिता और नवाचार पर दिया जोर…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया BSP का नेशनल कोऑर्डिनेटर
राजनीती
बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन का खतरा, आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन का खतरा, आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?