By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

News Desk
Last updated: 2025/03/26 at 6:45 PM
News Desk
Share
5 Min Read
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
SHARE

एमआरआई मशीन लगभग 30 करोड़ रूपए की लागत से खरीद कर शीघ्र लगेगा
शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी
4 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से कैथ लैब निर्माण करने के लिए मिली स्वीकृति
ट्रामा सेंटर 7 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से शीघ्र निर्माण करने की घोषणा
मेडिकल कॉलेज परिसर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा होगी स्थापित

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में इस मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई थी। छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज बनाने की कल्पना है। यहां का भवन बहुत अच्छा है आने वाले 4 वर्ष के भीतर सभी सुविधाएं उपलब्ध करानी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव के अवसर पर ट्रामा यूनिट, सीटी स्कैन, एमआरआई, फिजियोथैरेपी कॉलेज, मॉड्यूलर किचन, कैथ लैब, लॉउंड्री, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना जैसे कार्यों के लिए घोषणा की गई है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वशासी समिति की बैठक में मेडिकल कॉलेज सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। उन्होंने कहा कि शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग से संबंधित मरीजों के ईलाज के लिए लैब नहीं थी इसके लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से कैथ लैब निर्माण करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। सीएसएचडी के लिए भी 1 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति की अनुशंसा की गई है। ट्रामा सेंटर सीसीएचबी यूनिट 7 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से शीघ्र निर्माण किया जाएगा। एमआरआई मशीन लगभग 30 करोड़ रूपए की लागत से खरीद कर शीघ्र लगाया जाएगा। सीटी स्कैन मशीन को तीन माह के भीतर स्थापित कर प्रारंभ किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मॉड्यूलर किचन 50 लाख रूपए की लागत से निर्माण करने का अनुमोदन किया गया है। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अस्पताल के कपड़े धुलाई के लिए 50 लाख रूपए की लागत का उच्च गुणवत्ता का बड़ी लाउंड्री मशीन खरीदी जाएगी। मेडिकल कॉलेज परिसर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह वक्त छत्तीसगढ़ के एक-एक व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। हर व्यक्ति किसान हो, मजदूर हो या किसी क्षेत्र में कार्य करने वाला हो। एक-एक व्यक्ति की जिम्मेदारी और मेहनत से विकसित भारत 2047 का सपना पूरा होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पढऩे का अच्छा अवसर मिल रहा है। अच्छी पढ़ाई कर एक अच्छे चिकित्सक का दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डीन डॉ. पंकज मधुकर लुका ने स्वागत उद्बोधन दिया। वार्षिकोत्सव में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कला को प्रदर्शित किया। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री रमेश पटेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री नीलू शर्मा, पद्मश्री पुखराज बाफना, सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री अमित कटारिया, कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, प्रबंध संचालक सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोई, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में मेडिकल विद्यार्थी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

News Desk March 26, 2025 March 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तीन दिनों में रेलवे ने वसूला 17 लाख रुपये का जुर्माना तीन दिनों में रेलवे ने वसूला 17 लाख रुपये का जुर्माना
Next Article पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रेशम उत्पादन में भारत की बड़ी तैयारी, किसानों की आय ₹12 लाख करने का लक्ष्य
रेशम उत्पादन में भारत की बड़ी तैयारी, किसानों की आय ₹12 लाख करने का लक्ष्य
व्यापार
शी जिनपिंग जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से मुलाकात की तारीख तय; इन मुद्दों पर होगी बात
शी जिनपिंग जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से मुलाकात की तारीख तय; इन मुद्दों पर होगी बात
विदेश
EPFO Rule Change: ₹20-25 हजार से ज्यादा सैलरी वालों पर क्या होगा असर?
EPFO Rule Change: ₹20-25 हजार से ज्यादा सैलरी वालों पर क्या होगा असर?
देश
चीनी बग्स का खतरा! ड्रोन और मिलिट्री सिस्टम होंगे और सुरक्षित, सेना बनाएगी 6 साइबर लैब
चीनी बग्स का खतरा! ड्रोन और मिलिट्री सिस्टम होंगे और सुरक्षित, सेना बनाएगी 6 साइबर लैब
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?