By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News: पुलिस और माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में 14 महिला एवं 26 वर्दीधारी माओवादियों के शव समेत भारी मात्रा में हथियार हुआ बरामद…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG News: पुलिस और माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में 14 महिला एवं 26 वर्दीधारी माओवादियों के शव समेत भारी मात्रा में हथियार हुआ बरामद…

News Desk
Last updated: 2025/03/22 at 9:23 AM
News Desk
Share
8 Min Read
CG News: पुलिस और माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में 14 महिला एवं 26 वर्दीधारी माओवादियों के शव समेत भारी मात्रा में हथियार हुआ बरामद…
SHARE

बीजापुर : पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के Coy 2 , Platoon no 13 और दरभा डिवीज़न के सशस्त्र माओवादियों के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/DRG सुकमा, CoBRA और CRPF की टीम थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का, पीड़िया, अंडरी की ओर रवाना हुई थी।

Contents
मुठभेड़ में मारे गये 18 माओवादियों की Primary शिनाख्त हुई है, शेष मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है –बरामद हथियार एवं अन्य माओवादी सामग्री का विवरण :-

अभियान के दौरान दिनांक 20/03/2025 के प्रातः लगभग 07:00 बजे थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के जंगल में DRG/Bastar Fighters/STF की संयुक्त पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही ।

मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर वर्दीधारी 14 महिला एवं 12 पुरूष कुल 26 हार्डकोर वर्दीधारी माओवादियों का शव हथियार, सामग्री सहित बरामद हुआ ।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, स्नाईपर SLR, INSAS rifle, . 303rifle, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, BGL launcher हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l

पुलिस उप महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में शहीद डीआरजी के आरक्षक राजूराम ओयाम, निवास ग्राम बोड़गा थाना भैरमगढ जिला बीजापुर की पार्थिव शरीर जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया l शहीद जवान को आज दिनांक 21/03/2025 के पूर्वान्ह 10.00 बजे नया लाईन स्थित शहीद वाटिका में श्रद्धांजलि दी गई ।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है । वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 80 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l जिसमें जिला- बीजापुर में विगत 80 दिनों में 82 माओवादियों का शव बरामद हुआ है ।

मुठभेड़ में मारे गये 18 माओवादियों की Primary शिनाख्त हुई है, शेष मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है –

1. सीतो कड़ती, निवासी मुण्डेर थाना मिरतुर, पदनाम – डीव्हीसीएम पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 08.00 लाख
2. सुकई हपका, निवासी काकेकोरमा थाना बीजापुर, पदनाम-एसीएम, ईनाम 05.00 लाख ईनाम
3. सुक्की पूनेम, निवासी पुसनार थाना गंगालूर, एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 05.00 लाख
4. कांती लेकाम, निवासी पेददापाल, पदनाम- एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 05.00 लाख
5. मधु कुंजाम, निवासी रामपुर थाना गंगालूर, पदनाम- एसीसम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 05.00 लाख
6. सुखराम ओयाम, निवासी मिरतुर थाना मिरतुर, पदनाम- एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 05.00 लाख
7. कोसी पूनेम, निवासी कोकरा थाना बीजापुर, पदनाम-पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
8. वागा, निवासी बेचापाल थाना मिरतुर, पदनाम- पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
9. बुधरू पूनेम, निवासी मुनगा थाना गंगालूर, पदनाम-पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर,13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
10. आयते हेमला, निवासी कोकरा थाना बीजापुर, पदनाम- PLGA Platoon Member, प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
11. लच्छी पूनेम, निवासी डोडीतुमनार थाना गंगालूर, पदनाम- PLGA Platoon Member, प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
12. जुगनी, निवासी भैरमगढ़, पदनाम- PLGA Platoon Member, प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
13. सरिता निवासी बेलमनेण्ड्रा थाना आवापल्ली, पदनाम- PLGA Platoon Member, प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
14. नन्दा, निवासी मुतवेंडी थाना गंगालूर, पदनाम- PLGA Platoon Member, प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
15. जितेन्द्र निवासी फरसेगढ क्षेत्र, पदनाम- PLGA Platoon Member, प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
16. मोटू पोड़ियामी, निवासी हकवा, थाना मिरतुर, पदनाम- PLGA Platoon Member, प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
17. लखमा ओयाम, निवासी पीड़िया थाना गंगालूर, पदनाम- PLGA Platoon Member, प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 05.00 लाख रूपये
18 मंगू ओयाम, निवासी पीड़िया थाना गंगालूर पदनाम- PLGA Platoon Member, प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 05.00 लाख रूपये

बरामद हथियार एवं अन्य माओवादी सामग्री का विवरण :-

01. 01 नग एके47 रायफल , 02 मैगजीन, 36 नग कारतुस
02. 01 नग स्नाईपर एसएलआर रायफल, 04 मैगजीन,04 नग कारतुस
03. 01 नग इंसास रायफल, 01 नग मैगजीन, 01नग कारतुस
04. 03 नग 303 रायफल, 04 मैगजीन, 64 नग कारतुस
05. 01 नग 315 बोर रायफल, 01 मैगजीन, 40 नग कारतुस
06. 02 नग 12 बोर गन, 40 सेल
07. 01 नग बीजीएल Rocket लांचर बड़ा मय स्टेण्ड, 09 नग बीजीएल सेल, स्पेंटल-15 नग बड़ा
08. 03 नग बीजीएल लांचर, 05 नग सेल, स्पेंटल-26 नग छोटा
09. 06 नग Single Shot
10. इसके अलावा कई Muzzel Loading Rifle, IED, भारी मात्रा में कारतुस एवं गोला-बारूद सामग्री बरामद किया गया ।
11. माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य, बैटरी, रेडियो, मल्टीमीटर, मेडिकल किट, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, दवाईया एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामदl

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट कोबरा 210 श्री अशोक कुमार , अति0 पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री जयंत वैष्णव एवं पुलिस व केरिपु बल के अन्य अधिकारियों द्वारा दिनांक 21/03/2025 को रक्षित केन्द्र बीजापुर में मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र में पश्चिम बस्तर डिवीजन के Coy 2 , Platoon no 13 और दरभा डिवीज़न के सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर DRG/Bastar Fighters/STF/DRG सुकमा, CoBRA और CRPF की टीम थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का, पीड़िया, अंडरी की ओर रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलो की कार्यवाही में 14 महिला सहित 26 वर्दीधारी माओवादियों को सुरक्षा बलो ने मार गिराया । विगत दिनों में सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार माओवादी विरोधी अभियानों में वृद्धि हुई है और माओवादियों का प्रभाव इलाका में लगातार कमी आ रही है । लगातार अंदरूनी इलाके मे कैम्प खोले जा रहे है एवं विकास के साथ साथ अन्य कल्याणकारी योजनाएं अंदरूनी इलाको तक पहुंच रही है । माओवादी संगठन में भी आंतरिक कलह लगातार बढ़ रही है, जिसमें पार्टी सदस्य शक के आधार पर एक दूसरे की हत्या भी कर रहे है । अब माओवादियों के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नही बचा है ।

हम सभी समाज के भटके हुए माओवादियों से अपील करते है कि – माओवादी विचारधारा को त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों और सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन की शुरुआत करें । हिंसा का रास्ता छोड़कर छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति का लाभ लेने का समय आ गया है । छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति माओवादियों को आत्मसमर्पण करने और समाज में शांतिपूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करती है । अब समय आ गया है कि माओवादी विचारधारा को त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों और सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन की शुरुआत करें ।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

News Desk March 22, 2025 March 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG News: BSF जवानों की संयुक्त कार्यवाही- कुरूषनार जंगल पहाडी़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 04 वार्दीधारी माओवादी के शव बरामद… CG News: BSF जवानों की संयुक्त कार्यवाही- कुरूषनार जंगल पहाडी़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 04 वार्दीधारी माओवादी के शव बरामद…
Next Article MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए लागत की एलिक्सर इंडस्ट्रीज की आधुनिक मेगा इकाई का किया भूमि-पूजन… MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए लागत की एलिक्सर इंडस्ट्रीज की आधुनिक मेगा इकाई का किया भूमि-पूजन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा
अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा
देश
भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान
भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान
देश
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?