By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 22 माओवादी ढेर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 22 माओवादी ढेर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई…

News Desk
Last updated: 2025/03/20 at 7:21 PM
News Desk
Share
3 Min Read
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 22 माओवादी ढेर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई…
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों ने बस्तर संभाग में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक कुल 22 नक्सलियों को मार गिराया है. बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 18 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं. सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है.

Contents
मोदी सरकार का नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहमुख्यमंत्री साय बोले – मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगाजवानों के साहस को सलाम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया. इसके अलावा कांकेर-नारायणपुर सरहदी इलाके में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां 4 नक्सली मारे गए हैं. फिलहाल, दोनों ही इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों की इस बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है.

मोदी सरकार का नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए.

मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आ बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है.

मुख्यमंत्री साय बोले – मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा

नक्सल मुठभेड़ मामले में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जवानों को बस्तर में बड़ी सफलता मिली. दो मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए हैं. जवानों के साहस को नमन करते हैं. सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं.  बस्तर की खूबसूरती को लोग जल्द देख पाएंगे, अब ज्यादा समय नहीं लगेगा. मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा. गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा. बस्तर स्वर्ग है, जहां देश-दुनिया के लोग जा पाएंगे. प्रदेश में डबल इंजन सरकार के होने का फायदा हो रहा है. समन्वय के साथ नक्सलियों से लड़ पा रहे हैं.

जवानों के साहस को सलाम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी. कांकेर और बीजापुर-दंतेवाड़ा की इन मुठभेड़ों में हमारे बहादुर जवानों ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अद्वितीय है. सभी जवानों के साहस को सलाम करता हूं. शहीद जवान को शत-शत नमन.

You Might Also Like

रायगढ़ के ग्राम रियापाली में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता….

छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026-

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा कॉलेज को दी 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात, 30 लाख के अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन, बाउंड्रीवॉल और बालिका शौचालय के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की….

News Desk March 20, 2025 March 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भाजपा की आवश्यक बैठक कल, प्रदेश के दिग्गज नेता होंगे मौजूद भाजपा की आवश्यक बैठक कल, प्रदेश के दिग्गज नेता होंगे मौजूद
Next Article छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, लुढ़केगा दिन का पारा छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, लुढ़केगा दिन का पारा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अंकिता भंडारी केस: राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
अंकिता भंडारी केस: राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
देश
फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक
फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक
विदेश
अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे
अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे
देश
विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला
विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?