By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

News Desk
Last updated: 2025/03/08 at 2:21 PM
News Desk
Share
6 Min Read
इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत
SHARE

रायपुर

नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग के कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। IML के शुरुआती 5 मैच नवी मुंबई में, जबकि 6 मैच वडोदरा में खेले गए और अब IML का कारवां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुका है। आज लीग का 12वां मुकाबला नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। आइए, इस मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नज़र डालते हैं।

इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीमें

बता दें कि युवराज सिंह, इरफान पठान, नमन ओझा जैसे धुरंधर खिलाड़ियों से लैस इंडियन मास्टर्स की कमान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के हाथों में है, जबकि क्रिस गेल, ड्वेन स्मिथ, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), रवि रामपॉल, टीनो बेस्ट से सजी वेस्टइंडीज मास्टर्स की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा संभाल रहे हैं।

IML 2025 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर इंडियन मास्टर्स

टीमें

मैच

जीते

हारे

टाई

बिना परिणाम (NR)

अंक

NRR

इंडिया मास्टर्स

4

3

1

0

0

6

+3.156

श्रीलंका मास्टर्स

4

3

1

0

0

6

+0.745

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स

4

2

2

0

0

4

+1.919

वेस्टइंडीज मास्टर्स

3

2

1

0

0

4

-0.047

साउथ अफ्रीका मास्टर्स

4

1

3

0

0

2

-3.085

इंग्लैंड मास्टर्स

3

0

3

0

0

0

-1.785

मौजूदा समय में इंडियन मास्टर्स की टीम 6 पॉइंट्स और +3.156 के नेट रन रेट के साथ लीग की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसे 4 मैचों में से 3 में जीत मिली है, जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बाद 4 पॉइंट्स और -0.047 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

लीग में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

गौरतलब है कि IML में आज दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। ऐसे में जहां इंडियन मास्टर्स की टीम जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी लीड बरकरार रखना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम इंडियन मास्टर्स को हराकर 2 पॉइंट्स की बढ़त हासिल करने पर नज़रें जमाए होगी।

रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के दौरान खेल चुके हैं कई खिलाड़ी

गौरतलब है कि पिछली बार रायपुर के मैदान में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के दौरान ब्रायन लारा, केविन पीटरसन, मोंटी पनेसर, युवराज सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों ने क्रिकेट खेला था। सचिन-सहवाग के शॉट्स का रायपुर के क्रिकेट फैंस ने जमकर लुत्फ़ उठाया था।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मददगार नहीं रही है। यहां गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती आई है। दरअसल, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनर्स को फायदा मिलता है। तेज़ गेंदबाज भी अपनी स्लोअर गेंदों और अन्य वैरायटी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

इंडिया मास्टर्स टीम

    सचिन तेंदुलकर (कप्तान), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, पवन नेगी, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम, विनय कुमार।

वेस्टइंडीज मास्टर्स टीम

    ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, किर्क एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, नरसिंह देवनारायण, एश्ले नर्स, ड्वेन स्मिथ, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), विलियम पर्किन्स (विकेटकीपर), फिडेल एडवर्ड्स, जेरोम टेलर, रवि रामपॉल, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट।

ऐसे करें टिकट बुक

रायपुर में होने वाले IML 2025 के मैचों के टिकटों की बुकिंग बुक माय शो पर शुरू हो चुकी है। 8 मार्च को होने वाले इंडिया के मैच की टिकट की शुरुआती कीमत 500 रुपये रखी गई है। इसके लिए दो ब्लॉक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं।

    लोअर टिकट – 1000 रुपये
    गोल्ड टिकट – 6000 रुपये
    प्लेटिनम टिकट – 8000 रुपये
    कॉरपोरेट बॉक्स टिकट – 10,000 रुपये

नोट: अन्य देशों के रायपुर में होने वाले लीग मैचों की टिकट 100 रुपये से शुरू है।

IML 2025 का शेड्यूल
मैच 12: 8 मार्च: इंडिया मास्टर्स Vs वेस्टइंडीज मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 13: 10 मार्च: श्रीलंका मास्टर्स Vs इंग्लैंड मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 14: 11 मार्च: वेस्टइंडीज मास्टर्स Vs दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 15: 12 मार्च: इंग्लैंड मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 16: गुरुवार, 13 मार्च: सेमीफाइनल 1 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 17: शुक्रवार, 14 मार्च: सेमीफाइनल 2 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 18: रविवार, 16 मार्च: फाइनल – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.

You Might Also Like

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

News Desk March 8, 2025 March 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत
Next Article बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री साय के प्रति किया आभार प्रकट बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री साय के प्रति किया आभार प्रकट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सहारा रिफंड में 18.67 लाख जमाकर्ता ‘गायब’! RTI से सामने आया आंकड़ों का बड़ा अंतर
सहारा रिफंड में 18.67 लाख जमाकर्ता ‘गायब’! RTI से सामने आया आंकड़ों का बड़ा अंतर
देश
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?