By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 12 फरवरी से नए मेला स्थल पर होगा राजिम कुंभ कल्प, भव्य आयोजन की जोरों पर तैयारियां
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 12 फरवरी से नए मेला स्थल पर होगा राजिम कुंभ कल्प, भव्य आयोजन की जोरों पर तैयारियां

News Desk
Last updated: 2025/02/02 at 4:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 12 फरवरी से नए मेला स्थल पर होगा राजिम कुंभ कल्प, भव्य आयोजन की जोरों पर तैयारियां
SHARE

गरियाबंद/रायपुर।

छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाला राजिम में कुंभ मेला आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल यह आयोजन 12 से 26 फरवरी तक चलेगा। साथ ही मेला स्थल भी दूसरा रहेगा। यह कुंभ कल्प माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक आयोजित होता है, जहां देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है, जिसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज भी कहा जाता है। राजिम कुंभ कल्प न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इस आयोजन में शाही स्नान, संत समागम, प्रवचन, गंगा आरती और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजिम कुंभ कल्प 2025 में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक और भव्य रूप में संपन्न हो सके। इस साल नए मेला स्थल पर यह आयोजन किया जाएगा। मेलार्थियों के लिए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस लेकर राजिम सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित धमतरी और रायपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद अधिकारियों ने नए मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में संभागायुक्त महादेव कावरे ने राजिम कुंभ कल्प को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें और पांच फरवरी तक सभी कार्यों को पूरा करें। बैठक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्य मंच, दुकानों, विभागीय स्टॉल, मीना बाजार, फूड ज़ोन और अन्य आवश्यक स्थलों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए। इसके अलावा, श्रद्धालुओं के लिए वृहद स्तर पर पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है और हेलीपैड का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। संभागायुक्त और कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को नदी किनारे कनेक्टिंग रोड निर्माण, गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। पूरे मेला परिसर में हाईमास्ट लाइटों पर्याप्त संख्या में शौचालय और डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस स्टैंड से नए मेला स्थल तक निर्धारित शुल्क पर बस सेवा उपलब्ध कराने, मेला स्थल पर एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेला परिसर में साधुओं के लिए कुटिया, जलाऊ लकड़ी और आवश्यक वस्तुओं की समुचित व्यवस्था, मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई जाए और पर्याप्त संख्या में दाल-भात केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और अग्निशमन दल तैनात किया जाए। बैठक के बाद संभागायुक्त कावरे, पर्यटन बोर्ड के एमडी आचार्य और कलेक्टर अग्रवाल ने नए मेला स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंच, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड ज़ोन, कंट्रोल रूम, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग और हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। इसके अलावा, राजीव लोचन मंदिर, संत समागम स्थल और गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल तक आने वाले मार्ग के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

News Desk February 2, 2025 February 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article योजनाओं को पूरा करने लिया जाएगा निजी निवेशकों  का सहारा योजनाओं को पूरा करने लिया जाएगा निजी निवेशकों  का सहारा
Next Article छत्तीसगढ़-रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह, 4 हजार विद्यार्थियों को डिग्री और 16 को मिले गोल्ड मैडल छत्तीसगढ़-रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह, 4 हजार विद्यार्थियों को डिग्री और 16 को मिले गोल्ड मैडल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स 2026 में सुचीका तरियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को मिला पहला पदक
एशियन गेम्स 2026 में सुचीका तरियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को मिला पहला पदक
खेल
13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
खेल
कुर्मी समुदाय पर शुभेंदु सरकार के बड़े ऐलान, पुराने केस होंगे वापस; ₹50 करोड़ के फंड का भी वादा
कुर्मी समुदाय पर शुभेंदु सरकार के बड़े ऐलान, पुराने केस होंगे वापस; ₹50 करोड़ के फंड का भी वादा
देश
Asian Games 2026: कबड्डी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, जापान को 49-24 से दी मात
Asian Games 2026: कबड्डी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, जापान को 49-24 से दी मात
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?