By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऋतुराज गायकवाड़ का 28वां जन्मदिन, जानिए उनके दो खास रिकॉर्ड
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > खेल > ऋतुराज गायकवाड़ का 28वां जन्मदिन, जानिए उनके दो खास रिकॉर्ड
खेल

ऋतुराज गायकवाड़ का 28वां जन्मदिन, जानिए उनके दो खास रिकॉर्ड

News Desk
Last updated: 2025/01/31 at 5:08 PM
News Desk
Share
3 Min Read
ऋतुराज गायकवाड़ का 28वां जन्मदिन, जानिए उनके दो खास रिकॉर्ड
SHARE

Rituraj Gaikwad: भारत के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने क्रिकेट करियर में काफी कुछ हासिल किया है. उन्हें बस भारत की टेस्ट जर्सी पहनने का इंतजार है. इसके अलावा वो टीम इंडिया के लिए नीली जर्सी में उतर चुके हैं और आईपीएल में भी उन्होंने खूब धूम मचाई है. डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उनका बल्ला जमकर गरजा है. 31 जनवरी को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कीर्तिमान भी रचा है. जबकि एक खास रिकॉर्ड के मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पटखनी दी है.

1 ओवर में 7 छक्के जड़कर रचा था इतिहास
ऋतुराज का जन्म 31 जनवरी 1997 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. ऋतुराज ने घरेलू क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा किया है जिसके बारे में सुनकर ही लोगों के तोते उड़ जाते हैं. नवंबर 2022 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए क्वार्टर फाइनल मैच में एक ओवर में 6 नहीं बल्कि 7 छक्के उड़ा दिए थे. उन्होंने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह के ओवर में 7 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था. इस ओवर में शिवा ने एक नो बॉल फेंकी थी. शिवा के ओवर के अलावा ऋतुराज पूरे मैच में छाए रहे थे. उन्होंने इस मैच में नाबाद डबल सेंचुरी 159 गेंदों पर 220 रन भी ठोकी थी.

इस मामले में धोनी को दी पटखनी
ऋतुराज IPL में भी खुद को साबित कर चुके हैं. ऋतुराज IPL 2024 से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं. पिछले सीजन उनकी कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन मिला जुला रहा लेकिन उन्होंने अपना लोहा जरूर मनवा दिया. बतौर कप्तान पिछले सीजन उन्होंने CSK के लिए 500 से ज्यादा रन बनाए थे. इसी के साथ उन्होंने धोनी को पछाड़ दिया था. दरअसल वो बतौर कप्तान एक सीजन में CSK के लिए 500 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. धोनी ने भी कभी अपनी कप्तानी में ऐसा कारनामा नहीं किया था.

गायकवाड़ का इंटरनेशनल और IPL करियर
ऋतुराज ने टीम इंडिया के लिए 6 वनडे मैचों में 115 रन बनाए हैं. वहीं T20 इंटरनेशनल में उन्होंने 23 मैचों की 20 पारियों में 633 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए वो इस फॉर्मेट में एक शतक नाबाद 123 रन भी बना चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने IPL में 66 मैचों में दो शतक की मदद से 2380 रन बनाए हैं.

You Might Also Like

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

News Desk January 31, 2025 January 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चीन ने भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच अपनी चौकियों तक पहुंचाई बिजली, बढ़ाई सैन्य तैयारियां चीन ने भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच अपनी चौकियों तक पहुंचाई बिजली, बढ़ाई सैन्य तैयारियां
Next Article राज्यपाल डेका से आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती पटेल ने की सौजन्य भेंट राज्यपाल डेका से आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती पटेल ने की सौजन्य भेंट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?