By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जयश्री गायत्री फूड कंपनी के मालिक की पत्नी ने खाया जहर, चिराग पासवान का सुसाइड नोट में जिक्र
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

जयश्री गायत्री फूड कंपनी के मालिक की पत्नी ने खाया जहर, चिराग पासवान का सुसाइड नोट में जिक्र

News Desk
Last updated: 2025/01/31 at 2:25 PM
News Desk
Share
3 Min Read
जयश्री गायत्री फूड कंपनी के मालिक की पत्नी ने खाया जहर, चिराग पासवान का सुसाइड नोट में जिक्र
SHARE

भोपाल: प्रवर्तन निदेशालय ईडी की छापेमारी के बाद जयश्री गायत्री फूड के मालिक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त अंजलि रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से प्री-एमएलसी नोट लिया गया है। पायल मोदी का बयान दर्ज नहीं हो सका है। डॉक्टर की संस्तुति के बाद ही आगे की जांच की जाएगी। पुलिस पायल के पति किशन मोदी से भी पूछताछ करेगी। 

सुसाइड नोट में चिराग पासवान का जिक्र

जहर खाने के बाद कई पन्नों का सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनकी पार्टी (लोक जनशक्ति) के नेताओं का भी जिक्र किया गया है। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा है कि जब तक महिला का बयान दर्ज नहीं हो जाता, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। सुसाइड नोट की जांच: अभी सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। उन्होंने मामले में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों और एजेंसी द्वारा परेशान करने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी जांच के बाद इस मामले पर सही जानकारी देंगे।

पति किशन मोदी ने लगाए गंभीर आरोप

जयश्री गायत्री फूड के मालिक और पायल मोदी के पति किशन मोदी ने कहा, वेद प्रकाश पांडे और चंद्र प्रकाश पांडे डेढ़ साल से चिराग पासवान के नाम पर हमें परेशान कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ये सभी चिराग पासवान के करीबी रिश्तेदार हैं, जो लगातार एजेंसियों पर दबाव बना रहे हैं। किशन मोदी का कहना है कि हमारे लाइसेंस खर्च हो चुके हैं, कभी राज्य तो कभी केंद्र सरकार की एजेंसी छापेमारी करती है। उन्होंने कहा, मैंने नोट पढ़ा है, चिराग पासवान के साले वेद प्रकाश पांडे, चंद्र प्रकाश पांडे ने चार दिन पहले ईडी को छापेमारी की जानकारी दी थी। हम जांच कर रही एजेंसी के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

ईडी को छापेमारी में क्या मिला

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्शन पर छापेमारी में ईडी को कई अहम दस्तावेज मिले। तलाशी के दौरान 25 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारों के साथ ही किशन मोदी की विभिन्न कंपनियों और परिवार के सदस्यों के नाम पर 66 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इसके अलावा 6.26 करोड़ रुपये की एफडी भी फ्रीज कर दी गई है। बता दें कि बुधवार को ईडी ने भोपाल, सीहोर और मुरैना में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

News Desk January 31, 2025 January 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Saif Ali Khan: सैफ मामले पर मुंबई पुलिस का बड़ा बयान, CCTV में दिखे शख्स से मैच हुआ बांग्लादेशी आरोपी का चेहरा Saif Ali Khan: सैफ मामले पर मुंबई पुलिस का बड़ा बयान, CCTV में दिखे शख्स से मैच हुआ बांग्लादेशी आरोपी का चेहरा
Next Article पटना हाईकोर्ट में BPSC की पुनर्परीक्षा याचिका पर सुनवाई टली पटना हाईकोर्ट में BPSC की पुनर्परीक्षा याचिका पर सुनवाई टली
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
खेल
37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल
37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल
खेल
पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा
पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा
देश
भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा
भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?