By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सिस्मैक्स, म.प्र. में मेडिकल डायग्नोस्टिक उपकरणों की विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिये आमंत्रित है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

सिस्मैक्स, म.प्र. में मेडिकल डायग्नोस्टिक उपकरणों की विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिये आमंत्रित है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

News Desk
Last updated: 2025/01/30 at 10:30 PM
News Desk
Share
5 Min Read
सिस्मैक्स, म.प्र. में मेडिकल डायग्नोस्टिक उपकरणों की विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिये आमंत्रित है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
SHARE

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के कोबे स्थित सिस्मैक्स कारपोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का दौरा कर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी और जीवन विज्ञान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा की। सिस्मैक्स सॉल्यूशन वैश्विक डायग्नोस्टिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है, उन्नत चिकित्सा अनुसंधान और हेल्थकेयर नवाचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स कोबे को मध्यप्रदेश में मेडिकल डायग्नोस्टिक उपकरणों की विनिर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव देकर आमंत्रित किया। उन्होंने सिस्मैक्स को प्रदेश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का सुझाव भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स सॉल्यूशन सेंटर के निर्माण और अनुसंधान केन्द्र का दौरा कर कंपनी की अत्याधुनिक मेडिकल डिवाइस निर्माण तकनीक का अवलोकन किया। उन्होंने सिस्मैक्स के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इस क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होकर सिस्मैक्स जैसी कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उज्जैन के समीप एक मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित कर रही है, जिसमें विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएं और विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पहले से ही फार्मास्युटिकल सेक्टर में बेहतर स्थिति में है, जिससे मेडिकल डिवाइस उद्योग के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। पीथमपुर स्पेशल इकोनॉमिक झोन जिसमें लगभग 80 से ज्यादा फार्मा इकाइयां स्थापित हैं। प्रदेश में 275 से अधिक फार्मा इकाइयां कार्यरत हैं और यहां से 160 से अधिक देशों को फार्मा उत्पादों का निर्यात किया जाता है। देश की टॉप 10 फार्मा कम्पनीज में से 6 की यूनिट मध्यप्रदेश में स्थापित हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स को आमंत्रित करते हुए कहा कि उज्जैन में स्थापित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं। इस केंद्र में भारत के लिए नए और उन्नत मेडिकल उपकरणों पर अनुसंधान किया जा सकता है और जापानी विशेषज्ञ भारतीय इंजीनियरों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण प्रदान कर सकते हैं। राज्य सरकार नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे एआई-संचालित मेडिकल टेस्ट, डिजिटल हेल्थ सेवाएं और मोबाइल हेल्थ यूनिट जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश का देश के केन्द्र में स्थित होना निवेशकों के लिए फायदेमंद है। यहां से पूरे भारत में मेडिकल उपकरणों की सप्लाई आसानी से की जा सकती है और वैश्विक स्तर पर निर्यात को भी प्रोत्साहित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी, जिसमें बेहतर आधारभूत सुविधाएं, टैक्स में विशेष रियायतें और उद्योगों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सिस्मैक्स के अधिकारियों को आगामी 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण भी दिया और कहा कि इस मंच पर कंपनी को निवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स के प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों जैसे सांची का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया, जिससे वे राज्य की समृद्ध विरासत और संभावनाओं को करीब से समझ सकें।

जाने जापान की सिस्मैक्स कंपनी को

सिस्मैक्स कॉर्पोरेशन का मुख्यालय जापान के कोबे शहर में है, सिस्मैक्स डायग्नोस्टिक सेक्टर में एक ग्लोबल लीडर कम्पनी है। वर्ष 1968 में स्थापित, कंपनी हेमेटोलॉजी, यूरिनलिसिस और जीवन विज्ञान निदान में विशिष्ट स्थान रखती है, जो रोग का पता लगाने और निगरानी के लिए उन्नत तकनीक प्रदान करती है।

सिस्मैक्स व्यक्तिगत चिकित्सा और एआई-संचालित स्वास्थ्य समाधानों और नवाचारों में सबसे आगे है। करीब 190 से अधिक देशों में उपस्थिति के साथ, सिस्मैक्स अमेरिका, यूरोप और एशिया-प्रशांत में क्षेत्रीय मुख्यालयों के माध्यम से स्थानीय समर्थन के साथ वैश्विक पहुंच को जोड़ता है। कंपनी स्थिरता, अपने संचालन और उत्पाद विकास में पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल नवाचार में अपने योगदान के लिए व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त सिस्मैक्स वैश्विक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभा रहा है।

You Might Also Like

कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….

सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..

‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..

जंगल से बाजार तक पहुंचा महुआ, CM विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में बदली तस्वीर; जनजातीय परिवारों और महिला समूहों को मिल रही नई आजीविका…..

News Desk January 30, 2025 January 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article औद्योगिक विकास के लिये हरसंभव सहायता देने सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक विकास के लिये हरसंभव सहायता देने सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Article रायपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 रायपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

PF New Rule: बेसिक ₹30, ₹40 या ₹50 हजार है तो कितना कटेगा PF? जानें EPFO का नियम
PF New Rule: बेसिक ₹30, ₹40 या ₹50 हजार है तो कितना कटेगा PF? जानें EPFO का नियम
देश
8वें वेतन आयोग में OPS की बहाली होगी या NPS रहेगा? कर्मचारियों की नजर
8वें वेतन आयोग में OPS की बहाली होगी या NPS रहेगा? कर्मचारियों की नजर
देश
रूस से तेल खरीद पर US को जेमी डिमॉन की नसीहत, बोले- भारत पर कार्रवाई से पहले सोचें
रूस से तेल खरीद पर US को जेमी डिमॉन की नसीहत, बोले- भारत पर कार्रवाई से पहले सोचें
देश
कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….
कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?