By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  कौन हैं रविंद्र सिंह नेगी जिनके मंच पर पीएम मोदी ने तीन बार पैर छुए
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

 कौन हैं रविंद्र सिंह नेगी जिनके मंच पर पीएम मोदी ने तीन बार पैर छुए

News Desk
Last updated: 2025/01/30 at 11:00 AM
News Desk
Share
3 Min Read
 कौन हैं रविंद्र सिंह नेगी जिनके मंच पर पीएम मोदी ने तीन बार पैर छुए
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पटपड़गंज सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में रैली की। रैली में एक ऐसा पल आया, जिसने सभी मौजूद लोगों को चौंका दिया। मंच पर जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे, बीजेपी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने पीएम मोदी के पैर छुए। इसके बाद पीएम मोदी ने भी तीन बार उनके पैर छुए। यह दृश्य वहां मौजूद नेताओं के लिए हैरान करने वाला था, और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग दृश्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, और चर्चा का विषय बन चुका है कि नेगी आखिर क्यों खास हैं, जिनके लिए पीएम मोदी ने ऐसा किया।
प्रधानमंत्री मोदी का किसी नेता के पैर छूने की यह घटना खास है क्योंकि यह एक पारंपरिक सम्मान का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति में आदर और सम्मान की बात होती है। प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम उनके सम्मान और उनके प्रति आस्था को दिखाता है। हालांकि, इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी नेगी खुद भी असहज हो गए। वे इस सम्मान के लिए थोड़े चौंके हुए थे, लेकिन मोदी का यह कदम पूरी रैली में चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल नेगी उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली नगर निगम के सदस्य हैं। वे विनोद नगर वार्ड-198 से पार्षद हैं, जो पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। उन्होंने पिछले चुनाव में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट पर कड़ी टक्कर दी थी, और यह टक्कर बहुत ही करीबी थी। सिसोदिया मुश्किल से इस सीट पर जीत सके थे। इसकारण इस बार सिसोदिया ने अपनी सीट बदल ली है और जंगपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि नेगी इस बार पटपड़गंज सीट पर मजबूत उम्मीदवार हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों से भाजपा के संकल्प और उनकी गारंटी पर विश्वास जताने की अपील की। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यहां के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा।
सिंह नेगी को आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का करीबी समर्थक माना जाता है। वे न सिर्फ दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उनके परिवार का भी अच्छा खासा सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव भी है। उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष से पटपड़गंज क्षेत्र में अपनी एक पहचान बनाई है, और इसकारण इस चुनाव में बीजेपी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनकर सामने आए हैं। 

You Might Also Like

के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी

किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद

उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पाए, वो क्या बदलेंगे?

भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगन मोहन रेड्डी का आरोप, विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन से रोका जा रहा

News Desk January 30, 2025 January 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लीजेंड 90 लीग ने टूर्नामेंट के लिए टीमों की घोषणा की लीजेंड 90 लीग ने टूर्नामेंट के लिए टीमों की घोषणा की
Next Article भूपेश बघेल ने भाजपा पर कांग्रेस प्रत्याशियों को धमकाने का आरोप लगाया भूपेश बघेल ने भाजपा पर कांग्रेस प्रत्याशियों को धमकाने का आरोप लगाया
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट
ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट
विदेश
बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका
बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका
लाइफ स्टाइल
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी
मनोरंजन
BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह
BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?