By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह

News Desk
Last updated: 2025/01/29 at 9:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह
SHARE

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को “बीटिंग द रिट्रीट’’ समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की सम्पन्नता के साथ ही गणतंत्र दिवस के आयोजन पूर्ण हुए। समारोह जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में आयोजित हुआ। राज्यपाल के समक्ष कार्यक्रम में कुल 33 संगीत रचनाओं को प्रस्तुत किया गया। बैंड कॉन्सर्ट में 12 एवं बैंड डिस्प्ले में 21 संगीतमय प्रस्तुतियां दी गईं। संयम, अनुशासन और एकरूपता बैंड प्रस्तुतियों का मुख्य आकर्षण रहा।

बीटिंग द रिट्रीट समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के. सी. गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी और आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे।

पुलिस ब्रॉस बैंड कॉन्सर्ट ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

राज्यपाल पटेल के “बीटिंग द रिट्रीट’’ समारोह में आगमन पर पुलिस ब्रास बैंड ने धुन बजाकर स्वागत किया। पुलिस ब्रास बैंड कॉन्सर्ट में देशभक्ति गीतों और फिल्मी गीतों की शानदार धुनें प्रस्तुत की गईं। निरीक्षक सुनील कटारे के नेतृत्व में “राग यमन” से शुरू हुआ धुनों का यह कारवां ''ऐ वतन वतन मेरे, ''पुकारता चला हूं मैं'', ''ये शाम मस्तानी'', “तेरी मिट्टी”, “छूकर मेरे मन को”, “ये रात भीगी भीगी” और “यारी है ईमान मेरा” गीतों की धुनों के साथ आगे बढ़ा। इस दौरान एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को आनंदित कर दिया। कॉन्सर्ट के अंतिम चरण में जैसे ही “जय हो” गीत की धुन पुलिस ब्रास बैंड ने बजाई तो तालियों की गड़गड़ाहट से सारा स्टेडियम गूंज उठा।

बैंड डिस्प्ले में धुनों पर किया मार्चपास्ट

पुलिस ब्रास बैंड कॉन्संर्ट के बाद बैंड डिस्प्ले का आयोजन किया गया। इसमें मास्ड बैंड, पुलिस पाईप बैंड, और पुलिस ब्रास बैंड के बाद पुन: मास्ड बैंड ने प्रस्तुतियां दीं। इनमें फेनफेयर, क्विक मार्च, एंट्री मार्च, स्लो मार्च और एक्जिट मार्च में बैंड की धुनों पर मार्चपास्ट किया गया। सुमधुर गीतों की आकर्षक धुनों से श्रोता अभिभूत हो गए। रिट्रीट के पूर्व मास्ड बैंड ने ड्रम रोल की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर बैंड द्वारा प्रस्तुत “सारे जहाँ से अच्छा’’ गीत की धुन पर जवानों ने मार्चपास्ट किया।

कार्यक्रम के अंत में महिला पुलिस बल द्वारा राष्ट्र ध्वज का आरोहण किया गया। सलामी देकर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर सुरक्षित रखा गया। रंगारंग कार्यक्रम के उत्साह, उल्लास और उमंग को प्रदर्शित करने के लिए आकर्षक और भव्य आतिशबाजी की गई।

दिल्ली के बाद केवल भोपाल में ही होता है बीटिंग द रिट्रीट

भारत में "बीटिंग द रिट्रीट" गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। प्रत्येक वर्ष 29 जनवरी की शाम को अर्थात गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन "बीटिंग द रिट्रीट" का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का औपचारिक समापन होता है। राज्यों में केवल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ही “बीटिंग द रिट्रीट” समारोह का आयोजन किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि बीटिंग रिट्रीट" एक प्राचीन सैन्य परंपरा है, युद्ध में जैसे ही बिगुलों से "रिट्रीट" की आवाज दी जाती थी, युद्धरत सैनिक अपने हथियार बंद कर युद्ध के मैदान से हट जाते थे। युद्ध में उपयोग होने वाले रंग, मानक आवरण और झंडे "रिट्रीट" पर उतार दिए जाते थे।

You Might Also Like

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात….

राज्य स्थापना दिवस पर गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन, आंदोलनकारियों का सम्मान।

स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंचे धामी, पीएम मोदी बोले- विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड।

स्थापना दिवस पर धामी का बड़ा दांव, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण….

News Desk January 29, 2025 January 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उसने कहा, ‘चुप रहो, कुछ मत बोलो’ और भजन गाने लगी… एक अनोखी घटना उसने कहा, ‘चुप रहो, कुछ मत बोलो’ और भजन गाने लगी… एक अनोखी घटना
Next Article दूध में शक्कर की तरह हर जगह एडजेस्ट होने की कला है भारतीयों में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव दूध में शक्कर की तरह हर जगह एडजेस्ट होने की कला है भारतीयों में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात….
Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात….
राज्य
राज्य स्थापना दिवस पर गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन, आंदोलनकारियों का सम्मान।
राज्य स्थापना दिवस पर गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन, आंदोलनकारियों का सम्मान।
राज्य
स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंचे धामी, पीएम मोदी बोले- विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड।
स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंचे धामी, पीएम मोदी बोले- विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड।
राज्य
स्थापना दिवस पर धामी का बड़ा दांव, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात।
स्थापना दिवस पर धामी का बड़ा दांव, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात।
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?