By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज के बीच ICC रैंकिंग का बड़ा उलटफेर, तिलक वर्मा पहुंचे दूसरे नंबर पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज के बीच ICC रैंकिंग का बड़ा उलटफेर, तिलक वर्मा पहुंचे दूसरे नंबर पर

News Desk
Last updated: 2025/01/29 at 3:11 PM
News Desk
Share
3 Min Read
भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज के बीच ICC रैंकिंग का बड़ा उलटफेर, तिलक वर्मा पहुंचे दूसरे नंबर पर
SHARE

Tilak Verma: भारत-इंग्लैंड के बीच अभी T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। इसी दौरान ICC की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार की T20 रैंकिंग में कई सारे उलटफेर दिखाई दे रहे हैं। खास तौर पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इतिहास रचने का काम कर दिया है। उन्होंने एक ही स्थान की छलांग लगाई है, इसके साथ ही अब वे दूसरे नंबर की कुर्सी पर का​बिज हो गए हैं। 

ICC की T20 रैंकिंग में ट्रेविस हेड नंबर एक बल्लेबाज 
ICC की ओर से जारी की गई नई रैंकिंग में ट्रेविस हेड की नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 855 की है। इस बीच तिलक वर्मा एक स्थान की छलांग मारकर सीधे नंबर दो पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब बढ़कर सीधे 832 की हो गई है। तिलक वर्मा पहली बार ICC की T20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं। हालांकि भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले गए दूसरे मैच के बाद उन्होंने 844 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी, लेकिन तीसरे मैच में ज्यादा रन ना बना पाने और आउट होने की वजह से उनकी रेटिंग कम होकर 832 की है। इसके बाद भी वे अब ट्रेविस हेड के काफी करीब पहुंच गए हैं और उनकी नंबर एक की कुर्सी पर खतरा भी बढ़ गया है। 

सूर्यकुमार यादव और जॉस बटलर की रैंकिंग में नहीं हुआ कोई बदलाव 
इस बीच भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में अपने बल्ले से कोई कमाल ना दिखा पाने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वे अब 782 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर चले गए हैं। टॉप 5 में फिलहाल तो यही बदलाव हुआ है, लेकिन ये है काफी बड़ा। इस बीच भारत के सूर्यकुमार यादव 763 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर हैं। उनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जॉस बटलर 749 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर ही बने हुए हैं। इसके बाद नंबर छह पर बाबर आजम और नंबर सात पर पथुम निसंका हैं। 

मोहम्मद रिजवान को फायदा, यशस्वी जायसवाल नीचे गए
बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को बिना खेले ही एक स्थान का फायदा हुआ है, वहीं भारत के यशस्वी जायसवाल भी नहीं खेले हैं। लेकिन वे एक स्थान नीचे चले गए हैं। मोहम्मद रिजवान 704 की रेटिंग के साथ नंबर 8 और यशस्वी जायसवाल 685 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर चले गए हैं। श्रीलंका के कुशल परेरा 675 की रेटिंग के साथ नंबर दस पर बने हुए हैं। 

You Might Also Like

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, DLS नियम से 7 विकेट गिरने के बाद भी मारी बाजी

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 64 मैचों में 229 विकेट के साथ खत्म हुआ सफर

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, वीडियो पोस्ट कर संन्यास का किया ऐलान

उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी बॉल टैम्परिंग में शामिल; 8 साल बाद फिर गरमाया सैंडपेपरगेट विवाद

News Desk January 29, 2025 January 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article महाकुभ में भगदड़ के बाद आया पीएम मोदी का पहला बयान, कहा-घायलों की हर संभव…. महाकुभ में भगदड़ के बाद आया पीएम मोदी का पहला बयान, कहा-घायलों की हर संभव….
Next Article रिलीज हुआ फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ का दिल को छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ का दिल को छू लेने वाला ट्रेलर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Ioniq P से बढ़ेगी EV बाजार में हलचल
Hyundai भारत में लॉन्च करेगी अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Ioniq P से बढ़ेगी EV बाजार में हलचल
व्यापार
IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
खेल
राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
देश
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?