By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केजरीवाल का खुद को बनिया कहना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

केजरीवाल का खुद को बनिया कहना

News Desk
Last updated: 2025/01/28 at 2:40 PM
News Desk
Share
5 Min Read
केजरीवाल का खुद को बनिया कहना
SHARE

दिल्ली में सत्ता वापसी की कवायद में जुटे अरविंद केजरीवाल जहां स्कीम के जरिए वोटरों को लुभा रहे हैं. वहीं जाति की बिसात बिछाने से भी नहीं चूक रहे हैं. चुनाव के आखिरी दौर में केजरीवाल ने फिर से खुद की जाति पर जोर दिया है. पिछले 7 दिन में अरविंद केजरीवाल ने 2 बार खुद को बनिया का बेटा कहा है.
प्रचार के दौरान सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं बनिया का बेटा हूं और मुझे पता है कि स्कीम लागू करने के लिए कैसे पैसे का प्रबंध करना है?

बनिया शब्द पर केजरीवाल ने कब-कब दिया जोर?
2014 के दिसंबर में अरविंद केजरीवाल ने पहली बार खुद को बनिया का बेटा बताया था. उस वक्त बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के गोत्र को लेकर पोस्टर लगवाए थे. 2022 में केजरीवाल ने पंजाब में खुद को बनिया का बेटा बताया था. अरविंद केजरीवाल ने यहां पर एक रैली में कहा था कि दिल्ली के बनिया मुझे वोट नहीं देते हैं. 2020 के दिल्ली चुनाव में भी केजरीवाल ने खुद को बनिया कहा था. इस चुनाव में व्यापारियों पर जीएसटी की मार को उन्होंने मुख्य मुद्दा बनाया था. 7 दिन पहले धोबी समाज को लेकर घोषणा करते वक्त भी अरविंद केजरीवाल ने खुद की जाति पर ज्यादा फोकस किया थासोमवार को भी उन्होंने खुद को बनिया करार दिया और कहा कि दिल्ली के लोग पैसों की चिंता न करें.

1. दिल्ली में वैश्य एक अहम फैक्टर
 जातिगत समीकरण के लिहाज से देखा जाए तो दिल्ली में वैश्य-बनिया चुनाव में अहम फैक्टर हैं. राष्ट्रीय राजधानी में वैश्य जाति की आबादी करीब 7 प्रतिशत है. चांदनी चौक और नई दिल्ली के इलाके में इस समुदाय का खासा दबदबा है. इन इलाकों में वैश्य-बनिया की आबादी करीब 20 फीसद है. दिल्ली के दंगल में बनिया समुदाय के दबदबे को पार्टियां भी स्वीकार करती है. इस बार बीजेपी ने कुल 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें से 17 प्रतिशत टिकट वैश्य समुदाय के लोगों को दिया है.  आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी ने वैश्य समुदाय से आने वाले 9 नेताओं को टिकट दिया है. कांग्रेस ने इस समुदाय से आने वाले 7 नेताओं को टिकट दिया है.

2. वैश्य विधायकों का बढ़ता जनाधार
 सिर्फ समीकरण और टिकट पाने में ही नहीं, विधायकी जीतने में भी वैश्य समुदाय आगे है. सीएसडीएस के मुताबिक 2013 में दिल्ली के 70 में से 7 विधायक वैश्य समुदाय के थे, जो 2015 में बढ़कर 9 और 2020 में बढ़कर 11 हो गए. यह कुल विधायकों की संख्या का करीब 10 फीसद है. दिलचस्प बात है कि वैश्य समुदाय के नेता दोनों ही पार्टियों के सिंबल पर लगातार जीत रहे हैं. मसलन, 2015 में बीजेपी को 3 सीटों पर जीत मिली. इनमें से पार्टी के एक विधायक बिजेंद्र गुप्ता वैश्य समुदाय के थे. पार्टी ने बाद में गु्प्ता को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया.

3. सियासी अवधारण की लड़ाई में बढ़त
अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है. इनमें महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में 2100 रुपए प्रतिमाह और छात्रों के लिए फ्री बस सेवा प्रमुख है. इसके अलावा पार्टी ने ऑटो चालक, धोबी और दलित समुदाय के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की है.
विपक्ष इन घोषणाओं को लेकर सवाल उठा रही है. कहा जा रहा है कि पहले से कर्ज में डूबी दिल्ली में ये योजनाएं कैसे लागू हो पाएगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक साल 2022 में दिल्ली पर करीब 15000 करोड़ का कर्ज था. 2025 में इस संख्या के बढ़ने की बात कही जा रही है. ऐसे में केजरीवाल के बनिया वाले बयान को इससे ध्यान हटाने के तौर पर देखा जा रहा है. केजरीवाल सियासी अवधारण की लड़ाई में बनिया शब्द का इस्तेमाल कर पैसे प्रबंध के मामले में खुद की क्रेडिबलिटी बनाने की कवायद कर रहे हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रस्तावित है. दिल्ली में इस बार 6 राष्ट्रीय पार्टी मैदान में है. बिहार की 2 क्षेत्रीय पार्टी भी चुनाव लड़ रही है. हालांकि, मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच बताया जा रहा है.

You Might Also Like

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो

सेना से रिटायर होने वाले उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के 1474 पद बढ़ेंगे, कुल संख्या होगी 2000

अंकिता हत्याकांड: कथित वीआईपी की नियुक्ति पर उठाए सवाल, गांधी पार्क पर प्रदर्शन

News Desk January 28, 2025 January 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मोस्ट वांटेड गिरफ्तार: 41 दिन बाद सौरभ शर्मा लोकायुक्त पुलिस की हिरासत में मोस्ट वांटेड गिरफ्तार: 41 दिन बाद सौरभ शर्मा लोकायुक्त पुलिस की हिरासत में
Next Article कांग्रेस ने महापौर पदों के उम्मीदवारों की सूचि की जारी, मीनल चौबे को दीप्ति दुबे देंगी टक्कर, जानें किसे मिला टिकट कांग्रेस ने महापौर पदों के उम्मीदवारों की सूचि की जारी, मीनल चौबे को दीप्ति दुबे देंगी टक्कर, जानें किसे मिला टिकट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Honda 0 Alpha EV भारत में इस दिन होगी लॉन्च, दमदार डिजाइन देख देखते रह जाएंगे
Honda 0 Alpha EV भारत में इस दिन होगी लॉन्च, दमदार डिजाइन देख देखते रह जाएंगे
व्यापार
रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती
रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती
देश
दिवाली से पहले महंगाई की मार, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ; कैसे होगी खरीदारी?
दिवाली से पहले महंगाई की मार, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ; कैसे होगी खरीदारी?
देश
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?