By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक महीने में 3 फिल्में पिटीं, शाहिद कपूर पहुंच गए डायरेक्टर के पास, बोले- सर मुझे चेंज करना है तो कर दो
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

एक महीने में 3 फिल्में पिटीं, शाहिद कपूर पहुंच गए डायरेक्टर के पास, बोले- सर मुझे चेंज करना है तो कर दो

News Desk
Last updated: 2025/01/27 at 5:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
एक महीने में 3 फिल्में पिटीं, शाहिद कपूर पहुंच गए डायरेक्टर के पास, बोले- सर मुझे चेंज करना है तो कर दो
SHARE

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म देवा के प्रमोशन में बिज़ी हैं. उनकी ये फिल्म 31 जनवरी को आने वाली है. फिल्म में शाहिद एक पुलिसवाले के रोल में दिखने वाले हैं. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने बुरे दौर के बारे में बात की है. 

एक महीने में 3 फिल्में पिटीं, शाहिद कपूर पहुंच गए डायरेक्टर के पास, बोले- सर मुझे चेंज करना है तो कर दो शाहिद कपूर एक्टर शाहिद कपूर इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘देवा’ की रिलीज का इंतज़ार कर रहे हैं. वो लगातार ‘देवा’ का प्रमोशन कर रहे हैं. 

उनकी ये फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. इसी दौरान शाहिद ने एक इंटरव्यू में अपने बुरे दौर पर बात की है. उन्होंने बताया है कि कैसे एक वक्त पर एक महीने के अंदर ही उनकी तीन फिल्में फ्लॉप हो गई थीं. इसके बाद वो सूरज बड़जात्या के पास पहुंच गए थे और कह दिया था कि अगर वो फिल्म में उनकी जगह किसी और को लेना चाहते हैं तो वो ऐसा कर सकते हैं.

शाहिद कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बात की. इस दौरान जब उनसे विवाह फिल्म के बारे में कुछ शेयर करने को कहा गया तो शाहिद ने कहा, “विवाह पूरी तरह से सूरज बड़जात्या की फिल्म है. सूरज जी के लिए मेरा प्यार ऐसा है जो कभी खत्म नहीं हो सकता है. मुझे याद है, जब मैं विवाह कर रहा था, मेरी न एक महीने में तीन पिक्चरें फ्लॉप हो गई थीं और मैंने सूरज जी को बोला था जाकर, हमारी फिल्म की शूटिंग 8-9 दिन हो गई थी.”

शाहिद ने कहा, “मैंने सूरज जी से कहा कि सर अगर आप मुझे चेंज करना चाहते हैं तो चेंज कर दीजिए क्योंकि कोई क्यों मेरे साथ काम करना चाहेगा. मैंने एक महीने में तीन फ्लॉप दी थी. उन फ्लॉप में एक संजय दत्त के साथ, एक फ्लॉप अक्षय कुमार के साथ और तीसरी फ्लॉप अजय देवगन के साथ थी. वो तीनों बड़े स्टार्स थे. तो मैंने सोचा कि मेरा ही कुछ बैड लक होगा, इनकी तो बाकी फिल्में खूब चलती हैं.”

सूरज ने क्या कहा था?

इस दौरान शाहिद कपूर ने सूरज बड़जात्या के जवाब के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “मुझे याद है उन्होंने मुझसे बस कहा कि तुम जानते हो कि तुम्हें कैमरा के सामने क्या करना है, तुम बस उस पर फोकस करो. बाकी चीजे मुझपर छोड़ दो. और वो फिल्म उस वक्त मेरी सबसे बड़ी हिट थी. उनको मुझपर उतना यकीन था. एक एक्टर के तौर पर वो मुझे पसंद करते थे. उन्होंने मेरा साथ दिया. ये सूरज बड़जात्या और विवाह की मेरी सबसे अच्छी याद है.

शाहिद की ये फिल्में पिटी थीं

इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने जिन तीन फिल्मों के बारे में बात की वो दीवाने हुए पागल, लाइफ हो तो ऐसी और शिखर थी. अक्षय कुमार की दीवाने हुए पागल 25 नवंबर 2005 को आई थी. इसके बाद 23 दिसंबर को संजय दत्त के साथ लाइफ हो तो ऐसी आई और 30 दिसंबर को शिखर आई जिसमें अजय देवगन भी थे. पर ये तीनों फिल्में पिट गई थीं.

You Might Also Like

सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है

शाहरुख से भी ज्यादा अमीर हैं ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा

परिणीति चोपड़ा का OTT डेब्यू फीका! ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में ट्विस्ट तो बहुत, रोमांच गायब

₹1.5 करोड़ की फिल्म ने कमाए ₹366 करोड़, प्रोड्यूसर को मिल सकते हैं ₹50 करोड़!

‘Tenzing’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, एवरेस्ट फतह की अनकही कहानी दिखाएगी फिल्म

News Desk January 27, 2025 January 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हनुमान चालीसा बजाने पर धमकी, ऑटो चालक इशहाक खान के धमकाने का आया वीडियो छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हनुमान चालीसा बजाने पर धमकी, ऑटो चालक इशहाक खान के धमकाने का आया वीडियो
Next Article छत्तीसगढ़-कांकेर में ऑटो मैकेनिक की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस छत्तीसगढ़-कांकेर में ऑटो मैकेनिक की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Asian Games 2026: भारत ने 2 मिनट में जीते 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
Asian Games 2026: भारत ने 2 मिनट में जीते 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
खेल
सोना-चांदी 4 दिन में धड़ाम, ₹7,000 तक टूटी चांदी
सोना-चांदी 4 दिन में धड़ाम, ₹7,000 तक टूटी चांदी
व्यापार
Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते
Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते
खेल
Asian Games 2026: भारत को 2 मिनट में मिले 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
Asian Games 2026: भारत को 2 मिनट में मिले 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?