By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामले में दोषी पर की कड़ी टिप्पणी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामले में दोषी पर की कड़ी टिप्पणी

News Desk
Last updated: 2025/01/25 at 11:30 AM
News Desk
Share
2 Min Read
सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामले में दोषी पर की कड़ी टिप्पणी
SHARE

दहेज उत्पीड़न के एक मामले में दोषी झारखंड के हजारीबाग निवासी योगेश्वर साव की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तीखी टिप्पणी की। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने अपीलकर्ता की अपनी बेटियों की उपेक्षा करने और पत्नी के साथ दु‌र्व्यवहार करने के लिए फटकार लगाई।

कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार
पीठ ने कहा कि आप किस तरह के आदमी हैं, जो अपनी बेटियों की भी परवाह नहीं करते? हम ऐसे निर्दयी व्यक्ति को अपनी कोर्ट में कैसे आने दे सकते हैं? सारा दिन घर पर कभी सरस्वती पूजा, कभी लक्ष्मी पूजा करते हो और फिर यह सब करते हो।

कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि याचिकाकर्ता को किसी भी प्रकार की राहत तभी दी जाएगी जब वह अपनी कृषि भूमि अपनी बेटियों के नाम करने पर सहमत होगा।

ये है मामला
कटकमदाग गांव निवासी योगेश्वर साव उर्फ डब्ल्यू साव को 2015 में हजारीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आइपीसी की धारा 498 ए के तहत अपनी पत्नी पूनम देवी को 50 हजार रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने का दोषी पाया था और ढाई साल कैद की सजा सुनाई थी।

योगेश्वर और पूनम की शादी 2003 में हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। 2009 में पूनम देवी ने दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भाशय निकलवाने और उसके बाद अपने पति द्वारा दोबारा शादी करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई थी। उसने अपने और अपनी बेटियों के भरण-पोषण के लिए पारिवारिक न्यायालय में याचिका भी दायर की।

दोषी योगेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
पारिवारिक न्यायालय ने साव को अपनी पत्नी को 2,000 रुपये प्रति माह और प्रत्येक बेटी को वयस्क होने तक 1,000 रुपये प्रति माह देने का आदेश दिया। साव ने झारखंड हाई कोर्ट में अपनी सजा के खिलाफ अपील की, जिसने सितंबर 2024 में ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। इसके बाद दोषी योगेश्वर ने दिसंबर 2024 में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

You Might Also Like

कुर्मी समुदाय पर शुभेंदु सरकार के बड़े ऐलान, पुराने केस होंगे वापस; ₹50 करोड़ के फंड का भी वादा

प्राइवेट अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की मनमानी कीमत पर सरकार सख्त, शुरू हुई नई पहल

दुनियाभर में बढ़ा भूजल संकट, 2025 में 34% निगरानी केंद्रों पर सामान्य से नीचे पहुंचा जलस्तर

नेपाल बाढ़ से सबक, वैज्ञानिक की बड़ी सलाह- कुछ मिनट पहले मिले अलर्ट तो बच सकती हैं जानें

तेजस में उड़ान के बाद जापान के एयर चीफ बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात, भारत का आभार

News Desk January 25, 2025 January 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नए सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्री करवाने में छूट रहे पसीने… सॉफ्टवेयर में भी खामी नए सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्री करवाने में छूट रहे पसीने… सॉफ्टवेयर में भी खामी
Next Article फरीदाबाद में बारात से पहले पथराव, दूल्हे की बहन और बुआ घायल फरीदाबाद में बारात से पहले पथराव, दूल्हे की बहन और बुआ घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में भारत की गोलों की बरसात, इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा
एशियन गेम्स में भारत की गोलों की बरसात, इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा
खेल
मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात, राजनीति में एंट्री या भाई को चुनाव लड़ाने की तैयारी? अमरोहा पर नजर
मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात, राजनीति में एंट्री या भाई को चुनाव लड़ाने की तैयारी? अमरोहा पर नजर
खेल
एशियन गेम्स 2026 में सुचीका तरियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को मिला पहला पदक
एशियन गेम्स 2026 में सुचीका तरियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को मिला पहला पदक
खेल
13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?