By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान

News Desk
Last updated: 2025/01/20 at 10:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चुनाव की तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जानकारी दी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा और यह चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे। 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। मतगणना 15 फरवरी को होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगी, और मतदान 17, 20 और 23 फरवरी को होगा। प्रदेश में कुल 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में आम निर्वाचन होगा, इसके अलावा दुर्ग और सुकमा के कुछ नगरीय निकायों में उप निर्वाचन भी कराया जाएगा। इस बार कुल 44,74,269 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिलाएं और 512 अन्य मतदाता शामिल हैं। उप निर्वाचन में कुल 16,181 वोटर्स मतदान करेंगे। मतदान केन्द्रों की बात करें तो सामान्य चुनाव के लिए कुल 5,970 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जबकि उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केन्द्र तय किए गए हैं। इनमें से 1531 मतदान केन्द्र संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील हैं। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होगा, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इस बार 5 नगर निगमों में महिलाओं के लिए आरक्षण रखा गया है, वहीं 54 नगर पालिकाओं में से 18 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं। नगरीय निकायों में अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 6, और ओबीसी वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या क्रमशः 3, 2 और 4 है। आरक्षित नगर पालिकाओं की सूची में अभनपुर, बागबहरा, नारायणपुर, जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, कुम्हारी सहित अन्य नगर पालिकाओं के नाम शामिल हैं।  चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया था, और अब सभी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

News Desk January 20, 2025 January 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article म.प्र. मदरसा बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम के परीक्षा आवेदन 31 मार्च तक म.प्र. मदरसा बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम के परीक्षा आवेदन 31 मार्च तक
Next Article मतगणना की ऐलान की अलग-अलग तारीखों पर कांग्रेस ने जताई असहमति मतगणना की ऐलान की अलग-अलग तारीखों पर कांग्रेस ने जताई असहमति
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल
दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल
मनोरंजन
Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड
Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड
खेल
इमरान मसूद vs इकरा हसन: पश्चिमी यूपी में क्यों आमने-सामने आए दो नेता?
राजनीती
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
मनोरंजन
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?