By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेगूसराय में पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > राज्य > बेगूसराय में पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
राज्य

बेगूसराय में पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

News Desk
Last updated: 2025/01/20 at 11:36 AM
News Desk
Share
3 Min Read
बेगूसराय में पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
SHARE

बेगूसराय: बेगूसराय में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट के दौरान बीच बचाव कराने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस पर हमले के बाद मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल ने मामले को शांत कराया. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि वह पुलिस पर हमले करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करेंगे. जमीन विवाद के चलते पुलिस पर हमला करने की घटना बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है. महादलित लोग एक जमीन पर रह रहे थे. करीब 16 बीघा जमीन पर 150 महादलित परिवारों ने कब्जा किया हुआ था. यहां इन लोगों ने झोपड़ी बना रखी थी और खेती भी कर रहे थे. मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी. कोर्ट में जमीन मालिक के पक्ष में फैसला आया था. मालिक अपनी जमीन को खाली कराने के लिए पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और फिर मारपीट होने लगी.

थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
मारपीट की खबर सुनते ही पुलिस मामले को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने माहौल को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इस बीच एक पक्ष के लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया है, जिसमें थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को भी तोड़ दिया है.

झोपड़ियों में लगाई आग, ट्रैक्टर जब्त
पुलिस का कहना है कि जब वह इन लोगों को समझाने पहुंची, तो पुलिस पर उन लोगों ने हमला कर दिया और बवाल खड़ा हो गया. वहीं कुछ लोगों ने इस दौरान जबरन कई झोपड़ियों में आग लगा दी थी. पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक ट्रैक्टर को जब्त किया. उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के SP और DSP घटनास्थल पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए. यहां पहुंचकर पुलिस बल ने कैंप किया. गांववालों का कहना है कि महादलित परिवार पिछले कई सालों से विवादित जमीन पर रह रहा है. परिवार अपनी जमीन ट्रैक्टर से जोत रहा था, तभी पुलिस आई और उन लोगों को पीटना शुरू कर दिया था.

You Might Also Like

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

News Desk January 20, 2025 January 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बड़े नेताओं के दखल के बाद भी एमपी युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का इंतजार बड़े नेताओं के दखल के बाद भी एमपी युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का इंतजार
Next Article कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ता ने राकेश पांडे के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को टिकट बर्दाश्त नहीं कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ता ने राकेश पांडे के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को टिकट बर्दाश्त नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?