By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजधानी की हवा हो रही जहरीली, AQI 300 के पार, जहरीली हवा में सांस ले रहे लोग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

राजधानी की हवा हो रही जहरीली, AQI 300 के पार, जहरीली हवा में सांस ले रहे लोग

News Desk
Last updated: 2025/01/18 at 1:30 PM
News Desk
Share
3 Min Read
राजधानी की हवा हो रही जहरीली, AQI 300 के पार, जहरीली हवा में सांस ले रहे लोग
SHARE

भोपाल: राजधानी की हवा में पिछले 12 घंटे में अचानक बदलाव देखने को मिला। पिछले 15 दिनों से गुड डे की श्रेणी में चल रहा शहर का एक्यूआई अचानक 307 पर पहुंच गया। यह स्थिति शाहपुरा में बनी। खराब वायु गुणवत्ता के मामले में भोपाल प्रदेश का दूसरा शहर बन गया। पहले स्थान पर पीथमपुर रहा। यहां एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। पीथमपुर की हवा में आए बदलाव को कुछ लोग यूसीसी कचरे से जोड़ रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञ इसे मौसम में आए बदलाव की वजह बता रहे हैं।

अचानक बदला मौसम बना पर्यावरण का विलेन

रिपोर्ट के मुताबिक, खराब हवा की मुख्य वजह धूल और धुआं रहा। शहर के दो हिस्सों में पीएम 2.5 की वजह से हवा की गुणवत्ता बदली, जबकि एक जगह पीएम 10 इसके लिए जिम्मेदार रहा। ये हवा में मौजूद छोटे कण होते हैं। बताया गया कि गुरुवार रात को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके साथ ही शहर की हवा की गुणवत्ता भी लगातार खराब होती चली गई।

शाहपुरा इलाका रेड जोन में

अरेरा कॉलोनी शाहपुरा इलाका शुक्रवार को रेड जोन में रहा। गुरुवार के मुकाबले इसमें 153 की बढ़ोतरी हुई है। शहर के अन्य दो हिस्सों की हवा की गुणवत्ता भी खराब हुई है। इसके पीछे मुख्य कारण तापमान में बदलाव रहा। प्रदेश की बात करें तो इंदौर के पांच हिस्से ग्रीन जोन में रहे। एक्यूआई 100 से नीचे रहा। शुक्रवार को राजधानी के टीटी नगर में एक्यूआई 254 दर्ज किया गया। कलेक्ट्रेट में यह आंकड़ा 155 पर रहा जबकि पर्यावरण परिसर यानी शाहपुरा में यह स्तर 307 पर पहुंच गया। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में स्थिति सबसे खराब रही।

मास्क पहनें, सुरक्षित रहें

अस्थमा रोगी, सांस रोगी, हृदय रोगी और गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगी, गर्भवती महिलाएं और बच्चे खास तौर पर मास्क पहनकर बाहर निकलें। एक्यूआई 300 के पार होने पर हवा की गुणवत्ता खराब मानी जाती है। इस दौरान एलर्जी के अलावा आंख, नाक और गले की समस्या भी शुरुआती तौर पर देखने को मिल सकती है। जैसे-जैसे प्रदूषण बढ़ता है, कार्बन मोनोऑक्साइड, ग्राउंड लेवल ओजोन, वाष्पशील कार्बनिक यौगिक, धातु, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन और कणिका पदार्थ की मात्रा भी बढ़ जाती है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….

शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपए का बोनस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गन्ना किसानों को दी बधाई……

News Desk January 18, 2025 January 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-रायगढ़ और रायपुर में संजय और बजरंग अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर छापे, आईटी की रेड से व्यापारियों में हड़कंप छत्तीसगढ़-रायगढ़ और रायपुर में संजय और बजरंग अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर छापे, आईटी की रेड से व्यापारियों में हड़कंप
Next Article छत्तीसगढ़-बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद, बड़ी संख्या में मिले हथियार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Starlink विवाद पर निशिकांत दुबे का एलन मस्क को जवाब, बोले- देश की सुरक्षा से समझौता नहीं
Starlink विवाद पर निशिकांत दुबे का एलन मस्क को जवाब, बोले- देश की सुरक्षा से समझौता नहीं
देश
रूस का भारत को बड़ा ऑफर, यूक्रेन युद्ध के अनुभव से अपग्रेड होंगे सेना के T-90 टैंक; बढ़ेगी मारक क्षमता
रूस का भारत को बड़ा ऑफर, यूक्रेन युद्ध के अनुभव से अपग्रेड होंगे सेना के T-90 टैंक; बढ़ेगी मारक क्षमता
विदेश
भारत में हर 5 में से 1 लड़की की शादी 18 साल से पहले, बाल विवाह खत्म करने की राह में बड़ी चुनौती
भारत में हर 5 में से 1 लड़की की शादी 18 साल से पहले, बाल विवाह खत्म करने की राह में बड़ी चुनौती
देश
AI Bubble: फूटने वाला है AI का बुलबुला? अरबपति रे डेलियो ने शेयर बाजार को किया अलर्ट
AI Bubble: फूटने वाला है AI का बुलबुला? अरबपति रे डेलियो ने शेयर बाजार को किया अलर्ट
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?