By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीजीपीएससी घोटाला : सोनवानी और गोयल समेत सात आरोपित भेजे गए जेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

सीजीपीएससी घोटाला : सोनवानी और गोयल समेत सात आरोपित भेजे गए जेल

News Desk
Last updated: 2025/01/17 at 3:55 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सीजीपीएससी घोटाला : सोनवानी और गोयल समेत सात आरोपित भेजे गए जेल
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाले के मामले में गिरफ्तार सभी सात आरोपितों के खिलाफ गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में करीब 400 पन्नों का आरोप पत्र के साथ 2,000 पन्नों का दस्तावेज पेश किया गया।

इसमें दावा किया गया कि पेपर लीक कर पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया। इधर, कोर्ट में सातों आरोपितों की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर पेशी हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सातों की न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।

30 जनवरी को आरोप पत्र पर बहस होगी। आरोप पत्र में दावा किया है कि अभ्यर्थियों तक पहले ही पेपर पहुंच गए थे। सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के परिवार के सदस्यों को मुख्य आरोपित बनाया गया है।

बता दें कि सीजीपीएससी ने 2021 में 170 पदों के लिए परीक्षा ली थी। इसमें तीनों सेट का पर्चा छपकर आने के बाद लीक कराया गया। चयनित उम्मीदवारों को 20 दिन पहले ही पर्चा दिया गया था।

बेटा-बहू ने खुद दिए पैसे
सीबीआई की जांच में पता चला कि उद्योगपति श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार ने खुद ही टामन सिंह को 45 लाख रुपये दिए थे। इसके ठोस डिजिटल सबूत भी मिले हैं। इस मामले में शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

साल 2021 के परिणाम में शशांक और भूमिका क्रमश: तीसरे और चौथे टॉपर थे। इसके अलावा सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का भतीजा साहिल सोनवानी (डीएसपी) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही कुछ और उम्मीदवारों की गिरफ्तारी कर सकती है। उनके राडार पर 30 से अधिक उम्मीदवार व अन्य हैं।

सीबीआई जांच में यह राजफाश हुआ है कि पीएससी 2021 की परीक्षा के पहले ही तीनों सेट के पर्चे लीक कराए गए थे। पीएससी दफ्तर से जब्त कंप्यूटर, दस्तावेजों और मोबाइल की जांच में यह साफ हुआ कि पर्चे दफ्तर से ही लीक कराए गए थे।

टामन सिंह के कहने पर उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर ने पर्चे लीक कराए थे। ललित गणवीर की गिरफ्तारी के बाद उनके मोबाइल की जांच में कई सबूत मिले।

You Might Also Like

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

News Desk January 17, 2025 January 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर नजर आए शाहिद शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर नजर आए शाहिद
Next Article पीएम से सवाल पूछने के लिए छत्तीसगढ़ के छात्र सबसे ज्यादा उत्सुक पीएम से सवाल पूछने के लिए छत्तीसगढ़ के छात्र सबसे ज्यादा उत्सुक
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सहारा रिफंड में 18.67 लाख जमाकर्ता ‘गायब’! RTI से सामने आया आंकड़ों का बड़ा अंतर
सहारा रिफंड में 18.67 लाख जमाकर्ता ‘गायब’! RTI से सामने आया आंकड़ों का बड़ा अंतर
देश
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?