By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तेरा मेरा छोड़कर जिताऊ उम्मीदवार को टिकट वितरण पार्टी की प्राथमिकता : संतोष पांडे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

तेरा मेरा छोड़कर जिताऊ उम्मीदवार को टिकट वितरण पार्टी की प्राथमिकता : संतोष पांडे

News Desk
Last updated: 2025/01/17 at 10:32 AM
News Desk
Share
5 Min Read
तेरा मेरा छोड़कर जिताऊ उम्मीदवार को टिकट वितरण पार्टी की प्राथमिकता : संतोष पांडे
SHARE

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया जिसमें संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल एवं लाभचंद बाफना तथा सांसद संतोष पांडे एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम बैठक का विधिवत शुभारंभ भारत माता एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने अपने उद्बबोधन में आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में सभी को मिलजुल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आवाहन किया तथा सभी 16 मंडल अध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।  बैठक में सांसद संतोष पांडे ने कहा कि सभी को समन्वय करके संतुष्ट करना और वार्ड के निवासियों के लिए सर्वसम्मति से पार्षद, पंच, सरपंच एवं महापौर पद का प्रत्याशी का चयन करना हम सब की जवाबदारी है, इसमें तेरा मेरा को छोड़कर पार्टी के हित में कार्य करने से सफलता तय होगी, उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन चुनाव के समयबध्य ढंग से संपन्न हुए हैं,जो संगठन की विशेषता है।  पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव जीताने में अपना पसीना बहाया है, अब इन छोटे कार्यकर्ताओं को नेता बनाने एवं निचले स्तर तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने का अवसर यह चुनाव है। इस चुनाव में योग्य एवं सही कार्यकर्ता का चुनाव कर टिकट वितरण से पार्टी का जनाधार निश्चित रूप से बढ़ेगा।  सभी की सामूहिक जवाबदारी है कि हम एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े। संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल  ने भी नगर निगम चुनाव एवं पंचायत चुनाव के संबंध में बूथ स्तर पर जीत के मंत्र दिए और कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की भूपेश सरकार का भय एवं आतंक का माहौल था,जिसके जिला अध्यक्ष के कुख्यात कारनामे जग जाहिर थे, अब वर्तमान में विष्णु देव साय का सुशासन चल रहा है जिसके तहत 70 लाख बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है और छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को 2 वर्ष का बोनस भी दिया,साथ ही एक मुफ्त 3100 में धान खरीदी की व्यवस्था भी की जा रही है। अवधेश चंदेल ने कहा कि सभी को अनुभव के साथ मेहनत और विश्वसनीयता के साथ जनता का विश्वास हासिल करना है और मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें तथा सूचीबद्ध मतदाताओं से संपर्क कर उनका विश्वास हासिल करें। विशेष रूप से पधारे लाभचंद बाफना ने कहा कि 15 वर्षों तक डॉ रमन सिंह ने प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचा उनके कार्यकाल को जनता को जरूर बताएं और 5 वर्षों तक भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को महादेव एप और शराब के भ्रष्टाचार में डुबो दिया और विगत एक वर्षों में विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन को और उनकी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाएं तो भाजपा की जीत पक्की होगी।   प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि उनके जीवन का स्वर्णिम अवसर आया है इसलिए वे सभी इस चुनाव में गंभीरता के साथ लग जाए और स्थानीय मुद्दों को उजागर करें पिछली सरकार की कमियों को बताएं और लगातार मतदाताओं से संपर्क में रहे,बूथ जीतने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं तो चुनाव में भाजपा का परचम जरूर फहराएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री रविंद्र वैष्णव ने किया एवं आभार प्रदर्शन नव नियुक्त महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, विनोद खांडेकर, सुरेंद्र सिंह बन्नोआना, राजेंद्र गोलछा, नीलू शर्मा,एमडी ठाकुर, शशिकांत द्विवेदी, चंद्रिका डडसेना, शिव वर्मा,मूलचंद लोधी, गिन्नी चावला, संजय लोहिया, पूर्णिमा साहू, किरण साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, कैलाश शर्मा, लीलाधर  साहू,सावन वर्मा,आलोक बिंदल, रघुवीर वाधवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो

सेना से रिटायर होने वाले उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के 1474 पद बढ़ेंगे, कुल संख्या होगी 2000

अंकिता हत्याकांड: कथित वीआईपी की नियुक्ति पर उठाए सवाल, गांधी पार्क पर प्रदर्शन

News Desk January 17, 2025 January 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू  ने किया बड़ा ऐलान- दो से अधिक बच्चे वाले ही लड़ सकेंगे निकाय चुनाव आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू  ने किया बड़ा ऐलान- दो से अधिक बच्चे वाले ही लड़ सकेंगे निकाय चुनाव
Next Article दिल्ली AQI में सुधार, GRAP-4 हटने से मिली राहत दिल्ली AQI में सुधार, GRAP-4 हटने से मिली राहत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
देश
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
राज्य
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?