By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन पर सबका फोकस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

अब प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन पर सबका फोकस

News Desk
Last updated: 2025/01/16 at 10:30 PM
News Desk
Share
6 Min Read
अब प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन पर सबका फोकस
SHARE

भोपाल: मप्र में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद सूची देखने में जिलाध्यक्ष नेताओं में बंट गए है। प्रदेश के 62 में से अब तक 47 जिला अध्यक्षों के चुनाव हुए हैं इनमें 16 चेहरे रिपीट हुए और 31 नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें पहली बार चार महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रों के नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनवाया है। संख्या के हिसाब से देखें तो प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कोरम पूरा हो गया है। ऐसे में सबका ध्यान अब प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव पर केंद्रित हो गया है। गौरतलब है कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाना था। लेकिन जिलाध्यक्षों के निर्वाचन में हो रही देरी के कारण प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी आगे बढ़ गया है। अब प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए जिलाध्यक्षों की संख्या का कोरम पूरा होने के बाद माना जा रहा है कि इसी महीने भाजपा अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए आधा दर्जन से अधिक नेता दिल्ली में गणेश परिक्रमा कर रहे है। वहीं महिला नेत्री के नाम पर भी भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व विचार कर रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष के लिए कोरम पूरा

भाजपा के संविधान में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आधे से अधिक जिलाध्यक्षों का निर्वाचन अनिवार्य होता है। भाजपा ने अब तक अपने 47 जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि शेष बचे जिलों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। इंदौर समेत कुछ जिलों में फंसे पेंच को भी दिल्ली में बैठे नेता हल करने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन का रास्ता साफ होते ही प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेताओं की सएिनएसयूआईयता बढ़ गई है। ये नेता अब दिल्ली के फेरे कर रहे हैं। इसके साथ ही संघ नेताओं से भी मुलाकात का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर का कहना है कि जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चयन का कार्यक्रम तैयार होगा। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद वोटर लिस्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

जातीय गणित पर रहेगा जोर

भाजपा आलाकमान ने विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के चयन में जिस तरह जातीय गणित का ख्याल रखा था। उसकी संभावना प्रदेश अध्यक्ष के चयन में भी प्रबल मानी जा रही है। वीडी शर्मा ब्राम्हण वर्ग से आते हैं अगर पार्टी ने फिर से ब्राम्हण चेहरे पर दांव खेलती है तो पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के नामों पर विचार हो सकता है। नरोत्तम को अपने दिल्ली में सम्पकों का फायदा मिल सकता है तो आलोक शर्मा शुरू से ही संगठन के लिए समर्पित रहे हैं। वे अभी भी प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा आलाकमान अगर अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष का पद देने का फैसला करता है तो सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सुमेर सिंह सोलंकी, लाल सिंह आर्य और गजेन्द्र पटेल जैसे नेताओं के नामों पर भी विचार हो सकता है। फग्गन सिंह पूर्व में भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए ताल ठोक चुके हैं। वहीं सुमरे सिंह का नाम भी पिछली बार खासी चर्चा में था। वे संघ के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। जहां तक बीडी शर्मा का सवाल है उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बने पांच साल 11 महीने का समय हो चुका है। वे नंदकुमार चौहान के साथ उन प्रदेशाध्यक्षों में में शामिल हो गए हैं जिनका कार्यकाल काफी लंबा रहा है। उनके खाते में सफलताएं भी काफी है। उनके नेतृत्व में पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 29 सीटें जीतने में सफलता प्राप्त की थी।

महिला नेत्रियां भी दावेदार

भाजपा जिस तरह से महिलाओं को संगठन में आगे बढ़ा रही है उससे इस बात की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी महिला नेत्री को सौंप दें। अब तक घोषित 47 जिलाध्यक्षों में पहली बार चार जिलों की कमान महिला नेत्रियों को दी गई है। माना जा रहा है कि इस बार कम से कम दस जिलो में पार्टी महिलाओं को अध्यक्ष बनाएगी। जिन महिला नेत्रियों का नाम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में माना जा रहा है उनमें सागर की सांसद लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, रीति पाठक और शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह के नाम प्रमुख है। इनमें लता वानखेडे संगठन से लंबे समय तक जुड़ी रही है। सागर की ग्राम पंचायत मकरोनिया के सरपंच पद से अपना सियासी सफर शुरू करने वाली लता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी है और वे इस समय प्रदेश मंत्री भी है। वही कविता पार्टीदार जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ इस समय पाटर्टी की प्रदेश महामंत्री है और संगठन के कामों में लगातार सक्रिय है। अर्चना चिटनिस का नाम प्रदेश की वरिष्ठ नेत्रियों में शुमार होता है। वे प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के साथ संगठन में भी कई पदों पर रह चुकी है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो

सेना से रिटायर होने वाले उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के 1474 पद बढ़ेंगे, कुल संख्या होगी 2000

अंकिता हत्याकांड: कथित वीआईपी की नियुक्ति पर उठाए सवाल, गांधी पार्क पर प्रदर्शन

News Desk January 16, 2025 January 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जल जीवन मिशन के तहत नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मांडरादरहा और डब्बीपानी में मनाया गया हर घर जल उत्सव जल जीवन मिशन के तहत नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मांडरादरहा और डब्बीपानी में मनाया गया हर घर जल उत्सव
Next Article आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में 2516 बच्चों का स्वर्णप्राशन आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में 2516 बच्चों का स्वर्णप्राशन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, खुजदार के पास कांपी धरती
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, खुजदार के पास कांपी धरती
विदेश
नई Audi Q3 भारत में लॉन्च, ₹51.99 लाख से शुरू हुई कीमत, जानें फीचर्स
नई Audi Q3 भारत में लॉन्च, ₹51.99 लाख से शुरू हुई कीमत, जानें फीचर्स
व्यापार
रूसी तेल-गैस खरीदने पर भारत समेत 5 देशों को राहत, 100% टैरिफ पर ट्रंप का यू-टर्न
रूसी तेल-गैस खरीदने पर भारत समेत 5 देशों को राहत, 100% टैरिफ पर ट्रंप का यू-टर्न
देश
चीफ सेलेक्टर की रेस में बड़ा उलटफेर, प्रज्ञान ओझा नहीं ये पूर्व सलामी बल्लेबाज बना दावेदार
चीफ सेलेक्टर की रेस में बड़ा उलटफेर, प्रज्ञान ओझा नहीं ये पूर्व सलामी बल्लेबाज बना दावेदार
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?