By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सट्टा रैकेट के मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सौ करोड़ से ज्यादा की लेन-देन का खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

सट्टा रैकेट के मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सौ करोड़ से ज्यादा की लेन-देन का खुलासा

News Desk
Last updated: 2025/01/15 at 7:00 PM
News Desk
Share
2 Min Read
सट्टा रैकेट के मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सौ करोड़ से ज्यादा की लेन-देन का खुलासा
SHARE

सरगुजा: जिले में पुलिस ने बड़े सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सुधीर गुप्ता समेत सटोरियों के गिरोह का तार महादेव सट्‌टा एप से जुड़ा था, और यह रैकेट कई बैंकों में खोले गए सैकड़ों खातों के माध्यम से संचालित हो रहा था। अब तक पुलिस ने करीब सौ करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सटोरिए सरगुजा के एक कमरे में अपना ऑफिस बनाकर सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार सटोरियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन सुधीर गुप्ता मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में बैंक पासबुक, ATM कार्ड, मोबाइल फोन, क्यूआर कोड, नगद राशि, हवाला के पैसे में उपयोग किए गए नोट और अन्य सामग्री बरामद की थी।  इसके बाद एसपी के निर्देश पर सीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी सट्टा खिलवाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विभिन्न बैंकों में खाता खोलते थे और यूपीआई सेवाओं जैसे फोन पे, पेटीएम और गूगल पे के जरिए लेन-देन करते थे।  

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने 73 मोबाइल, 234 एटीएम कार्ड, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, 77 सिम कार्ड, 8 बार कोड स्कैनर, 13 आधार कार्ड की छायाप्रति, 4 पैन कार्ड की छायाप्रति और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की। इसके अलावा, कमरे से नगद राशि 154,100 रुपये भी जब्त की गई। जब्त की गई वस्तुओं की कुल कीमत 20 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई में अर्जुन गुप्ता नामक एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी बैंक खातों के जरिए सट्टा रैकेट चला रहा था। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट के और भी बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है।

You Might Also Like

प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

News Desk January 15, 2025 January 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एकाग्रता और कठिन परिश्रम जरूरी: मंत्री रामविचार नेताम बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एकाग्रता और कठिन परिश्रम जरूरी: मंत्री रामविचार नेताम
Next Article छत्‍तीसगढ़ शराब घोटाला: मंत्री लखमा गिरफ्तार कर सात दिन की रिमांड पर भेजे गए छत्‍तीसगढ़ शराब घोटाला: मंत्री लखमा गिरफ्तार कर सात दिन की रिमांड पर भेजे गए
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश-उद्धव दूर, क्या फिर उठे एकजुटता पर सवाल?
INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश-उद्धव दूर, क्या फिर उठे एकजुटता पर सवाल?
राजनीती
एशियन गेम्स में भारत का डबल धमाका, नीरू ढांडा-काइनान चेनाई ने जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारत का डबल धमाका, नीरू ढांडा-काइनान चेनाई ने जीता गोल्ड
खेल
एशियन गेम्स में भारत का गोल्ड धमाका, महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराया
एशियन गेम्स में भारत का गोल्ड धमाका, महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराया
खेल
चिकिता-साहिल का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ ओलंपिक टिकट
चिकिता-साहिल का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ ओलंपिक टिकट
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?