By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूनियन कार्बाइड कचरा मामले पर आज मप्र हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

यूनियन कार्बाइड कचरा मामले पर आज मप्र हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

News Desk
Last updated: 2025/01/06 at 2:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
यूनियन कार्बाइड कचरा मामले पर आज मप्र हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
SHARE

एमपी हाईकोर्ट: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीला कचरा आने के बाद पीथमपुर में तनाव का माहौल है। रहवासी इस कदम का विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा प्लांट के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

यूनियन कार्बाइड के 358 टन जहरीले कचरे के निपटान से जुड़े मामले की सुनवाई आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट करेगा। बता दें, यह कचरा उस फैक्ट्री का है, जहां भोपाल गैस त्रासदी हुई थी, जिसे सरकार ने धार जिले के पीथमपुर में निपटाने की योजना बनाई है।

उग्र विरोध में आत्महत्या का प्रयास

स्थानीय लोग इस कदम का जमकर विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस कदम को रोकने के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दो युवकों ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। लोगों का कहना है कि अगर इस जहरीले कचरे को जलाया गया तो पानी, हवा, मिट्टी दूषित हो जाएगी, जिससे लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इतना ही नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। जनभावना को सर्वोपरि रखते हुए आगे कोई कदम न उठाने का निर्णय लिया गया है। इस याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

जबलपुर बेंच करेगी फैसला

आज सभी की निगाहें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा की जाने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, यह फैसला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ और जस्टिस विवेक जैन की अध्यक्षता में लिया जाएगा। वहीं मोहन सरकार भोपाल से पीथमपुर कचरा शिफ्ट करने के मामले पर अपनी प्रगति रिपोर्ट भी पेश करेंगे। जिस तरह से पीथमपुर में कचरा जलाने का विरोध लगातार तेज हो रहा है, उससे लगता है कि सरकार हाईकोर्ट की अनुमति के बिना कोई फैसला नहीं लेगी, भले ही इसमें कुछ समय लग जाए।

एनजीटी में दायर याचिका में मांगी सुरक्षा की गारंटी

अधिक जानकारी के लिए बता दें, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भोपाल बेंच में एक याचिका दायर की गई है, याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे एक हलफनामा लें कि कचरा जलाने से आसपास के लोगों को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही कहा गया है कि कूड़ा जलाने को लेकर जनता की चिंताओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और इस बारे में जल्द से जल्द मीडिया में जानकारी प्रकाशित की जाए, ताकि लोग अपनी सुरक्षा का उचित ध्यान रख सकें। सीएम मोहन यादव यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कूड़ा निस्तारण के लिए उठाया जाने वाला हर कदम वैज्ञानिकों और वरिष्ठों की निगरानी में हो। इसके बावजूद जब तक जनता में भरोसा नहीं होगा, सरकार कोई कदम नहीं उठाएगी।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी….

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू, धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़…..

करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीणजनों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…..

‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : ​शिक्षा से समृद्धि: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए क्षितिज और बदलती तस्वीर…..

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

News Desk January 6, 2025 January 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पत्रकार मुकेश चंद्राकर का हत्यारा सुरेश गिरफ्तार, एसआईटी टीम ने हैदराबाद से धर-दबोचा पत्रकार मुकेश चंद्राकर का हत्यारा सुरेश गिरफ्तार, एसआईटी टीम ने हैदराबाद से धर-दबोचा
Next Article फिल्म ‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज फिल्म ‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मेघालय में बड़ा सियासी बदलाव, UDP के 8 विधायक BJP में शामिल
मेघालय में बड़ा सियासी बदलाव, UDP के 8 विधायक BJP में शामिल
राजनीती
UN में भूटान PM ने भारत को बताया सबसे करीबी और भरोसेमंद दोस्त
UN में भूटान PM ने भारत को बताया सबसे करीबी और भरोसेमंद दोस्त
देश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू, धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़…..
छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू, धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?