By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंदौर-प्रयागराज सीधी फ्लाइट का संचालन 11 जनवरी से शुरू, कुंभ मेले के लिए विशेष सुविधा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

इंदौर-प्रयागराज सीधी फ्लाइट का संचालन 11 जनवरी से शुरू, कुंभ मेले के लिए विशेष सुविधा

News Desk
Last updated: 2025/01/04 at 3:00 PM
News Desk
Share
4 Min Read
इंदौर-प्रयागराज सीधी फ्लाइट का संचालन 11 जनवरी से शुरू, कुंभ मेले के लिए विशेष सुविधा
SHARE

इंदौर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन 11 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस रूट पर फ्लाइट का संचालन एलायंस एयर कंपनी करेगी। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। फ्लाइट संख्या 9I342 हर शनिवार को शाम 8:05 बजे इंदौर से उड़ान भरकर रात 10:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट 9I340 हर सोमवार को प्रयागराज से शाम 7:40 बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे इंदौर लौटेगी।

कुंभ मेले की विशेष तैयारी 
एलायंस एयर ने इस फ्लाइट की बुकिंग तीन कैटेगरी में शुरू कर दी है। सुपर सेवर कैटेगरी का किराया ₹4724 रखा गया है। वैल्यू कैटेगरी में किराया ₹12074 होगा, जबकि फ्लेक्सिबल कैटेगरी का किराया ₹20999 है। कंपनी इस सेवा के लिए ATR-72 विमान का उपयोग करेगी, जिसमें 48 से 78 सीटों तक की क्षमता होती है। यह रूट पहले भी संचालित हो चुका है, लेकिन विंटर शेड्यूल में इसे बंद कर दिया गया था। अब कुंभ मेले की विशेष तैयारियों के तहत इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। ट्रेवल एजेंट्स और एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इस रूट पर यात्रियों की भारी मांग थी। इंदौर से प्रयागराज के लिए यात्रियों की inquiries लगातार आ रही थीं, और कुंभ मेले के समय इस रूट की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। प्रयागराज कुंभ मेले में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस कारण एयरलाइंस कंपनियां अपनी सेवाओं में नए रूट जोड़कर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रख रही हैं। ट्रेवल एजेंट टीके जोश के अनुसार, इंदौर से प्रयागराज के लिए यह फ्लाइट काफी लाभकारी साबित होगी। इसके अतिरिक्त, सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो कंपनी भी इस रूट पर जल्द ही अपनी फ्लाइट शुरू कर सकती है।

ट्रेन की बुकिंग शुरू
जनवरी 2025 में प्रयागराज में आरंभ हो रहे महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अंबेडकर नगर से बलिया के बीच दोनों दिशाओं में 09371/09372 बलिया-डॉ. अंबेडकर नगर कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09371 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। गाड़ी संख्या 09371, डॉ. अंबेडकर नगर-बलिया कुंभ स्पेशल 22 और 25 जनवरी के साथ ही 8 और 22 फरवरी को डॉ. अंबेडकर नगर से दोपहर 1:45 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन और शुजालपुर होते हुए अगले दिन शाम 7:15 बजे बलिया पहुंचेगी। इसी तरह, वापसी में गाड़ी संख्या 09372, बलिया-डॉ. अंबेडकर नगर कुंभ स्पेशल 23 और 26 जनवरी के साथ ही 9 और 23 फरवरी को बलिया से रात 11:45 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर, उज्जैन और इंदौर होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर, और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

News Desk January 4, 2025 January 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article IND vs AUS 5th Test Day 2:  ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर किया ढेर , भारत का स्कोर 141/6. IND vs AUS 5th Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर किया ढेर , भारत का स्कोर 141/6.
Next Article पत्रकार से दुर्व्यवहार और धमकी मामले वनमंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर तत्काल कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?