By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CCTV में कैद हुई पुनीत और मनिका की विवादास्पद बातचीत, फुटेज में आई सच्चाई……..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

CCTV में कैद हुई पुनीत और मनिका की विवादास्पद बातचीत, फुटेज में आई सच्चाई……..

News Desk
Last updated: 2025/01/03 at 11:28 AM
News Desk
Share
5 Min Read
CCTV में कैद हुई पुनीत और मनिका की विवादास्पद बातचीत, फुटेज में आई सच्चाई……..
SHARE

दिल्ली: बेकरी मालिक पुनीत खुराना की खुदकुशी मामले में पुलिस की जांच बढ़ने के साथ ही नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच रात 3 बजे जब बात हुई तो उसकी ऑडियो रिकार्डिंग पत्नी मनिका पाहवा ने रिश्तेदारों को भेजी थी। शुरू में मनिका को लगा नहीं था कि पुनीत खुदकुशी कर लेगा। बातचीत के बाद उसे लगा कि कहीं पुनीत खुदकुशी न कर ले। इस कारण उसने वीडियो पुनीत के रिश्तेदारों को भेजी थी।

पुलिस ने दर्ज किए पत्नी और रिश्तेदारों के बयान
मॉडल टाउन क्षेत्र में बेकरी मालिक पुनीत खुराना की खुदकुशी मामले में पुनीत ने पहले जो वीडियो बनाया उसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नई बातें सामने आई हैं। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी मनिका पहावा के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा पत्नी के कुछ परिचितों के भी बयान दर्ज किए हैं। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि फांसी लगने से ही बेकरी मालिक पुनीत की मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले का एक नया CCTV वीडियो भी सामने आया है।

फुटेज में दोनों के बीच होती दिखी तीखी बहस
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में पुनीत और उनकी पत्नी मनिका पाहवा के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। खुराना और उनकी पत्नी दोनों एक कमरे में आमने-सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं जिसमें दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के दौरान तनाव साफ देखा जा सकता है। इसमें पत्नी पाहवा कहती है कि… मैं आपको 10 मिनट दे रहा हूं, चुपचाप बैठिए। मुझे बताइए कि आप क्या करना चाहते हैं। जैसे-जैसे बहस बढ़ती जाती है, पत्नी मनिका पाहवा कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दावा करती है कि इस प्रक्रिया में उसकी खुद की जिंदगी बर्बाद हो गई है। उसके बाद वह उसे धमकी देती है और दावा करती है कि उसके पास उसके रिश्तेदारों के फोन नंबर और पते हैं… वह उन्हें सब कुछ बता देगी कि क्या हो रहा है। इस पर खुराना जवाब देते हैं… किसी भी दिन।

मां ने लगाई न्याय की गुहार
मृतक खुराना की मां ने कहा कि एक साल तक दोनों (खुराना और पाहवा) ठीक रहे। उसके बाद उन दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगे। एक बार तो मैंने उन्हें अलग भी कर दिया, यह सोचकर कि इससे उन्हें खुशी मिलेगी। इसके बावजूद वह मेरे बच्चे को प्रताड़ित करती रही। मेरा बेटा चुपचाप सब कुछ सहता रहा। पुनीत की मां ने अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई।

कई मुद्दों को लेकर होता था झगड़ा
पुनीत की मां ने बताया कि झगड़ा कभी-कभी पैसे के बारे में होता था, कभी-कभी उनके व्यापार के बारे में और कभी-कभी पारिवारिक मामलों के बारे में। मेरा बेटा कभी भी खुलकर बात नहीं करता, न तो अपनी मां से और न ही पिता से। वह ये सोचता था कि बता कर माता-पिता पर तनाव का बोझ क्यों डालू। वह चुपचाप अपने दुख और दर्द को निगलता रहा। मुझे नहीं पता कि उसने कल क्या किया। पहले, वह ठीक हो गया था, लेकिन कल, उसने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने यह दुखद कदम उठा लिया।

दो करोड़ देने से मुकरे ससुर जगदीश पाहवा  
पुनीत ने अपनी पत्नी के नाम एक घर खरीदा था। तलाक के मामलों के बीच वह घर अपने नाम करने की बात कह रहा था, जिसके बदले ससुर जगदीश पाहवा ने पुनीत को 2 करोड़ रुपये देने की बात कही थी। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो 12 अक्तूबर 2023 का क्लिप है। मरने से पहले पुनीत ने 59 मिनट का वीडियो बनाया था।

खुदकुशी से पहले बनाए गए वीडियो का एक हिस्सा वायरल
पुनीत खुराना ने खुदकुशी से पहले जो वीडियो बनाया उसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पुनीत खुराना ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न और अनुचित मांगों ने उन्हें आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। वीडियो में बताया कि कैसे आपसी सहमति से शुरू हुई तलाक की कार्रवाई उनकी पत्नी और ससुराल वालों के साथ एक कड़वे विवाद में बदल गई थी। उन्होंने दावा किया कि उन पर आर्थिक रूप से बोझिल मांगें थोपी गईं, जिनमें 10 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान भी शामिल था, जिसे वह वहन नहीं कर सकते थे।

You Might Also Like

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

News Desk January 3, 2025 January 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पशु चिकित्सा संस्थानों को दी जाएगी रैंकिंग-शर्मा पशु चिकित्सा संस्थानों को दी जाएगी रैंकिंग-शर्मा
Next Article वर्किंग में सुधार जरूरी, साइबर क्राइम और नशा बड़ी चुनौती वर्किंग में सुधार जरूरी, साइबर क्राइम और नशा बड़ी चुनौती
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जब पाकिस्तानी नौसैनिकों ने परमाणु हथियार वाले युद्धपोत को हाईजैक करने की रची थी साजिश
जब पाकिस्तानी नौसैनिकों ने परमाणु हथियार वाले युद्धपोत को हाईजैक करने की रची थी साजिश
विदेश
F-35 के संवेदनशील पुर्जों की खेप हांगकांग पहुंची, चीन के हाथ लगने की आशंका से अमेरिका में जांच
F-35 के संवेदनशील पुर्जों की खेप हांगकांग पहुंची, चीन के हाथ लगने की आशंका से अमेरिका में जांच
विदेश
नेपाल बाढ़ से सबक, वैज्ञानिक की बड़ी सलाह- कुछ मिनट पहले मिले अलर्ट तो बच सकती हैं जानें
नेपाल बाढ़ से सबक, वैज्ञानिक की बड़ी सलाह- कुछ मिनट पहले मिले अलर्ट तो बच सकती हैं जानें
देश
तेजस में उड़ान के बाद जापान के एयर चीफ बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात, भारत का आभार
तेजस में उड़ान के बाद जापान के एयर चीफ बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात, भारत का आभार
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?