By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह का कहर: ICC ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के दावेदारों में किया शॉर्टलिस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह का कहर: ICC ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के दावेदारों में किया शॉर्टलिस्ट

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 1:57 PM
News Desk
Share
3 Min Read
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह का कहर: ICC ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के दावेदारों में किया शॉर्टलिस्ट
SHARE

Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल का अंत भी शानदार अंदाज में किया है. मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में बुमराह ने 5 विकेट झटक लिए. सिर्फ ये टेस्ट ही नहीं, बल्कि इस पूरे साल बुमराह ने हर मोर्चे पर अपनी तूफानी गेंदों से बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला है. इस शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि बुमराह को ICC ने सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए नामित किया है. स्टार पेसर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जो साल के बेस्ट क्रिकेटर को दी जाती है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से बुमराह ने जमकर कहर बरपाया है. पर्थ, एडिलेड और ब्रिसबेन के बाद मेलबर्न में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की नाक में दम किया. हालांकि उनका ये प्रदर्शन भी टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सका लेकिन स्टार गेंदबाज ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. इधर टीम इंडिया को हार मिली, उधर ICC ने बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के दावेदारों में शामिल किया है. इसके अलावा बुमराह को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी शॉर्ट लिस्ट किया गया है.

बुमराह ने इस साल सिर्फ टेस्ट और T20 फॉर्मेट के मुकाबलों में हिस्सा लिया और उनमें अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई. T20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा 15 विकेट लेकर उन्होंने टीम इंडियो को चैंपियन बनाया था. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था. वहीं टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी गेंदों का बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. बुमराह ने साल का अंत सिर्फ 13 टेस्ट में 71 विकेट के साथ किया, जो इस साल सभी गेंदबाजों में सबसे ज्यादा है. उनका औसत भी 14.92 का रहा, जो इस खेल के इतिहास में सबसे शानदार रहा है.क्या जीत पाएंगे सबसे बड़ा अवॉर्ड?

ऐसे में बुमराह इस अवॉर्ड को जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं. वो इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं. हालांकि उनकी टक्कर जिन खिलाड़ियों से है, वो भी कम नहीं हैं. इसमें इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी हैं, जिन्होंने इस साल 17 टेस्ट में 55 की औसत से सबसे ज्यादा 1556 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी रेस में हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 9 टेस्ट में 40 की औसत से 608 रन और 15 T20 इंटरनेशनल में 178 की स्ट्राइक रेट से 539 रन कूटे. इनके अलावा इंग्लैंड के ही युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी दावेदार हैं, जिन्होंने इस साल 12 टेस्ट में 55 की औसत से 1100 रन बनाए.

You Might Also Like

अभिषेक का धमाका, 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बने दो रिकॉर्ड

इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त

अरुणाचल प्रदेश को रणजी ट्रॉफी में बड़ा झटका, प्रशासनिक विवाद के चलते नागालैंड के खिलाफ मैच गंवाया

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

इंदौर में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में वापसी की चुनौती

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कांकेर सांसद भोजराज नाग से ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने की शिकायत, पेमेंट न करने पर ठेकेदार को दी चेतावनी छत्तीसगढ़-कांकेर सांसद भोजराज नाग से ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने की शिकायत, पेमेंट न करने पर ठेकेदार को दी चेतावनी
Next Article Bigg Boss 18: कंगना रनौत का धमाका, बिग बॉस 18 में लगाई घरवालों की क्लास Bigg Boss 18: कंगना रनौत का धमाका, बिग बॉस 18 में लगाई घरवालों की क्लास
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अभिषेक का धमाका, 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बने दो रिकॉर्ड
अभिषेक का धमाका, 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बने दो रिकॉर्ड
खेल
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
खेल
रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान
रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान
विदेश
छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?