By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हरियाणा में पुलिस को सॉफ्ट स्किल्स से ट्रेनिंग, संकट में मदद में होगा सुधार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

हरियाणा में पुलिस को सॉफ्ट स्किल्स से ट्रेनिंग, संकट में मदद में होगा सुधार

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 1:11 PM
News Desk
Share
4 Min Read
हरियाणा में पुलिस को सॉफ्ट स्किल्स से ट्रेनिंग, संकट में मदद में होगा सुधार
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा क्षमता निर्माण के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) 112 में कार्यरत संचार अधिकारियों को साफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि हरियाणा 112 में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर कार्रवाई करने में तेजी और सुधार आ सके।

यह प्रशिक्षण इंडिगो टीम द्वारा अलग-अलग सत्रों में दिया जा रहा है। इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से अब तक हरियाणा पुलिस के 149 संचार अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

इस तरह से डिजाइन है प्रशिक्षण कार्यक्रम
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है ताकि संचार अधिकारी हरियाणा 112 पर प्राप्त होने वाले कॉल को प्रभावी तरीके से समझते हुए उसका जवाब दे सकें।

कॉल के दौरान कम्युनिकेशन अधिकारी तथा कॉलर के बीच में संदेश की स्पष्टता पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। संचार अधिकारियों को सिखाया जा रहा है कि उन्हें कॉल करने वाले व्यक्ति से किस प्रकार जल्दी व सही जानकारी एकत्र करनी है और क्या और कैसे प्रश्न पूछने हैं, ताकि उस व्यक्ति की तुरंत मदद की जा सके।

पुलिस महानिदेशक के अनुसार यदि व्यक्ति बहुत ज्यादा परेशान है, घबराया हुआ है तो ऐसी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को पुलिस के सहारे की जरूरत होती है। इसके साथ ही, उन्हें बताया जा रहा है कि 
कॉल के दौरान व्यक्ति का तनाव कम करने तथा संयम बनाना जरूरी है।

भाषा और उच्चारण को महत्व
ईआरएसएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरदीप दून ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट भाषा और उच्चारण को तटस्थ करने के महत्व पर जोर दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कालर को भावनात्मक समर्थन और आश्वासन प्रदान करने के लिए कौशल विकसित करना जरूरी है।

इस तरह से काम करती है आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली
आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) आपात स्थिति में नागरिकों के लिए समस्त भारत के लिए एकल संख्या (112) आधारित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है।
आपातकालीन संदेशों को संभालने के लिए प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में एक आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (ईआरसी) को स्थापित करने की आवश्यकता होती है। अगर आपको पुलिस, अग्नि शमन, स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं से आपातकालीन सहायता की आवश्यकता है, तो आप यह कर सकते हैं।

अपने फोन से 112 डायल करें।
पैनिक बटन को सक्रिय करने के लिए तीन बार अपने स्मार्ट फोन पर पावर बटन दबाएं।
फीचर फोन के मामले में, पैनिक बटन को सक्रिय करने के लिए ‘5’ या ‘9’ का बटन दबाएं।
राज्य की ईआरएसएस वेबसाइट पर लाग आन करें और अपना एसओएस संदेश दें।
राज्य ईआरसी को ईमेल द्वारा एसओएस संदेश दें ।
ईआरसी को एक तत्काल संदेश भेजने के लिए 112 इंडिया मोबाइल ऐप (Google Play store और Apple Store में उपलब्ध) का उपयोग करें।
महिलाओं और बच्चों के मामले में आप SHOUT सुविधा को उपयोग करने के लिए 112 इंडिया मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं, जो ईआरसी को सूचित करने के अलावा तत्काल सहायता के लिए पंजीकृत स्वयंसेवकों को अलर्ट करता है।

You Might Also Like

राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 85 संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र…

₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा…

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पटना में भाई-बहन की हत्या का आरोप, फंदे से लटके मिले शव पटना में भाई-बहन की हत्या का आरोप, फंदे से लटके मिले शव
Next Article छत्तीसगढ़-सक्ती में 11वीं की छात्रा ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ाई, खुद को मंदिर में किया बंद छत्तीसगढ़-सक्ती में 11वीं की छात्रा ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ाई, खुद को मंदिर में किया बंद
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

फ्रांस के छात्र आंदोलन पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘इस्लाम सत्ता हथियाना चाहता है’
फ्रांस के छात्र आंदोलन पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘इस्लाम सत्ता हथियाना चाहता है’
विदेश
बैलेट पेपर पर भी हारी कांग्रेस, सिर्फ 2 सीटों पर जीत; BJP ने 32 सीटों पर मारी बाजी
बैलेट पेपर पर भी हारी कांग्रेस, सिर्फ 2 सीटों पर जीत; BJP ने 32 सीटों पर मारी बाजी
देश
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 85 संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र…
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 85 संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘मैं खुद ड्रामा बन गया हूं…’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द, 1.15 करोड़ देने को राजी
‘मैं खुद ड्रामा बन गया हूं…’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द, 1.15 करोड़ देने को राजी
मनोरंजन
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?