By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे मप्र के गांव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे मप्र के गांव

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 12:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे मप्र के गांव
SHARE

भोपाल । बिजली कंपनियों की महंगी बिजली से निजात पाने ग्राम पंचायतें अब सौर ऊर्जा का सहारा लेंगी। मप्र के गांवों को रोशन करने के लिए ग्राम पंचायतों में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतें अलग-अलग सौर ऊर्जा लाइट्स लगाने के स्थान पर अपने क्षेत्र में संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक क्षमता अनुसार सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित कर रही हैं। इससे ग्राम पंचायतें अपने लिए ऊर्जा की आवश्यकता पूर्ति खुद कर पाएंगी। दरअसल, अब सरकार गांव-गांव तक सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इसके चलते ग्राम पंचायतों में सोलर प्लांट लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह काम ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को सौंपा गया है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग ने ग्राम पंचायतों में सोलर प्लांट लगाए जाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी भी उपलब्ध करा रही है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सोलर प्लांट लगाए जाने के टॉरगेट दिए हैं। इसके तहत मप्र की तीनों बिजली कंपनियां अपने कार्यक्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने का काम कर रही है। इसके साथ ही अब पंचायत स्तर पर भी सोलर प्लांट लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

लगेंगे 15 किलोवॉट के सोलर प्लांट
तीनों बिजली कंपनियों के कार्यक्षेत्र में 400 मेगावॉट से ज्यादा बिजली उत्पादन क्षमता के सोलर प्लांट लग चुके हैं। इससे बिजली का उत्पादन भी अब मप्र में बढ़ गया है। सोलर से पैदा होने वाली सस्ती बिजली की क्षमता लगातार बढ़ रही है। दरअसल प्रदेश में बिजली की डिमांड 18 हजार मेगावॉट को क्रास कर चुकी है। इसको देखते हुए बिजली उत्पादन भी बढ़ाया जा रहा है। अगले तीन से चार साल में प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता को 30 हजार मेगावॉट से ऊपर करने का टॉरगेट है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा अभी भोपाल जिले की चार ग्राम पंचायतों के लिए टेंडर जारी किए गए है। इन पंचायतों में 4 से 5 महीने में 15 किलोवॉट के सोलर प्लांट स्थापित हो जाएंगे। इन सोलर प्लांट से एक महीने में 1800 से 2000 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। गांव-गांव तक सस्ती बिजली पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। अभी ग्राम पंचायत मुगालिया छाप, नजीराबाद, गुनगा, ललरिया और धमर्रा ग्राम पंचायत में 15 किलोवॉट के रूपटॉप सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाने के टेंडर जारी हुए है।

तीन किलोवॉट के सोलर प्लांट पर सब्सिडी
पीएम सूर्य घर योजना एक किलोवॉट सोलर पर 30 हजार, दो किलोवॉट पर 60 हजार रुपए और तीन किलोवॉट या उससे ऊपर के सोलर संयंत्र स्थापना पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है। यह सब्सिडी पहले से ज्यादा है। इस योजना के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। पहले एक किलोवॉट के सोलर पैनल पर 14 हजार 588 रुपए की सब्सिडी दी जा रही थी। जनवरी-24 में बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रति किलोवॉट कर दी गई थी। अब एक किलोवॉट पर 30 हजार की सब्सिडी दी जा रही है।

You Might Also Like

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ, जशपुर में जनजातीय परिवारों की आजीविका को मिली नई राह…

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं ग्राम कुंजनगर, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न….

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, अगले 5-6 दिनों तक न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री तक रहेगा दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, अगले 5-6 दिनों तक न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री तक रहेगा
Next Article रांची में केंद्रीय मंत्री आवास के पास होटल मैनेजर को गोली मारकर बदमाशों ने 13 लाख रुपये लूटे रांची में केंद्रीय मंत्री आवास के पास होटल मैनेजर को गोली मारकर बदमाशों ने 13 लाख रुपये लूटे
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

TRAI की सख्ती! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की वैलिडिटी
TRAI की सख्ती! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की वैलिडिटी
देश
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत….
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ, जशपुर में जनजातीय परिवारों की आजीविका को मिली नई राह…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ, जशपुर में जनजातीय परिवारों की आजीविका को मिली नई राह…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?