By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IOC, BPCL, नई ​​परियोजनाएं लगाने की घोषणा; जानिए ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

IOC, BPCL, नई ​​परियोजनाएं लगाने की घोषणा; जानिए ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस

News Desk
Last updated: 2024/12/25 at 6:01 PM
News Desk
Share
4 Min Read
IOC, BPCL, नई ​​परियोजनाएं लगाने की घोषणा; जानिए ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस
SHARE

सरकारी क्षेत्र की दो कंपनियों को लेकर बड़ी खबर आई है। तेल और गैस क्षेत्र की दो कंपनियों- IOC, BPCL ने नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने का ऐलान किया है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में नई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मंगलवार को IOCL (इंडियन ऑयल कॉर्प लिमिटेड) ने जानकारी दी कि वह ओडिशा में 61,000 करोड़ रुपये के निवेश से नेफ्था परियोजना स्थापित करेगी। वहीं, BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड) आंध्र प्रदेश में नई रिफाइनरी लगाने जा रही है।

IOCL ने नई परियोजना शुरू करने का किया ऐलान

IOC ने मंगलवार को कहा कि वह ओडिशा के पारादीप में नेफ्था क्रैकर परियोजना स्थापित करने के लिए 61,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जनवरी में 'उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा-2025' शिखर सम्मेलन के दौरान इस परियोजना के लिए ओडिशा सरकार और इंडियन ऑयल के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही, ओडिशा के भद्रक में IOC की आगामी 4,352 करोड़ रुपये की यार्न परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी।

ये निर्णय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और आईओसी के चेयरमैन एएस साहनी के बीच भुवनेश्वर में हुई बैठक में लिए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार पारादीप में नेफ्था परियोजना लगाने को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है और आईओसी इस परियोजना पर 61,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। बयान के अनुसार यह देश में इस क्षेत्र की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक होने की संभावना है। राज्य सरकार इस परियोजना की इक्विटी धारक है और करों के अलावा लाभांश भी लेगी। भद्रक में आईओसी की आगामी यार्न परियोजना की आधारशिला भी जनवरी में रखी जाएगी। इस परियोजना पर 4,352 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। परियोजना के पूरा होने के बाद इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कपड़ा निर्माण इकाइयां लगने की संभावना है।

बीपीसीएल नई रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना पर काम कर रही है

बीपीसीएल ने नई तेल रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश का चयन किया है। बीपीसीएल ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में आंध्र प्रदेश के पूर्वी तट पर नई रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के लिए प्री-प्रोजेक्ट गतिविधियों को शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस पर 6,100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इसमें कहा गया है कि प्री-प्रोजेक्ट गतिविधियों में प्रारंभिक अध्ययन, भूमि की पहचान और अधिग्रहण, विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करना, पर्यावरण प्रभाव आकलन आदि शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने परियोजना को पूरा करने की क्षमता या समयसीमा का खुलासा नहीं किया है।

आईओसी, बीपीसीएल पर ब्रोकरेज की क्या राय है?

ब्रोकरेज की ऑयल एंड गैस स्टॉक्स पर तेजी की राय है। हाल ही में विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने आईओसी पर अपनी रेटिंग अपग्रेड की है। इसने होल्ड रेटिंग को बढ़ाकर बाय कर दिया है। इसके साथ ही इस पर 185 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इससे पहले ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने 246 का बड़ा टारगेट दिया था।

दूसरी ओर, ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए का मानना ​​है कि दिसंबर तिमाही तेल कंपनियों के लिए अच्छी रह सकती है। हालांकि, सीएलएसए ने दोनों शेयरों पर थोड़े सुस्त संकेत दिए हैं। सीएलएसए ने इस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग रखी है और 270 का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि आईओसी पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग के साथ 120 का टारगेट प्राइस रखा है।

You Might Also Like

8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹72,000 तक होने की चर्चा

Hero का दशहरे से पहले धमाका! Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R के नए मॉडल लॉन्च

स्टारलिंक विवाद में एलन मस्क के बदले तेवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान की तारीफ

नई Audi Q3 भारत में लॉन्च, ₹51.99 लाख से शुरू हुई कीमत, जानें फीचर्स

Honda 0 Alpha EV भारत में इस दिन होगी लॉन्च, दमदार डिजाइन देख देखते रह जाएंगे

News Desk December 25, 2024 December 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राजनांदगांव: पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद, कांस्टेबल ने की थी आत्महत्या, भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे राजनांदगांव: पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद, कांस्टेबल ने की थी आत्महत्या, भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे
Next Article मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर रद्द की राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर रद्द की राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
देश
8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹72,000 तक होने की चर्चा
8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹72,000 तक होने की चर्चा
व्यापार
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद बड़ा फैसला, सुरक्षा जांच के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद बड़ा फैसला, सुरक्षा जांच के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति
देश
SIR में कटे वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने के लिए Form 6 में बदलाव का प्रस्ताव, जानें वजह
SIR में कटे वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने के लिए Form 6 में बदलाव का प्रस्ताव, जानें वजह
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?