By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: न बीना जिला बना, न राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

न बीना जिला बना, न राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ी

News Desk
Last updated: 2024/12/22 at 10:30 AM
News Desk
Share
5 Min Read
न बीना जिला बना, न राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ी
SHARE

भोपाल । सागर जिले में 8 विधायक हैं। इनमें से एक मंत्री व दो पूर्व मंत्री सहित तीन वरिष्ठ विधायक व दो पहली बार बने विधायक हैं। 7 भाजपा से व 1 कांग्रेस से हैं। जो कांग्रेस से हैं वे भाजपा की राह पर हैं, यानी सभी उसी दल से हैं जिसके मुख्यमंत्री हैं। बावजूद इसके सालभर में जिले में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं आई है। लंबे समय से चल रही बीना, खुरई को जिला बनाने की मांग पूरी नहीं हुई है। स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी शुरू नहीं हुआ है।
बीना विधानसभा से एकमात्र कांग्रेस से चुनकर भाजपा में आईं विधायक निर्मला सप्रे जिला बनवाने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन अब तक यह घोषणा पूरी नहीं हुई है। विधायक सप्रे ने अपने स्तर पर हर तरह से प्रयास किए, घोषणा भी होने वाली थी लेकिन अटक गई। सीएम भी क्षेत्र के दौरे पर आए, उनसे क्षेत्र की जनता बड़ी उम्मीद भी कर रही थी, लेकिन विधायक कोई बड़ी घोषणा क्षेत्र के लिए नहीं करा पाई हैं। वहीं खुरई विधानसभा से विधायक व पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह से क्षेत्र की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं। बीती सरकार में सिंह सीएम के बाद प्रमुख मंत्री थे, इसलिए जनता को बड़ी आशाएं होना स्वाभाविक है, लेकिन अब तक इन आशाओं व उम्मीदों के लिए ज्यादा कुछ नहीं हुआ है। रोजगार देने वाले उद्योग धंधे आदि नहीं आए हैं। हालांकि अब तक पूर्व मंत्री सिंह ने ऐसी कोई मांग भी सीएम के सामने नहीं रखी है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से भाजपा में आए और विधायक बने बृजबिहारी पटैरिया के क्षेत्र देवरी में तो स्वास्थ्य व्यवस्थाएं तक चरमराई हुई हैं। देवरी में एक बड़े स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल की तरह सेवाओं की जरूरत है लेकिन फिलहाल यहां ऐसा नहीं हो पा रहा है। रात में गर्भवती महिलाओं को तक सागर जिला अस्पताल तक आना पड़ता है। गांवों की स्थिति तो और खराब है।

उद्योगों की बात ही होती रही, जमीन पर नहीं आए
उद्योग क्षेत्र नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आता है, यहां उद्योग लगवाने का दावा विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया करते रहे हैं। जनता को नए उद्योग लगवाने का भरोसा भी देते रहे ताकि बेरोजगारी जैसी समस्याओं को दूर किया जा सके, इस पर सालभर बात भी खूब हुई। उद्योगों के कॉन्क्लेव भी हुए। निवेश के आंकड़े भी दिए, हालांकि यह अब तक जमीन पर नहीं आए हैं। बंड़ा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने वीरेंद्र सिंह लोधी ने प्राचार्य की अनियमितताओं की जांच व कार्रवाई के लिए लिखा है। अब तक यह मामला अंजाम तक नहीं पहुंचा है। बंडा नगर पालिका में भी बड़ी हेराफेरी की गई थी, इस मामले को विधायक ने विधानसभा में भी उठाया था। बावजूद इसके बीते एक साल में ज्यादा कुछ हुआ नहीं है। पहले से शुरू काम ही चल रहे हैं।

स्वीकृत रूटीन काम ही हो रहे
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के क्षेत्र में भी रूटीन काम हो रहे हैं या पिछली विधानसभा के दौरान स्वीकृत हुए कामों को कराया जा रहा है। बीती सरकार में प्रमुख मंत्री होने के नाते जनता बड़ी आशाएं लेकर चल रही है। अब तक कोई नया काम क्षेत्र में नहीं आया। वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री होने के नाते बड़े उद्योग की उम्मीद थी, वादे भी हुए, लेकिन अब तक यह उम्मीद पूरी नहीं हुई।

सुरखी क्षेत्र में भी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं
जिले की 8 विधानसभा में एक सुरखी विधायक प्रदेश शासन में मंत्री हैं। सरकार में अहम भूमिका में हैं बावजूद इसके बीते एक साल में मंत्री का क्षेत्र होने के बाद एक बड़ी उपलब्धि नजर नहीं आती है। रूटीन काम सभी बेहतर हो रहे हैं, अफसर कर्मचारी काम कर रहे हैं। रीजनल कॉन्क्लेव में डाटा सेंटर के नाम पर बड़ा निवेश होने की उम्मीद भी बंधी है लेकिन वह भी विवादित है।

सागर में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की जरूरत
सागर शहर में मेडिकल कॉलेज है। यहां लंबे समय से सुपर स्पेशियलिटी सेंटर शुरू करने की जरूरत महसूस की जाती रही है। जनप्रतिनिधि इसके लिए आश्वासन भी देते रहे लेकिन अब तक यह शुरू नहीं हो पाया है। सागर विधायक शैलेंद्र जैन भी इसके लिए प्रयासरत हैं। कैंसर के इलाज के लिए भी यूनिट शुरू होना है। विधायक जैन राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़वाने के लिए प्रयासरत रहे हैं।

You Might Also Like

प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

News Desk December 22, 2024 December 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बढ़ते अपराध के खिलाफ 23 को यूथ कांग्रेस सीएम हाउस का करेंगे घेराव बढ़ते अपराध के खिलाफ 23 को यूथ कांग्रेस सीएम हाउस का करेंगे घेराव
Next Article आम आदमी को झटका…जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में राज्यों के विरोध के कारण टैक्स कम करने का प्रस्ताव अटका आम आदमी को झटका…जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में राज्यों के विरोध के कारण टैक्स कम करने का प्रस्ताव अटका
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में भारत का गोल्ड धमाका, विमेंस 4×400 रिले में जीता स्वर्ण
एशियन गेम्स में भारत का गोल्ड धमाका, विमेंस 4×400 रिले में जीता स्वर्ण
खेल
भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, सिराज की हो सकती है वापसी; ऐसी होगी प्लेइंग XI
भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, सिराज की हो सकती है वापसी; ऐसी होगी प्लेइंग XI
खेल
INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश-उद्धव दूर, क्या फिर उठे एकजुटता पर सवाल?
INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश-उद्धव दूर, क्या फिर उठे एकजुटता पर सवाल?
राजनीती
एशियन गेम्स में भारत का डबल धमाका, नीरू ढांडा-काइनान चेनाई ने जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारत का डबल धमाका, नीरू ढांडा-काइनान चेनाई ने जीता गोल्ड
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?