By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED का छापा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED का छापा

Last updated: 2024/10/07 at 1:14 PM
Share
4 Min Read
SHARE

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और सांसद पर ED की गाज गिरी है, जहां सोमवार को आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर रेड पड़ी. आप सांसद संजीव पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से जमीन अपनी कंपनी के नाम कर दी. ED की टीमें जालंधर में संजीव अरोड़ा के एक पते पर छापेमारी कर रही हैं. संजीव अरोड़ा ने एक्स पर अपने घर पर पड़ी छापेमारी को लेकर लिखा, “मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं. तलाशी की क्या वजह है. इस बात का जानकारी मुझे नहीं है लेकिन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और उनके सभी सवालों का जवाब दूंगा.”

ED ने 17 लोकेशनों पर की छापेमारी
ED सूत्रों के मुताबिक, 17 लोकेशन पर ये छापेमारी की गई है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है. संजीव अरोड़ा के एसोसिएट्स हेमन्त सुन्द के ठिकाने भी ED की रेड्स पर हैं. हेमंत एक रीयल स्टेट के बड़े कारोबारी हैं. साथ ही चंदशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर भी जालंधर में छापेमारी हुई है. महादेव एप मामले में भी उनका नाम सामने आया था. रॉयल इंडस्ट्रीज कंपनी और रितेश प्रोपर्टी पर छापेमारी चल रही है. दोनों कंपनियों पर ED रेड्स पर हैं, जिनमें से रितेश प्रोपर्टी संजीव अरोड़ा की कंपनी है.

छापेमारी को लेकर BJP पर हमला किया
संजीव अरोड़ा के घर पर हो रही छापेमारी को लेकर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी भड़कते हुए दिखे. उन्होंने "X" पर BJP पर हमला बोला. संजीव अरोड़ा की बात करें तो उनका राजनीति से पुराना नाता नहीं है लेकिन जब वह भारतीय संसद में राज्यसभा के लिए चुने गए थे. तब किसी भी विपक्षी उम्मीदवार ने उनके चुनाव का विरोध नहीं किया था. पंजाब से सदस्य के रूप में राज्यसभा में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल 2022 से शुरू हुआ. यानी उन्हें राजनीति में कदम रखे अभी 2 साल ही हुए हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में संजीव अरोड़ा का निर्यात कारोबार
संजीव अरोड़ा का एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में प्राइमरी बिजनेस है. वह पिछले तीन दशकों से रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी चला रहे हैं. उनकी कंपनी USA को निर्यात करती है और उनका ऑफिस वर्जीनिया में है. संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ रोड पर हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स को भी विकसित किया है, जो 70 इंडस्ट्री के लिए एक हब के तौर पर काम करता है. 2018 में उन्होंने फेमेला फैशन लिमिटेड कंपनी लॉन्च की और महिलाओं के कपड़ों के ब्रांड फेमेला की स्थापना की. इसके बाद साल 2019 में उन्होंने मेटल बिजनेस में भी कदम रखा, जिसकी मेक इन इंडिया योजना के तहत सुजुकी मोटर्स के साथ पार्टनरशिप है.

संजीव अरोड़ा का सामाजिक योगदान
संजीव अरोड़ा का अपने परिवार से काफी गहरा कनेक्शन है, खासकर अपने माता-पिता से, जिन्हें संजीव ने कैंसर के चलते खो दिया था. संजीव ने उनकी याद में, ‘कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट’ की भी स्थापना की, जिसने पिछले 15 सालों में 160 कैंसर पीड़ितों को मुफ्त इलाज दिया है. संजीव कई सोशल और कल्चर संस्थाओं से भी जुड़े हैं. वह दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के गवर्निंग बोर्ड में हैं और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की एपेक्स काउंसिल और वेद मंदिर ट्रस्ट, दरेसी के भी सदस्य हैं. उन्होंने सुतलज क्लब के सचिव के तौर पर भी दो टर्म तक काम किया है.
 

You Might Also Like

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी….

नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना….

छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित….

महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन….

सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

October 7, 2024 October 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू
Next Article छत्तीसगढ़-कोरबा में ईश्वरी के सपने में आईं मां दुर्गा, नौ दिन बिना अन्न-जल के कील की खाट पर लेटेंगी छत्तीसगढ़-कोरबा में ईश्वरी के सपने में आईं मां दुर्गा, नौ दिन बिना अन्न-जल के कील की खाट पर लेटेंगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी….
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त
देश
अभिजीत दीपके की अपील- दिवाली तक प्रदर्शन नहीं, परिवार के साथ समय बिताएं
अभिजीत दीपके की अपील- दिवाली तक प्रदर्शन नहीं, परिवार के साथ समय बिताएं
देश
शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, कैच छूटने पर गुस्से में गेंद पटकी; मिला डिमेरिट पॉइंट
शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, कैच छूटने पर गुस्से में गेंद पटकी; मिला डिमेरिट पॉइंट
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?