By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ईरानी फौज का मुख्यालय, खामेनेई का घर और… इजरायल ने कर ली हमले की तैयारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

ईरानी फौज का मुख्यालय, खामेनेई का घर और… इजरायल ने कर ली हमले की तैयारी…

Last updated: 2024/10/07 at 10:51 AM
Share
4 Min Read
ईरानी फौज का मुख्यालय, खामेनेई का घर और… इजरायल ने कर ली हमले की तैयारी…
SHARE

ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायली धरती पर घंटेभर में 200 मिसाइल दागी।

Contents
खामेनेई बोले- सब मुस्लिम देश एक हो जाएं तो अल्लाह की ताकत मिलेगीहमलों से तिलमिलाए लेबनान की अपील

ईरान के हमलों से पूरे इजरायल में सायरन बजे। नुकसान ज्यादा नहीं हुआ, लेकिन ईरान ने हमलों से पूरे इजरायल को दहला दिया।

इजरायल अब ईरानी हमलों को आत्मसम्मान की लड़ाई मान रहा है। इजरायल ने हमलों के तुरंत बाद जवाब देने की बात कही। इजरायली सेना ने कहा कि वो ईरान पर हमलें कहां-कहां करने वाले हैं, ये तय कर चुके हैं, जल्द ही वो समय भी आएगा।

कल 7 अक्टूबर को हमास हमले की बरसी है और सूत्रों का कहना है कि इजरायल अब ईरान को बैलिस्टिक मिसाइल हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है।

चैनल 12 ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि इजरायल ने ईरान पर हमलों की जगह तय कर दी है। इसमें मुख्य रूप से सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का घर, तेल के कुएं और राष्ट्रपति आवास समेत कई महत्वपूर्ण जगह हो सकते हैं।

ईरान पर काउंटर अटैक की तैयारी कर रहे इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने कहा कि पिछले सप्ताह ईरान द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले का हमारी वायु सेना और हथियारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा कि इजरायली वायु सेना अभी भी दुश्मन को उचित जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि ईरानी हमलों से इजरायल को मामूल क्षति हुई।

गैलेंट ने इस बात पर भी जोर दिया कि इजरायल अपने विरोधियों से डरने वालों में से नहीं है। वह क्रिया की उसी हिसाब से प्रतिक्रिया देने में सक्षम है। उन्होंने संकेत दिया कि इजरायल जल्द ही ईरान को मिसाइल हमले का जवाब देगा।

सूत्रों का कहना है कि इजरायली सेना ईरानी तेल संयंत्रों, राष्ट्रपति परिसर, ईरानी सर्वोच्च नेता खामेनेई के घर और रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुख्यालय को निशाना बनाने पर विचार कर रही है।

खामेनेई बोले- सब मुस्लिम देश एक हो जाएं तो अल्लाह की ताकत मिलेगी

इजरायल के संभावित हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम राष्ट्रों से एकजुटता का आह्वान किया है।

उन्होंने लगातार कई पोस्ट किए। खामेनेई ने कहा कि ईरानी राष्ट्र का दुश्मन वही है जो फिलिस्तीन, लेबनान, इराक, मिस्र, सीरिया और यमन राष्ट्रों का दुश्मन है।

दुश्मन एक ही है। दुश्मन के तरीके अलग-अलग देशों में अलग-अलग होते हैं। खामेनेई ने आगे लिखा- मुसलमानों के लिए कुरान की नीति यह है कि यदि आप, मुस्लिम राष्ट्र, आपस में इस एकजुटता को बनाए रखते हैं, तो ईश्वर की शक्ति आपका समर्थन करेगी। दूसरे शब्दों में, आप सभी बाधाओं को पार कर लेंगे और सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

हमलों से तिलमिलाए लेबनान की अपील

इजरायल ने लेबनान पर जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है। इजरायली सेना का कहना है कि उसकी लड़ाई आम लेबनानवासियों से नहीं, हिजबुल्लाह आतंकियों से है।

इसलिए सेना ने एक बार फिर साउथ लेबनान में रह रहे लोगों से जगह खाली करने की अपील की। इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने युद्ध विराम के लिए “इज़राइल पर दबाव” डालने का आह्वान किया।

बता दें कि अमेरिका लगातार इजरायल से लेबनान में हमले न करने की अपील कर रही है, दूसरी तरफ फ्रांस ने इजरायल को हथियार बिक्री न करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया है।

The post ईरानी फौज का मुख्यालय, खामेनेई का घर और… इजरायल ने कर ली हमले की तैयारी… appeared first on .

You Might Also Like

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति बोले- एक झटके में खत्म नहीं होगा उत्तर कोरिया का न्यूक्लियर मुद्दा

पाकिस्तान में दिनदहाड़े मंत्री का कथित अपहरण, AK-47 से लैस नकाबपोशों ने रोकी गाड़ी

AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा

AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा

शी जिनपिंग जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से मुलाकात की तारीख तय; इन मुद्दों पर होगी बात

October 7, 2024 October 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सख्त प्रशासन और सुशासन के लिए सीएस का फॉर्मूला सख्त प्रशासन और सुशासन के लिए सीएस का फॉर्मूला
Next Article जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को बताया पुरानी कंपनी, बोले- उसका बाजार के साथ कोई तालमेल नहीं… जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को बताया पुरानी कंपनी, बोले- उसका बाजार के साथ कोई तालमेल नहीं…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ और देहरादून में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सड़क-पुलिया और नाली निर्माण के लिए 2 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर……
Uttarakhand News: पिथौरागढ़ और देहरादून में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सड़क-पुलिया और नाली निर्माण के लिए 2 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर……
राज्य
Uttarakhand News: उत्तराखंड के इस जिले में पहली बार होगी कैबिनेट बैठक, 4 अक्टूबर को बनबसा पहुंचेगी धामी सरकार; NHPC परिसर में जुटेगा मंत्रिमंडल…..
Uttarakhand News: उत्तराखंड के इस जिले में पहली बार होगी कैबिनेट बैठक, 4 अक्टूबर को बनबसा पहुंचेगी धामी सरकार; NHPC परिसर में जुटेगा मंत्रिमंडल…..
राज्य
आरसीसी नालियों और सीसी रोड के लिए 1.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी….
आरसीसी नालियों और सीसी रोड के लिए 1.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकलल्प अभियान अंतर्गत सभी कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित हो -कैबिनेट मंत्री जायसवाल….
सेवा संकलल्प अभियान अंतर्गत सभी कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित हो -कैबिनेट मंत्री जायसवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?