By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में भाजपा का सदस्यता अभियान, मंत्री नेताम ने शिक्षक बनकर ली कार्यकर्ताओं की क्लास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में भाजपा का सदस्यता अभियान, मंत्री नेताम ने शिक्षक बनकर ली कार्यकर्ताओं की क्लास

Last updated: 2024/10/01 at 3:15 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में भाजपा का सदस्यता अभियान, मंत्री नेताम ने शिक्षक बनकर ली कार्यकर्ताओं की क्लास
SHARE

बलरामपुर-रामानुजगंज.

कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक नए अवतार में देखने को मिले। वे नेता नहीं शिक्षक के समान भाजपा मंडल रामानुजगंज के द्वारा आयोजित सेवा से सदस्यता की ओर अभियान में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में  मंच से उतरकर बिना स्वागत के औपचारिकता के शिक्षक के समान कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद किया। साथ ही साथ सदस्यता को लेकर हंसी-ठिठोली करते हुए कड़ा संदेश देने का भी काम किया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि आप भाजपा के नेता एवं भाजपा से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं तो आपकी जवाबदारी है कि अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य आप बनाएं। भाजपा मजबूत बनेगी तो देश मजबूत बनेगा। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा से सदस्यता की ओर कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में हो रहा है।  इसी के तहत रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर, एक पेड़ मां के नाम सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों राम विचार नेताम के रामानुजगंज प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में सेवा से सदस्यता की ओर अभियान में सम्मिलित हुए एवं उनके द्वारा भाजपा के सदस्य कई लोगों को बनाया। नेताम ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक हम सबको भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण केसरी ने सेवा से सदस्यता अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मंडल में 18 शक्ति केंद्र है 2 शक्ति केंद्र शहर में है। संगठन के द्वारा प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसे हम सबको मिलजुल कर पूरा करना है। 80 बूथ में 16 हजार  से अधिक सदस्य बनने के लक्ष्य को लेकर हम सब चल रहे हैं।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, सुभाष केशरी, भाजपा जिला महामंत्री दीनानाथ यादव, जनपद पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश, दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष तारावती सिंह, विनोद गुप्ता, सुभाष केसरी, उषा गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता,उपेंद्र यादव, संजय गुप्ता, ललन यादव,भाजयुमो जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा युवा मोर्चा के नेता अजय यादव, धर्म प्रकाश केसरी, अजीत गुप्ता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अमित गुप्ता,मुकेश केसरी, सिद्धार्थ यादव, नंदकिशोर गुप्ता,आकाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने किया।

You Might Also Like

प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

October 1, 2024 October 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कोरबा में पति से झगड़कर फांसी पर लटकी पत्नी, पिता ने लगाया हत्या का आरोप छत्तीसगढ़-कोरबा में पति से झगड़कर फांसी पर लटकी पत्नी, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Next Article छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कागजों में बनाया प्रधानमंत्री आवास, भाजपा उपाध्यक्ष ने की शिकायत छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कागजों में बनाया प्रधानमंत्री आवास, भाजपा उपाध्यक्ष ने की शिकायत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में भारत का गोल्ड धमाका, महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराया
एशियन गेम्स में भारत का गोल्ड धमाका, महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराया
खेल
चिकिता-साहिल का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ ओलंपिक टिकट
चिकिता-साहिल का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ ओलंपिक टिकट
खेल
US जाने निकले 3 भारतीयों का इथियोपिया में अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती
US जाने निकले 3 भारतीयों का इथियोपिया में अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती
देश
प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?