By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कमल नाथ के गढ़ में भाजपा ने बनाए सबसे ज्यादा सदस्य, नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

कमल नाथ के गढ़ में भाजपा ने बनाए सबसे ज्यादा सदस्य, नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर

Last updated: 2024/10/01 at 12:09 PM
Share
5 Min Read
कमल नाथ के गढ़ में भाजपा ने बनाए सबसे ज्यादा सदस्य, नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर
SHARE

जबलपुर । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने समीक्षा की। जबलपुर शहर और ग्रामीण के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए दूसरे चरण में जुटने का आव्हान किया। इस दौरान संभागीय समीक्षा भी हुई, जिसमें बताया गया कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा विधानसभा में भाजपा ने सर्वाधिक सदस्य बनाकर अपनी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है। पार्टी की नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर है, ताकि छिंदवाड़ा में भी पार्टी अपना प्रभाव बना सकें।

नगर एवं ग्रामीण को प्रदेश में अव्वल लाने का कार्य करें

भाजपा संभागीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक में सोमवार को कहा कि संगठन पर्व के दूसरे चरण में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को और मजबूती देना है। बूथ समिति को और अधिक सक्रिय करके सदस्यता में जबलपुर नगर एवं ग्रामीण को प्रदेश में अव्वल लाने का कार्य करें।

अभियान नहीं, देश को सशक्त करने का माध्यम

सांसद ने कहा-जिस तरह से पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास रचा है, उसी प्रकार दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर रिकार्ड बनाना है। लोगों को भाजपा परिवार से जोड़कर भाजपा परिवार का विस्तार करना है। संगठन पर्व सिर्फ सदस्य बनाने का अभियान नहीं है, बल्कि देश को सशक्त करने का माध्यम भी है।

अधिक से अधिक सदस्य बनाने कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा दें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हमें एक करोड़ युवा सदस्य बनना है, जो आने वाले 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे। इस महान संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान मे अपनी पूरी ताकत लगाकर कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता उमंग व उत्साह के साथ बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं।

अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं

बूथ विजय अभियान का ही परिणाम है कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में 163 सीटों एवं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर विजय हासिल हुई है। बूथ जीता, चुनाव जीता को लेकर जो कार्य पहले किए गए हैं, उससे भाजपा बूथों पर मजबूत हुई है। बूथों पर भाजपा को और मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं।

छिंदवाड़ा में शानदार प्रदर्शन

देश के टाप पांच विधानसभा में छिंदवाड़ा विधानसभा शामिल है। भाजपा के सदस्यता अभियान में यहां सबसे अधिक सदस्य बनाने की जानकारी मिली है। जबलपुर में 2.5 लाख सदस्य बने है जबकि लक्ष्य 2.70 लाख सदस्य बनाने का है। लक्ष्य का प्रतिशत 79 पहै। प्रदेश में सदस्यता अभियान का प्रतिशत 79 प्रतिशत हो चुका है।

बूथ के नेटवर्क को और अधिक सक्रिय करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे सशक्त बूथ तंत्र हमारे पास है। आवश्यकता है उसे अधिक सक्रिय कर कार्य पर लगाने की। निश्चित रूप से अगर सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएंगे तो पार्टी निर्धारित लक्ष्य से आगे जाकर सदस्यता अभियान में देश में अपना एक रिकार्ड बनाएगी। शक्ति केंद्रां में जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को और कैसे मजबूत बनाया जाए इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

कांग्रेस के पूर्व महासचिव को दिलाई भाजपा की सदस्यता

विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर नगर की बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव लक्ष्मी बैन, इंजीनियर तरुण दुबे, एडवोकेट आशीष प्रजापति, जयंत सिंह , संतोष सिंह, रवि त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

दोनों बैठकों के दौरान सांसद आशीष दुबे, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जबलपुर नगर जिला अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहणी, अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक अंचल सोनकर शरद जैन,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी गोलू, वीरेंद्र गुप्ता रिंकू विज उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मसूरी में मौसम ने बदली करवट, बारिश और कोहरे से तापमान में गिरावट

लिफ्ट लेकर और बोल्डर पार कर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे धन सिंह रावत।

दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..

October 1, 2024 October 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राष्ट्रीय पोषण माह 2024: पोषण जागरूकता गतिविधियों में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय पोषण माह 2024: पोषण जागरूकता गतिविधियों में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर
Next Article बिहार में बारिश और बाढ़ को लेकर मौसम विभाग ने दी नई जानकारी, जानें कब मिलेगी राहत बिहार में बारिश और बाढ़ को लेकर मौसम विभाग ने दी नई जानकारी, जानें कब मिलेगी राहत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बांग्लादेश को पाकिस्तान से झटका, एयरस्पेस नहीं मिलने से अटका यूरेनियम
बांग्लादेश को पाकिस्तान से झटका, एयरस्पेस नहीं मिलने से अटका यूरेनियम
विदेश
10 दिन पहले अस्पताल में थीं नीरू, अब एशियन गेम्स में जीता ऐतिहासिक गोल्ड
10 दिन पहले अस्पताल में थीं नीरू, अब एशियन गेम्स में जीता ऐतिहासिक गोल्ड
खेल
नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलान प्रधान को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत
नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलान प्रधान को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत
देश
अमेरिका-पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी पर जयशंकर का दो टूक संदेश
अमेरिका-पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी पर जयशंकर का दो टूक संदेश
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?