By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इमरजेंसी खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड बेहतर या पर्सनल लोन? जानें सही विकल्प
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

इमरजेंसी खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड बेहतर या पर्सनल लोन? जानें सही विकल्प

Last updated: 2024/09/30 at 4:38 PM
Share
4 Min Read
इमरजेंसी खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड बेहतर या पर्सनल लोन? जानें सही विकल्प
SHARE

कई बार हमें अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाती है। अगर आपने इमरजेंसी फंड का इंतजाम नहीं कर रखा, तो अमूमन आपके पास दो रास्ते बचते हैं। क्रेडिट कार्ड या फिर पर्सनल लोन। ये दोनों ही असिक्योर्ड लोन होते हैं, क्योंकि इसमें आपको कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। ऐसे में सवाल उठता है कि इमरजेंसी में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर पर्सनल लोन लेना ज्यादा सही रहेगा।

क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान

आज क्रेडिट कार्ड ज्यादातर लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। आप इससे जरूरी बिल पेमेंट्स के साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं। आप क्रेडिट कार्ड से एटीएम से नकद पैसे भी निकाल सकते हैं, लेकिन उस पर काफी ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। हालांकि, आप एक निश्चित चार्ज के साथ क्रेडिट कार्ड से रेंट और स्कूल फीस का पेमेंट कर सकते है। इस पर आपको रिवार्ड पॉइंट्स, गिफ्ट कार्ड्स, वाउचर्स, डिस्‍काउंट और कैशबैक के फायदे मिलते हैं, जो पर्सनल लोन में नहीं हैं।

क्रेडिट कार्ड में आपको लोन चुकाने के लिए एक निश्चित समय की मोहलत मिलती है। यह आपकी बिलिंग साइकल के हिसाब से अधिकतम 45 दिन तक हो सकती है। अगर आपने इस दौरान बकाया चुका दिया, तो आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा। लेकिन, चूकने की स्थिति में भारी-भरकम ब्याज चुकाना पड़ सकता है, जो बैंक के हिसाब से अलग-अलग होता है।

कितना सही रहेगा पर्सनल लोन लेना

अगर आपको एकमुश्त नकद पैसों की जरूरत है, तो आप पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसमें आपको कुछ जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करनी होती है और बैंक आपके कर्ज वापस करने की हैसियत को परखता है। आपकी प्रोफाइल क्लियर होने के बाद बैंक कर्ज की रकम आपके खाते में ट्रांसफर कर देगा। इसमें आपको प्रोसेसिंग फीस भी देनी पड़ सकती हैं, जो बैंक के हिसाब से अलग-अलग होती है।

हालांकि, आपको ध्यान रखना चाहिए कि होम लोन और ऑटो लोन के मुकाबले पर्सनल लोन की ब्याज दर काफी अधिक हो सकती है, क्योंकि यह अनसिक्योर्ड लोन होता है। साथ ही, आप इसको एक निश्चित समय से पहले एकमुश्त रकम देकर बंद भी नहीं करा सकते हैं। ऐसे करने की सूरत बैंक आपसे प्री-पेमेंट चार्ज के तौर पर पेनल्टी भी वसूल सकता है। साथ ही, पर्सनल लोन पर जीएसटी भी लगती है।

क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन में कौन-सा बेहतर

इसका जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको कुछ ही समय के लिए 20-30 हजार रुपये की जरूरत है या शादी वगैरह के लिए खरीदारी करनी है, तो आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मतलब कि क्रेडिट कार्ड छोटी रकम और कम अवधि के लिए सही रहता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड से बड़ी रकम खर्च कर देंगे और उसे समय पर नहीं चुका पाएंगे, तो भारी ब्याज दर आपको कर्ज के जाल में फंसा सकती है।

अगर आप ज्यादा वक्त के लिए बड़ी रकम चाहते हैं और कहीं से पैसों का इंतजाम नहीं हो रहा, तो आपको पर्सनल लोन का रुख करना चाहिए। इसमें कर्ज चुकाने के लिए अधिक वक्त मिल जाता है। EMI को भी आप अपनी कमाई के हिसाब से कम या अधिक करा सकते हैं। इससे आपको कर्ज चुकाने में सहूलियत होती है।
 

You Might Also Like

Yamaha R15M हो सकती है बंद! इस नई बाइक की एंट्री से बदल जाएगा कंपनी का लाइनअप

1 अक्टूबर से FD के नियम बदलेंगे, बैंक हर दिन बताएंगे बल्क FD की ब्याज दर

सोने के दाम में ₹4,140 की बड़ी गिरावट, 1.50 लाख से नीचे आया भाव; चांदी भी लुढ़की

Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी 23,000 के नीचे

अमेरिका जाने वालों के लिए बढ़ी मुश्किल, US विजिटर वीजा इंटरव्यू के लिए 12 महीने तक इंतजार

September 30, 2024 September 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भदभदा-कलियासोत डैम के 1-1 गेट खोले गए
Next Article 18वीं किस्त का लाभ पाने के लिए बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम 18वीं किस्त का लाभ पाने के लिए बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर चाकूबाजी, नेतन्याहू बोले- ‘9/11 जैसी आपदा टली’
फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर चाकूबाजी, नेतन्याहू बोले- ‘9/11 जैसी आपदा टली’
विदेश
सूखे अटाकामा रेगिस्तान में खिले लाखों फूल, अल-नीनो की बारिश से बदला नजारा
सूखे अटाकामा रेगिस्तान में खिले लाखों फूल, अल-नीनो की बारिश से बदला नजारा
विदेश
Dehradun News: जनरेटर रूम में जहरीला धुआं भरने से दो इंजीनियरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
राज्य
406 का टारगेट, गिल-रोहित ने मचाई तबाही, रचा इतिहास
406 का टारगेट, गिल-रोहित ने मचाई तबाही, रचा इतिहास
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?