By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्रद्धा कपूर की “स्त्री 2” का जलवा, जान्हवी कपूर की “देवरा” पर भारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

श्रद्धा कपूर की “स्त्री 2” का जलवा, जान्हवी कपूर की “देवरा” पर भारी

Last updated: 2024/09/28 at 1:59 PM
Share
3 Min Read
श्रद्धा कपूर की “स्त्री 2” का जलवा, जान्हवी कपूर की “देवरा” पर भारी
SHARE

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की है, लेकिन हिंदी मार्केट में इसका रंग फीका ही रहा. जान्हवी और सैफ के होने के बावजूद फिल्म 10 करोड़ रुपये के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी. वहीं, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 44वें दिन भी अच्छी कमाई की है.

‘देवरा’ की पहली दिन की कमाई
देवरा: पार्ट 1 ने शुक्रवार को पहले दिन टोटल 82.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. पर हिंदी में फिल्म महज़ 7.5 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी है. इसने सबसे ज्यादा 73.25 करोड़ रुपये तेलुगु से कमाए हैं. फिल्म के कन्नड़ वर्जन ने 35 लाख रुपये, तमिल ने एक करोड़ रुपये और मलयालम ने 40 लाख रुपये का बिज़नेस किया है. फिल्म को लेकर जिस तरह का बज़ था, उससे माना जा रहा था कि ये हिंदी में भी बंपर ओपनिंग हासिल करेगी. पर ऐसा हुआ नहीं है.

‘स्त्री 2’ की कमाई पर ‘देवरा’ का नहीं पड़ा कोई असर
श्रद्धा की ‘स्त्री 2’ ने 44वें दिन 90 लाख रुपये का बिज़नेस किया है. पहली नज़र में आपको ये कमाई कम लग सकती है, पर ये कम है नहीं. दरअसल ‘स्त्री 2’ का ये सातवां हफ्ता है. ऊपर से देवरा की रिलीज़ के बाद माना जा रहा था कि ‘स्त्री 2’ के लिए 10 लाख भी कमाना मुश्किल हो जाएगा. देवरा एक बड़े बजट की फिल्म है और इसकी स्टारकास्ट भी बड़ी है. मगर इन तमाम बातों को ‘स्त्री 2’ ने गलत साबित किया और उम्मीद से काफी अच्छी कमाई की है.

पहले पार्ट को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
देवरा निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है. ये फिल्म दो पार्ट में बनाई जाएगी. फिलहाल इसका पहला पार्ट ही आया है. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और समीक्षकों ने भी इसे ठीक ठाक नंबर दिए हैं. वहीं, ‘स्त्री 2’ का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम रोल में हैं. ‘स्त्री 2’ अब तक वर्ल्डवाइड 829 करोड़ का बिज़नेस कर चुकी है.
 

You Might Also Like

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण

सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है

शाहरुख से भी ज्यादा अमीर हैं ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा

परिणीति चोपड़ा का OTT डेब्यू फीका! ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में ट्विस्ट तो बहुत, रोमांच गायब

₹1.5 करोड़ की फिल्म ने कमाए ₹366 करोड़, प्रोड्यूसर को मिल सकते हैं ₹50 करोड़!

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एनबीएफसी कर्ज की गति में तेजी: आरबीआई के नियमों के चलते टाटा संस को लाना होगा आईपीओ  एनबीएफसी कर्ज की गति में तेजी: आरबीआई के नियमों के चलते टाटा संस को लाना होगा आईपीओ 
Next Article सरकारी नौकरी की उम्मीद में टूटी जीवन की आस, छात्र ने लगाई फांसी सरकारी नौकरी की उम्मीद में टूटी जीवन की आस, छात्र ने लगाई फांसी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण
मनोरंजन
UN में हाफिज सईद पर सवाल, शहबाज शरीफ ने नहीं दिया जवाब
UN में हाफिज सईद पर सवाल, शहबाज शरीफ ने नहीं दिया जवाब
विदेश
UN में हाफिज सईद पर सवाल, शहबाज शरीफ ने नहीं दिया जवाब
विदेश
Asian Games 2026: जापान को 3-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में, लगातार चौथी जीत
Asian Games 2026: जापान को 3-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में, लगातार चौथी जीत
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?