By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर फिर बरपाया कहर, बेरुत में ड्रोन कमांडर ढेर; कौन था मोहम्मद हुसैन सुरूर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर फिर बरपाया कहर, बेरुत में ड्रोन कमांडर ढेर; कौन था मोहम्मद हुसैन सुरूर…

Last updated: 2024/09/27 at 11:30 AM
Share
3 Min Read
इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर फिर बरपाया कहर, बेरुत में ड्रोन कमांडर ढेर; कौन था मोहम्मद हुसैन सुरूर…
SHARE

इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने गुरुवार (26 सितंबर) को लेबनान की राजधानी बेरूत के उपनगरीय क्षेत्र में एक अपार्टमेंट पर हवाई हमला करके हिजबुल्लाह के ड्रोन कमांडर को मार गिराया है।

जबुल्लाह ने इजरायल के इस दावे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की कि कमांडर मोहम्मद हुसैन सुरूर की मौत हुई है या नहीं।

हालांकि, इजरायली रक्षा बलों ने कहा है कि आईडीएफ ने खुफिया जानकारी के आधार पर, बेरूत में हिज्बुल्लाह आतंकवादी मुहम्मद हुसैन सरूर पर हमला किया और उसे मार गिराया है। इस हमले के बाद हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर कई रॉकेट दागे हैं।

कौन था मुहम्मद हुसैन सरूर

इजरायल ने कहा है कि ये हमले बेरुत के दहियाह में एक बहुमंजिला इमारत पर किए गए, जिसमें हिज्बुल्लाह का ड्रोन कमांडर छिपकर रह रहा था।

IDF ने आरोप लगाया कि सरूर हिज़्बुल्लाह का एक पुराना सदस्य था, जिसने यूएवी और विस्फोटक उपकरणों का उपयोग करके इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था।

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क की अपनी उड़ान के दौरान ही इसकी हत्या के अभियान को मंजूरी दी।

80 के दशक में सरूर हिज्बुल्लाह संगठन में शामिल हुआ था। तब से अब तक इस संगठन में उसने कई तरह के पदों पर काम किया, जिसमें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल इकाई और राडवान फोर्स में कमांडर के रूप में भी उसका कार्यकाल शामिल है।

वह यमन में हूती विद्रोहियों के हवाई मामलों की देखरेख बतौर हिजबुल्लाह प्रतिनिधि के रूप में करता था। उसने ड्रोन, क्रूज मिसाइल और यूएवी हमलों सहित कई हवाई आतंकी हमलों को निर्देशित किया था।

 दूसरी तरफ, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार दोपहर को बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह में एक इमारत पर इजरायली लड़ाकू विमानों के हमले में कम से कम दो लोग मारे गए और 15 घायल हो गए।

घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर है। सीएनएन के मुताबिक यह इलाका हिजबुल्लाह की मजबूत उपस्थिति वाला घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

अल जजीरा के मुताबिक, दहियाह बेरूत का एक उपनगर है, जहां लगभग 700,000 लोग रहते हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र को इज़रायल ने निशाना बनाया है।

यह एक सप्ताह से भी कम समय में दहियाह में किया गया यह चौथा हमला है। इजरायल का दावा है कि यहां बड़ी संख्या में हिज्बुल्लाह के लड़ाके छिपे हैं। अब तक के हमलों में दो उच्च रैंकिंग वाले हिज़्बुल्लाह कमांडरों को IDF ने मार डाला है।

The post इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर फिर बरपाया कहर, बेरुत में ड्रोन कमांडर ढेर; कौन था मोहम्मद हुसैन सुरूर… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट

भारत के विरोध के बाद जेडी वेंस की सफाई, H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर जताई गलती

इथियोपिया-इरिट्रिया में युद्ध का खतरा, सीमा पर सेना तैनात; संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा विवाद

फ्रांस, इटली से अमेरिका तक 8 देशों में विरोध की लहर, महंगाई-बेरोजगारी से क्यों भड़के लोग?

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भीषण गोलीबारी, पाकिस्तानी हमले में तालिबान के कई जवानों की मौत का दावा

September 27, 2024 September 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  जयशंकर का कबूलनामा………भारत-चीन संबंध काफी खराब   जयशंकर का कबूलनामा………भारत-चीन संबंध काफी खराब 
Next Article 40 करोड़ फीस वाले करण जौहर के बयान पर सैफ अली खान ने दिया जवाब, कहा….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट
ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट
विदेश
बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका
बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका
लाइफ स्टाइल
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी
मनोरंजन
BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह
BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?