By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक पटरी पर आमने-सामने आईं चार ट्रेनें, मचा हड़कंप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

एक पटरी पर आमने-सामने आईं चार ट्रेनें, मचा हड़कंप

Last updated: 2024/09/26 at 10:32 AM
Share
4 Min Read
SHARE

चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के लेट चलने से यात्री बेहद परेशान है। ऊपर से एक ही पटरी पर तीन ट्रेनों के सामने आ जाने से भी यात्री भयभीत है। रेलवे की कार्यप्रणाली से यात्रियों में भारी गुस्सा है। ऐसा ही एक नजारा बुधवार शाम को चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला है। यहां कंटाबांजी – हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस को रेलवे ने तकरीबन एक घंटे तक रोक दिया ।

चारों ट्रेनें 200-200 मीटर के फासले पर खड़ी थी

ट्रेन से बाहर उतरकर जब यात्रियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इस्पात एक्सप्रेस के ठीक सामने एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। यात्रियों ने जब अपनी नजरें और तेज की तो देखा की इस्पात एक्सप्रेस जिस पटरी पर खड़ी है उसी पटरी पर चार ट्रेनें खड़ी थी। चारों ट्रेनें 200-200 मीटर के फासले पर खड़ी थी। यात्री इस बात से घबरा गए की उनकी ट्रेन दुर्घटना से बच गयी।

इसके बाद ट्रेन हादसे की आशंका से एक एक कर यात्री ट्रेनों से उतर गए और हंगामा मचाने लगे। साथ ही साथ एक ही पटरी पर आमने सामने दिख रहे ट्रेनों की तस्वीर लेने लगे।

यात्रियों ने बताया की एक ही पटरी पर चार ट्रेनें थी। पहले एक मालगाड़ी, उसके पीछे यात्रियों से भरी वंदे भारत एक्सप्रेस, उसके पीछे इस्पात एक्सप्रेस और इसके बाद उसके पीछे एक और मालगाड़ी खड़ी थी। सभी ट्रेनों के बीच महज 200 मीटर का फासला था।

इस्पात एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री इस बात से नाराज थे की पहले से ही उनकी ट्रेन काफी लेट चल रही थी और उसके बाद गम्हरिया में ट्रेन इतनी देर रोक दी गयी की ट्रेन पांच घंटे लेट हो गयी थी।

कंटाबांजी से खुली इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन मात्र तीन मिनट लेट से खुली थी। लेकिन राउरकेला पहुंचने पर इस्पात 1 घंटा 12 मिनट लेट हो गयी, इसके बाद मनोहरपुर में 1 घंटा 22 मिनट लेट पहुंची, इसके बाद चक्रधरपुर में 1 घंटा 44 मिनट देर से पहुंची।

यात्रियों ने खूब किया हंगामा

हद तो तब हो गयी जब इस्पात एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन पहुंचने में पांच घंटे लेट हो गयी थी। काफी देर तक गम्हरिया स्टेशन के पास इस्पात एक्सप्रेस को रोके जाने से यात्री काफी गुस्से में थे। गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन के लोको पायलट को निशाने पर ले लिया और उनको खूब खरी खोटी सुनाई।

यात्रियों का कहना था कि ट्रेने में बच्चे बूढ़े बुजुर्ग और मरीज है। ट्रेन के जहां तहां रूकने से सभी की हालत ख़राब है। हालांकि यात्री इस बात से भी परेशान और भयभीत नजर आये की एक ही पटरी में इतनी करीब ट्रेन कैसे आ गयी।

चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्रियों की हालत ऐसी है की यात्री भय और गुस्से के साथ ट्रेनों में सफ़र कर रहे है। हाल ही में चक्रधरपुर रेल मंडल में लोगों ने मुंबई मेल हादसे को देखा है। ऐसे में यात्री चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के बेतरतीब परिचालन से बेहद नाराज है।

You Might Also Like

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

September 26, 2024 September 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ट्रक से टकराई कार, 7 मौतें
Next Article कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्राइवेट अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की मनमानी कीमत पर सरकार सख्त, शुरू हुई नई पहल
प्राइवेट अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की मनमानी कीमत पर सरकार सख्त, शुरू हुई नई पहल
देश
ईरान से जंग के बीच अमेरिका में डीजल के दाम रिकॉर्ड हाई, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान से जंग के बीच अमेरिका में डीजल के दाम रिकॉर्ड हाई, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
व्यापार
दुनियाभर में बढ़ा भूजल संकट, 2025 में 34% निगरानी केंद्रों पर सामान्य से नीचे पहुंचा जलस्तर
दुनियाभर में बढ़ा भूजल संकट, 2025 में 34% निगरानी केंद्रों पर सामान्य से नीचे पहुंचा जलस्तर
देश
जब पाकिस्तानी नौसैनिकों ने परमाणु हथियार वाले युद्धपोत को हाईजैक करने की रची थी साजिश
जब पाकिस्तानी नौसैनिकों ने परमाणु हथियार वाले युद्धपोत को हाईजैक करने की रची थी साजिश
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?