By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नागपुर हाल्ट से चिरमिरी नई रेल लाइन के भू अधिग्रहण हेतु संबोधन संस्थान ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौपा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

नागपुर हाल्ट से चिरमिरी नई रेल लाइन के भू अधिग्रहण हेतु संबोधन संस्थान ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौपा

Last updated: 2024/09/25 at 5:27 PM
Share
4 Min Read
नागपुर हाल्ट से चिरमिरी नई रेल लाइन के भू अधिग्रहण हेतु संबोधन संस्थान ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौपा
SHARE

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
एक दशक से लंबित नागपुर हाल्ट से चिरमिरी तक स्वीकृत नई रेल लाइन का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु संबोधन संस्थान मनेन्द्रगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मनेन्द्रगढ़ विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से व्यक्तिगत मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद बंसल, नरेंद्र श्रीवास्तव, पुष्कर तिवारी, राजकुमार पांडे, श्याम बिहारी रैकवार, गौरव अग्रवाल, हारून मेमन, श्याम सुंदर निगम द्वारा संयुक्त रूप से संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान की आंचलिक विकास हेतु समर्पित विभाग “संबोधन विचार मंच” द्वारा दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान छ.ग. शासन द्वारा राज्य सरकार की अंश राशि स्वीकृत कर दी गई है किंतु रेलवे अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भू अधिग्रहण एवं मुआवजा राशि के निर्धारण के बाद ही रेल लाइन निर्माण की निविदा जारी की जा सकेगी. उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि वन विभाग एवं राज्य शासन की भूमि अधिग्रहण हेतु रेल्वे द्वारा आवेदन भेज दिया गया है, अधिग्रहित की जाने वाली भूमि पर सौ से अधिक सीमांकन पोल गाड़े जा चुके हैं.

अब केवल इस रेल लाइन में आने वाली निजी भूमि का अधिग्रहण एवं मुआवजा राशि तय करके रेलवे अधिकारियों को शीघ्र भेजना जरूरी है. इसके लिए मनेन्द्रगढ़ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को अधिकृत किया गया है. भू अधिग्रहण एवं मुआवजा राशि का निर्धारण समय सीमा में कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने हेतु विधायक  से अनुरोध किया गया है. संबोधन संस्थान द्वारा दिए गए इस ज्ञापन के परिप्रेक्ष में  श्याम बिहारी जायसवाल ने संबोधन संस्था के द्वारा इस रेल लाईन से लंबे समय से जुड़ाव एवं पूर्ण करने की प्रतिबद्धता सहित आंचलिक विकास कार्यों हेतु स्मरण दिलाने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया, एवं विश्वास दिलाते हुए कहा कि यह कार्य मेरी प्राथमिकता सूची में है. नागपुर – चिरमिरी (पारा- डोल) नई रेल लाईन के भू अधिग्रहण हेतु संयुक्त सर्वे टीम के गठन पूर्ण हो जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस नई रेल लाईन का भू अधिग्रहण कार्य पूर्ण कराकर जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी.

स्मरणीय है कि यह संस्था विगत 2010 से लगातार ब्रिटिश शासन में प्रस्तावित चिरमिरी – बरवाडीह रेल लाइन के निर्माण हेतु प्रयासरत है. बौरीडांड से अंबिकापुर रेल लाइन बन जाने से चिरमिरी एवं मनेन्द्रगढ़ का रेलवे स्टेशन अब रेल्वे रिकार्ड में सुसुप्त रेलवे स्टेशन बन चुका है. इसके विकास की संभावनाएं अब लगभग समाप्त हो चुकी है. इसे पुनर्जीवन देने के लिए नागपुर से चिरमिरी (पाराडोल) रेल लाइन शीघ्र पूरा किया जाना जरूरी है. वर्तमान समय में मनेन्द्रगढ़ स्थित सहायक अभियंता कार्यालय भी बैकुंठपुर स्थानांतरित किया जा रहा है. अंबिकापुर से बरवाडीह रेल लाइन की 182 कि. मी. की रेल लाइन जुड़ जाने से यह मुंबई कोलकाता की सबसे छोटी रेल लाइन होगी जिसमें मुंबई से कोलकाता की रेल यात्रा में दोनों महानगरों के बीच की दूरी 400 किलोमीटर कम हो जाएगी एवं वर्तमान में चलने वाली अंबिकापुर की समस्त ट्रेनों का फायदा चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ निवासियों को एवं चिरमिरी से चलने वाली ट्रेनों का फायदा अंबिकापुर को होगा. इसलिए यह रेल लाइन इस अंचल के लिए भविष्य की जीवन रेखा साबित होगी

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

September 25, 2024 September 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया को मिल गई जमानत निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया को मिल गई जमानत
Next Article संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिड़गिड़ाया ईरान………इजराइल को रोकना जरूरी  संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिड़गिड़ाया ईरान………इजराइल को रोकना जरूरी 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा
अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा
देश
भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान
भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान
देश
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?