By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए नागरिकों के समग्र विकास का किया है कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए नागरिकों के समग्र विकास का किया है कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Last updated: 2024/09/23 at 9:45 PM
Share
8 Min Read
SHARE

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विकसित भारत के लिए स्वस्थ भारत मूलभूत कड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लिए समस्त नागरिकों के समग्र विकास के लिए कार्य किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कुशलता, रोजगार-स्वरोजगार के अवसर सभी क्षेत्रों में जन-हितकारी योजनाओं से सभी नागरिकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सिविल अस्पताल डॉ. कैलाशनाथ काटजू भोपाल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयुष्मान पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ किया।

बुजुर्ग नागरिकों के योगदान का सम्मान

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की प्रधानमंत्री मोदी चिंता करते हैं। बुजुर्ग नागरिकों ने देश के निर्माण में सहभागिता की है, उनके योगदान का सम्मान किया गया है। अब बुजुर्ग नागरिकों के इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी।

4 करोड़ 70 लाख नागरिक हो रहे हैं लाभान्वित

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश के 1 करोड़ 8 लाख पात्र परिवारों के 4 करोड़ 70 लाख नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। हाल ही में, मध्य प्रदेश ने 4 करोड़ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पात्र परिवारों में 99.81 प्रतिशत का कम से कम एक आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों जैसे बैगा, भारिया और सहरिया नागरिकों के आयुष्मान कार्ड मिशन मोड में बनाए जा रहे हैं।

22 लाख से अधिक हितग्राहियों का निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि 22 लाख से अधिक हितग्राही इस योजना में निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार से लाभान्वित हुए हैं। राज्य में 1,000 से अधिक अस्पताल इस योजना में संबद्ध हैं। योजना में 7 हज़ार 200 करोड़ रुपये से 45 लाख पीड़ितों के उपचार का अनुमोदन किया गया हैं।

शीघ्र ही समस्त दुर्घटना पीड़ित को आयुष्मान योजना में शामिल किये जाने का प्रावधान

प्रदेश में आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना का विस्तार कर विशेष पिछड़ी जनजाति, भोपाल गैस त्रासदी पीड़ित और अन्य वंचित वर्गों को भी योजना का पात्र बनाया गया है। शीघ्र ही समस्त दुर्घटना पीड़ित को आयुष्मान योजना में शामिल किये जाने का प्रावधान किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने योजना के क्रियान्वयन में प्रयास करने वाले समस्त अधिकारियों कर्मचारियों और नागरिकों को उत्कृष्ट उपचार प्रदान करने वाले चिकित्सकीय, सहायक चिकित्सकीय स्टॉफ की सराहना की।

हितग्राहियों से किया संवाद

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों से संवाद किया और उनके अनुभव की जानकारी प्राप्त की। हितग्राही विनोद जैन ने बताया कि उनके हार्ट की बायपास सर्जरी हुई है। यह उपचार उन्हें पूर्णतया निःशुल्क प्राप्त हुआ है। हितग्राही मो. एजाज ने बताया कि विगत 11 महीनों से उनका कैंसर का इलाज चल रहा है और निःशुल्क दवायें भी उपलब्ध हो रही हैं। एक अन्य हितग्राही कमलेश परिहार जिनका बचपन में दुर्घटना से पैर कार्य नहीं कर रहा था उनका निःशुल्क इलाज चल रहा है और आज वे अपने पैरों में खड़े हो सके हैं। सुनंदिनी ने बताया कि बचपन में चूल्हे से जलकर उनके हाथ कार्य कर नहीं कर रहे थे, आयुष्मान योजना से आज उन्हें उन्नत उपचार प्राप्त हुआ है और प्लास्टिक सर्जरी से आज उनका हाथ कार्य कर रहा है। हितग्राहियों ने इस जनहितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष के अधिक नागरिकों की पात्रता पर बनाई गई जागरूकता वीडियो फ़िल्म, आयुष्मान योजना जागरूकता गीत और भोपाल एवं सीहोर ज़िले में टेलीमेडिसिन के पायलट प्रोजेक्ट की जागरूकता फ़िल्म को लांच किया। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान और आभा आईडी निर्माण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के स्टॉल का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को आयुष्मान भारत योजना के प्रति जागरूकता लाकर बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति की चिंता की है: राज्य मंत्री पटेल

राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि जब एक आम व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बना तो उन्होंने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति की चिंता की। इसी सोच का परिणाम है कि आमजन को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) निरामयम के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हुई है। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी और नगर निगम अध्यक्ष किशन रघुवंशी ने संबोधित किया। स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

सीईओ आयुष्मान भारत योजना डॉ. योगेश भरसाट ने बताया कि अब आयुष्मान योजना के तहत प्रतिदिन औसतन 6.5 करोड़ रुपये के 4,000 से अधिक निःशुल्क उपचार किए जा रहे हैं। 4 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाकर, 85 प्रतिशत से अधिक पात्र नागरिकों का सत्यापन कर मध्यप्रदेश देश में शीर्ष राज्यों की सूची में शामिल है। उन्होंने बताया कि 99 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड 'आधार' द्वारा सत्यापित हैं। आधार द्वारा सत्यापित होने से वास्तविक हितग्राही ही इस योजना का लाभ ले पाएगा। 'पीएम जनमन' अभियान अंतर्गत 7 लाख (77 प्रतिशत) बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में 20 से 30 सितंबर 2024 तक 'आयुष्मान पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े में आयुष्मान भारत योजना के लाभ के प्रति जागरूकता लाने, पात्र व्यक्तियों का कार्ड बनवाने का कार्य किया जायेगा। अभियान में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष फोकस किया जायेगा। आयुष्मान पखवाड़ा में पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। 'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान के तहत घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये नामांकन किया जाएगा। पंचायतों और ग्राम सभाओं में सामुदायिक चर्चा और जागरूकता बैठकों का आयोजन होगा। योजना के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले अस्पतालों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने वालो की करें शिकायत, होगी बड़ी कार्रवाई : मंत्री बघेल
Next Article मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट सपोर्ट मिशन और आकांक्षी सम्पूर्णता अभियान की राज्य में प्रगति की समीक्षा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?