By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: निकोलस पूरन की विस्फोटक पारी, CPL 2024 में त्रिनबागो की जीत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

निकोलस पूरन की विस्फोटक पारी, CPL 2024 में त्रिनबागो की जीत

Last updated: 2024/09/23 at 11:52 AM
Share
4 Min Read
SHARE

निकोलस पूरन को भला कौन नहीं जानता? मार-धाड़ से भरपूर इनिंग खेलने के लिए जाने जाते हैं जनाब. अब जब ऐसे बल्लेबाज के कैच पर कैच छूटेंगे तो भाग्य के मिले उस साथ के दम पर वो तो अपना डंका पीटेगा ही. ठीक वैसे ही जैसे CPL 2024 में 22 सितंबर की शाम उन्होंने सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट के गेंदबाजों का धागा खोलते हुए पीटा. त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए निकोलस पूरन फर्स्ट डाउन बल्लेबाजी के लिए उतरे. उसके बाद जब वो लौटे तो ना सिर्फ वो नाबाद थे बल्कि उनकी टीम भी मैच जीत चुकी थी. पूरन ने ये कमाल अपनी इनिंग में खेली 43 गेंदों पर किया था. बड़ी बात ये है कि उन 43 गेंदों को खेलते हुए 13 बार उन्होंने गेंद को मैदान के बाहर यानी सीमा रेखा के पार पहुंचाया.

43 गेंदों पर निकोलस पूरन ने कमाल कर दिया
निकोलस पूरन ने अपनी जबरदस्त इनिंग की स्क्रिप्ट सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट की ओर से 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लिखी थी. उन्होंने 216 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली अपनी विस्फोटक पारी में 43 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 13 बार गेंद को मैदान के बाहर मारा. पूरन की जमाई 13 बाउंड्रीज में 7 छक्के और 6 चौके शामिल रहे.

CPL 2024 में 2 बार शतक के करीब पहुंचे पूरन
बाएं हाथ के निकोलस पूरन का CPL 2024 में ये दूसरा अर्धशतक है. वहीं ये दूसरी बार है जब वो शतक के करीब पहुंचकर नाबाद रहे. इससे पहले उन्होंने CPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक 97 रन की पारी खेलते हुए जमाया था. 2 अर्धशतकों के दम पर निकोलस पूरन ने CPL 2024 में खेले पहले 7 मैचों में 275 बना लिए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 176 से ऊपर का है.

पूरन की टीम ने 7 विकेट से जीता मैच
निकोलस पूरन की विस्फोटक इनिंग की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट किट्स को 9 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया. ये त्रिनबागो नाइट राइडर्स की 7 मैचों में 5वीं जीत है. वहीं सेंट किट्स के लिए ये उसका 10वां मैच था.10 मैचों में ये उसकी 9वीं हार रही.

4 कैच छोड़ने पर पूरन ने छुड़ाए छक्के
निकोलस पूरन हालांकि इतनी बड़ी इनिंग नहीं खेल पाते अगर सेंट किट्स के खिलाड़ियों ने उनका कैच पकड़ने में कोताही पर कोताही ना बरती होती. लेकिन, उन्होंने तो उन्हें जैसे जीवनदान पर जीवनदान देने का मन बना रखा था. सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट के फील्डर्स ने निकोलस पूरन के 4 कैच छोड़े, जिसका फायदा उठाकर निकोलस पूरन ने धमाल मचा दिया. पूरन का पहला कैच जोशुआ डा सिल्वा ने छोड़ा. इसके बाद दूसरा कैच 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो खिलाड़ियों के बीच हुई कन्फ्यूजन के चलते छूटा. तीसरा कैच उनका 12वें ओवर की चौथी गेंद पर छूटा. जबकि चौथा कैच 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर छूटा.

You Might Also Like

BCCI के 6 बड़े फैसले: नए कप्तान का ऐलान, कई टीमों की घोषणा; सिलेक्शन कमिटी में नई एंट्री

IND vs WI: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से भारत की धमाकेदार जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त

ICC अवॉर्ड की रेस में भारत का दबदबा, चार खिलाड़ी बने दावेदार; एशियन गेम्स में भी दिखाया दम

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, 60 करोड़ के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सिर्फ 35 करोड़ में बिके

पाकिस्तान ने श्रीलंका सीरीज के लिए बदली T20 कमान, बाबर आजम बाहर; फरहान बने कप्तान

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चतरा और कोडरमा को सीएम सोरेन की सौगात, 15 अरब रुपयों से बदल जाएगी शहरों की सूरत
Next Article टूट रहा डिजिटल इंडिया का सपना, अपडेट नहीं हो रही सरकारी वेबसाइट टूट रहा डिजिटल इंडिया का सपना, अपडेट नहीं हो रही सरकारी वेबसाइट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बैलेट पेपर पर भी हारी कांग्रेस, सिर्फ 2 सीटों पर जीत; BJP ने 32 सीटों पर मारी बाजी
बैलेट पेपर पर भी हारी कांग्रेस, सिर्फ 2 सीटों पर जीत; BJP ने 32 सीटों पर मारी बाजी
देश
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 85 संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र…
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 85 संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘मैं खुद ड्रामा बन गया हूं…’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द, 1.15 करोड़ देने को राजी
‘मैं खुद ड्रामा बन गया हूं…’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द, 1.15 करोड़ देने को राजी
मनोरंजन
₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा…
₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?