By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल गांधी का बयान सही पर सिखों ने कांग्रेस के शासन में बहुत भुगता: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

राहुल गांधी का बयान सही पर सिखों ने कांग्रेस के शासन में बहुत भुगता: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह…

Last updated: 2024/09/23 at 10:44 AM
Share
4 Min Read
राहुल गांधी का बयान सही पर सिखों ने कांग्रेस के शासन में बहुत भुगता: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह…
SHARE

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में सिख समुदाय को लेकर दिए बयानों पर चर्चाएं जारी हैं।

इसी बीच तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने उनके बयानों को ‘सही’ करार दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के शासन में सिख समुदाय की हालत ठीक नहीं थी।

भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका में दिए राहुल के बयान की आलोचना की थी।

 रिपोर्ट के अनुसार, तख्त दमदमा साहिब जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, ‘ऐतिहासिक रूप से सिखों को कांग्रेस के शासन काल में उत्पीड़न और नरसंहार का सामना करना पड़ा था, लेकिन राहुल ने सिखों को लेकर जो कहा है वह सही है।’

अखबार से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘समुदाय के लिए हालत एक जैसे ही हैं। हर नए कठोर कानून का इस्तेमाल सबसे पहले सिखों के खिलाफ ही किया जाता है।’

उन्होंने सिख समुदाय के खिलाफ हेट प्रोपेगैंडा चलाए जाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा, ‘समुदाय के खिलाफ नफरत भरा प्रोपेगैंडा जारी है और यहां तक कि अब इसमें इजाफा हो गया है।’

खास बात है कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से बयान ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में सिख समुदाय के प्रतिनिमंडल ने गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी।

प्रतिनिधिमंडल का दावा है कि राहुल के बयान से सिख समुदाय की नकारात्मक छवि गई है।

एजेंसी वार्ता के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, तख्त पटना साहिब समिति, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, तख्त हजूर साहिब प्रबंधक समिति सहित कोलकाता, इंदौर, लखनऊ, हैदराबाद और झारखंड समेत विभिन्न स्थानों की गुरुद्वारा समितियों के अधिकारी शामिल थे।

इस अवसर पर हरियाणा समिति के प्रमुख भूपिंदर सिंह असंध, पटना से उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सदस्य मोहिंदरपाल सिंह ढिल्लों, डॉक्टर गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह जोहल, हजूर साहिब बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. विजय सतबीर सिंह, झारखंड से शालजिंदर सिंह और अन्य सिख नेता भी उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दिल्ली समिति के प्रमुख सरदार हरमीत सिंह कालका, महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों और पूर्व प्रमुख तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया।

बयान वापस लेने की मांग

शनिवार को ही भाजपा ने राहुल से बयान वापस लेने की मांग की है। सिरसा ने कहा कि सिख संगठनों ने गांधी से बयान वापस लेने का आग्रह किया है क्योंकि यह उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसी राष्ट्र विरोधी ताकतों ने गांधी की टिप्पणी का फायदा उठाया है।

उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 के सिख विरोधी दंगों से पहले 80 के दशक की शुरुआत में सिखों को निशाना बनाए जाने की घटना को याद किया। सिरसा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

The post राहुल गांधी का बयान सही पर सिखों ने कांग्रेस के शासन में बहुत भुगता: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह… appeared first on .

You Might Also Like

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, 4G-5G यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा

मुंबई के पवई में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत, 31 दिसंबर तक विदेश से 0% कस्टम ड्यूटी पर खरीद सकेंगे कपास

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जंग के बीच अमेरिका पहुंचे जेंलेस्की; बाइडेन, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को बताएंगे विक्ट्री प्लान… जंग के बीच अमेरिका पहुंचे जेंलेस्की; बाइडेन, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को बताएंगे विक्ट्री प्लान…
Next Article राहुल गांधी का बयान सही पर सिखों ने कांग्रेस के शासन में बहुत भुगता: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह… राहुल गांधी का बयान सही पर सिखों ने कांग्रेस के शासन में बहुत भुगता: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सुरक्षित, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा संकल्प – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….
सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सुरक्षित, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा संकल्प – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
देश
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?