By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नए बाजार की पहचान और निर्यात के अवसरों की खोज के साथ निर्यातकों को सशक्त बनाने जागरूकता सत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

नए बाजार की पहचान और निर्यात के अवसरों की खोज के साथ निर्यातकों को सशक्त बनाने जागरूकता सत्र

Last updated: 2024/09/21 at 10:00 PM
Share
5 Min Read
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि  दिनांक 19 सितम्बर 2024  को चेंबर भवन में ईईपीसी इंडिया, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में नए बाजार की पहचान और निर्यात के अवसरों की खोज के साथ निर्यातकों को सशक्त बनाने निर्यात जागरूकता सत्र का आयोजन संम्पन्न हुआ जिसमे सुश्री स्नेहल ढोके, आईटीएस, सहायक डीजीएफटी, नागपुर, श्री राहुल मारोठे, कार्यकारी अधिकारी, ईसीजीसी लिमिटेड, श्रीमती जया बासु क्षेत्रीय निदिशक, ईईपीसी इंडिया एवं श्री कौशिक भट्टाचार्जी, सहायक निदेशक, ईईपीसी इंडिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इंजीनियरिंग निर्यात का दायरा बढ़ाने,निर्यात के बुनियादी सिद्धांतों, निर्यात दस्तावेज, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अवसर, उत्पाद बाजार की पहचान, खरीदारों की पहचान करने के लिए तंत्र, ईईपीसी भारत के माध्यम से प्रदर्शनियों / बीएसएम / आरबीएसएम में व्यापार के अवसर, विदेश व्यापार नीति के तहत उपलब्ध निर्यात प्रोत्साहन, प्रचार में विभिन्न सरकारी एजेंसियों की भूमिका पर अवलोकन छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ ईईपीसी इंडिया के संयुक्त सत्र में निर्यात और निर्यात ऋण बीमा में ईसीजीसी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

चेंबर कार्यकारी अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह देव ने इंजीनियरिंग क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए निर्यात पर इस तरह के जागरूकता सत्र आयोजित करने के लिए ईईपीसी इंडिया की पहल की सराहना की और छत्तीसगढ़ में अक्सर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और दुर्ग क्षेत्र में कई इंजीनियरिंग इकाइयाँ हैं जिनमें उच्च निर्यात क्षमता है और इस दिशा में पहला कदम उठाने के लिए उन्हें सहयोग की आवश्यकता है।

उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष, श्री अश्विन गर्ग ने कहा कि स्थानीय एमएसएमई को निर्यात के अवसरों के बारे में शिक्षित करने और 'जिला निर्यात' के तहत छत्तीसगढ़ के संभावित जिलों से इंजीनियरिंग निर्यात प्रदर्शन में उत्कृष्टता लाने के लिए इस तरह के निर्यात जागरूकता सत्र की आवश्यकता है। "ईईपीसी इंडिया भारत सरकार की पहल के अनुरूप अपनी स्थापना के बाद से ही भारत से इंजीनियरिंग निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहा है और हमें इंजीनियरिंग निर्यात को अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंचने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर गर्व है।

ईईपीसी इंडिया की क्षेत्रीय निदेशक (ईआर) सुश्री जया बसु ने बताया कि "पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 112.10 बिलियन का राजस्व अर्जित हुआ।" उन्होंने कहा कि ईईपीसी इंडिया भारत के प्रत्येक जिले को इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात केंद्र में बदलने के लिए सरकार के साथ काम कर रही है। साथ ही ईईपीसी इंडिया के प्रमुख कार्यक्रम इंटरनेशनल इंजीनियरिंग सोर्सिंग शो (आईईएसएस) के बारे में बात की, जो भारत को स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक मंच है जो इंजीनियरिंग क्षेत्र में व्यापार और निवेश के अलावा, आईईएसएस अनुसंधान एवं विकास, नवाचार, नए उत्पाद विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण आदि को बढ़ावा देने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में भी कार्य करता है। श्रीमती बासु ने यह भी बताया कि इंटरनेशनल इंजीनियरिंग सोर्सिंग शो (आईईएसएस) के 12वें संस्करण का आयोजन 27 से 29 नवंबर चेन्नई ट्रेड सेंटर, चेन्नई में निर्धारित है।

सुश्री स्नेहल ढोके, आईटीएस, सहायक डीजीएफटी, नागपुर ने कहा कि वैश्विक व्यापार पैटर्न फिर से व्यवस्थित हो रहे हैं और यह भारत के लिए वैश्विक व्यापार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का सबसे अच्छा समय है। "सरकार ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने, निर्यात को बढ़ावा देने और लॉजिस्टिक्स को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं।
इस अवसर पर चेंबर कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव मनमोहन अग्रवाल, मंत्री राजेंद्र खटवानी, दिलीप इसरानी, उद्योग चेंबर एवं उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष अश्विन गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य- रमेश ठक्कर, सतीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..

साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार…..

अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर मंथन।

Uttarakhand News: CM धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा……

September 21, 2024 September 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नई लेदरी में स्वच्छस्वच्छता अभियान के तहत मैराथन दौड़़ का आयोजन रखा गया
Next Article मुख्यमंत्री की पहल पर आदिवासी क्षेत्र में युवाओं का संवर रहा भविष्य
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….
जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..
बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार…..
साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, 400 रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा
रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, 400 रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?