By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऊर्जा मंत्री तोमर ने लगातार दूसरे दिन राहत शिविर में बिताई रात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

ऊर्जा मंत्री तोमर ने लगातार दूसरे दिन राहत शिविर में बिताई रात

Last updated: 2024/09/20 at 9:15 PM
Share
3 Min Read
ऊर्जा मंत्री तोमर ने लगातार दूसरे दिन राहत शिविर में बिताई रात
SHARE

भोपाल : उप नगर ग्वालियर में अति वर्षा से हुए जलभराव से प्रभावित बस्तियों के लोगों के लिए स्थापित शिविर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लगातार दूसरी रात बिताई। उन्होंने गुरुवार की रात पीएचई कॉलोनी स्थित राहत शिविर के शिविरार्थियों के बीच गुजारने के बाद शुक्रवार की सुबह उप नगर ग्वालियर के जलभराव से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत और सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार की सुबह सबसे पहले वार्ड क्रमांक 7 के रामनगर, प्रसाद नगर, शर्मा फार्म हाउस रोड व पीएचई कॉलोनी पहुँचकर लोगों की कठिनाईयाँ व समस्याएं जानीं। उन्होंने इन बस्तियों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश साथ में मौजूद नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

मंत्री तोमर ने इसी कड़ी में मोती झील स्थित यादव कॉलोनी, शिव शक्ति नगर तथा नहर वाली पट्टी पहुँचकर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मोती झील नाले की तेजी से सफाई कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को दिए। तोमर ने नगर निगम, विद्युत और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में सड़क व सीवर और विद्युत व्यवस्था की भी समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के किशन बाग़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में कोई अवरोध न हो। क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र शंकरपुर में भी अति वर्षा के कारण उत्पन्न हुई जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम, विद्युत विभाग, और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि आमजन को त्वरित समाधान मिले इसके लिए आवश्यक क़दम उठाएं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने घोसीपुरा रेलवे स्टेशन पहुँचकर सीवर और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही साफ़ सफ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि समस्याओं के झत्वरित निदान के लिए हमारी प्रतिबद्धता जारी है। जनता की समस्याओं का निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।

बहोड़ापुर तिराहे पर की झाडू से सफाई

ऊर्जा मंत्री तोमर ने शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जेल तिराहा वहोड़ापुर पर झाडू से साफ-सफाई की। साथ ही स्थानीय निवासियों से इस रचनात्मक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

September 20, 2024 September 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मध्यप्रदेश उद्योगपतियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश उद्योगपतियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Article शहर को मिलेगी एक और फ्लाई ओवर की सौगात शहर को मिलेगी एक और फ्लाई ओवर की सौगात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स 2026: भारत ने कोरिया को 63-31 से रौंदा, कबड्डी में लगातार दूसरी बड़ी जीत
एशियन गेम्स 2026: भारत ने कोरिया को 63-31 से रौंदा, कबड्डी में लगातार दूसरी बड़ी जीत
खेल
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
विदेश
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
विदेश
विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड, WI के खिलाफ सचिन के 4 रिकॉर्ड पर नजर
विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड, WI के खिलाफ सचिन के 4 रिकॉर्ड पर नजर
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?